IBN7 IBN7

[+] 145 और खबरें

हार से बेजार ‘धोनी की सेना’ ने ‘वाका का युद्ध’ जीता! स्कोर

Posted on Feb 08, 2012 at 08:21am IST | Updated Feb 08, 2012 at 07:10pm IST

पर्थ। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर बुधवार को जारी त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 46.4 ओवरों में 6 विकेट पर 234 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से कोहली ने सार्वधिक 81 रनों की पारी खेली।

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी ही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और कुल स्कोर में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि वीरेंद्र सहवाग को मलिंगा ने नुवान कुलासेकरा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। सहवाग ने आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए।

हार से बेजार ‘धोनी की सेना’ ने ‘वाका का युद्ध’ जीता!  <a href='http://khabar.ibnlive.in.com/scorecard/match/insl0802.html'><font color=red>स्कोर</font></a>

सहवाग का विकेट जल्दी गिरने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। बेहतरीन लय में दिख रहे तेंदुलकर को 48 रन के निजी योग पर एंजेलो मैथ्यूज ने बोल्ड किया।

कोहली और रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। शर्मा थिसिरा परेरा की एक गेंद पर प्वाइंट में तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपके गए। शर्मा सिर्फ 10 रन बना सके। उनका विकेट 122 रन के कुल योग पर गिरा। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (4) ने निराश किया जबकि सुरेश रैना 24 रन बनाकर एक गैर जिम्मेदारा शॉट पर आउट हुए। रैना और कोहली ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

भारत को छठा और सबसे बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा जो 181 रनों के कुल योग पर ही रन आउट हुए। लसिथ मलिंगा के सीधे थ्रो पर आउट होकर पवेलियन लौटने वाले कोहली ने 94 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए।

इससे पहले, श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए, जिसमें दिनेश चांदीमल के सबसे अधिक 64 रन शामिल है। चांदीमल ने 81 गेंदों पर चार चौके लगाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान के साथ पारी की शुरुआत करने आए उपुल थरंगा चार रन के निजी योग पर जहीर खान की गेंद पर तेंदुलकर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। थरंगा जब पवेलियन लौटे उस समय श्रीलंका का कुल स्कोर 12 रन था।

पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दिलशान और कुमार संगकारा ने पारी को सम्भालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। संगकारा को 26 रन के निजी योग पर जहीर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। श्रीलंका का तीसरा विकेट दिलशान के रूप में गिरा। दिलशान को 48 रन के निजी योग पर रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

कप्तान माहेला जयवर्धने 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन के निजी योग पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रोहित के हाथों कैच आउट हुए। जयवर्धने ने चांदीमल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हरफनमौला थिसिरा परेरा सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चांदीमल भी पवेलियन लौट गए। परेरा और चांदीमल को अश्विन की गेंद पर धौनी ने स्टम्प आउट किया।

लाहिरू थिरिमाने के रूप में श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। थिरिमाने सात रन के निजी योग पर रन आउट हुए। कुलासेकरा को आर.विनय कुमार की गेंद पर रोहित ने कैच लपका। कुलासेकरा ने सात रन बनाए। मैथ्यूज (33) और मलिंगा (1) नाबाद लौटे। भारत की ओर से अश्विन तीन, जहीर दो और जडेजा तथा विनय कुमार ने एक- एक विकेट झटका।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में गौतम गम्भीर को आराम दिया है। गम्भीर की जगह सहवाग खेल रहे हैं। लेग स्पिनर राहुल शर्मा चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं जबकि जहीर की वापसी हुई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, australia, waka field, perth, srilanka, tri-series



पिछली खबर
युवी को तीसरे दौर का कीमोथेरेपी जल्द, देश मांग रहा है दुआ
अगली खबर
युवराज ने लोगों का किया शुक्रिया अदा, फिजियो का बचाव!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012

रायडू ने दी हर्षल को गाली, 25 फीसदी मैच फीस कटी

मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर सोमवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 5वें संस्करण के लीग मुकाबले में अभद्र और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया गया है। 17:42 PM, May 15, 2012
Photogallery
IPL के फीके पकवान
14:36 PM, May 11, 2012
Photogallery
ओह नो कैप्टन!
18:43 PM, May 10, 2012

मिस्बाह ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी, हफीज को कमान

मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनके स्थान पर मोहम्मद हफीज को टीम की कमान सौंपी गई है। 17:46 PM, May 10, 2012

IPL-5: डिविलियर्स की आंधी में उड़े चार्जर्स के सूरमा

आईपीएल-5 के अंतर्गत एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में एबी डिविलियर्स की आंधी के सामने डेक्कन चार्जर्स की बत्ती गुल हुई। 08:29 AM, May 07, 2012

क्रिकेट से पांच महीने के लिए दूर हुए श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पैर के अंगूठे में चोट के कारण पांच महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। श्रीसंत को इसके लिए दो सर्जरी करानी होंगी। 20:11 PM, May 03, 2012

सुपरकिंग्स का सूपड़ा तो साफ नहीं हो जाएगा आईपीएल-5 में?

इंडियन प्रीमियर लीग का पांचवां संस्करण आईपीएल-3 और 4 के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। स्टार खिलाड़ियों के होते हुए भी चेन्नई ने वैसा परफॉर्म नहीं किया जैसी उससे आशा थी। 16:08 PM, May 03, 2012

IPL-5: चार्जर्स-मुंबई इंडियंस के सूरमाओं में होगी भिड़ंत

आईपीएल-5 के 40वें लीग मुकाबले में लगातार पांच हार के बाद जीत का खाता खोलने वाली डेक्कन चार्जर्स की भिड़ंत रविवार को मुम्बई इंडियंस होगी। 10:25 AM, Apr 29, 2012

IPL-5: दिल्ली और राजस्थान के बांकुरों में घमासान आज

आईपीएल-5 के 39वें लीग मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स रविवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के होनहारों को चुनौती पेश करेगी। 10:07 AM, Apr 29, 2012
IBN7