IBN7 IBN7

[+] 351 और खबरें

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

Posted on Feb 08, 2012 at 12:40pm IST

अहमदाबाद। 2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। उसकी निष्क्रियता के चलते ही दंगे बढ़े। साथ ही कोर्ट ने धार्मिक स्थलों के नुकसान पहुंचाए जाने पर सरकार को मुआवजा देने को कहा।

कोर्ट में आईआरसीजी इस्लामिक रिलीफ कमेटी ने साल 2002 दंगा मामले में साल 2003 में जनहित याचिका दाखिल की थी। याचिका में मांग की गई थी कि दंगों के दौरान जो धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा था। उसका मुआवजा राज्य पीड़ितों को दे। इस पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि पीड़ित पक्ष इस संबंध में निचली अदालत में दो महीने के भीतर एक याचिका दाखिल करे और जिस पर 6 महीने की सुनवाई को बाद कोर्ट मामले को हाईकोर्ट के पास भेजेगा। राज्य सरकार को इन अर्जियों पर कार्रवाई करनी होगी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि धार्मिक स्थलों की नुकसान की भरपाई सरकार को करनी होगी।

कोर्ट ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट के सामने दंगे के दौरान क्षति पहुंचे 572 धार्मिक स्थलों की सूची रखी थी। पीड़ित पक्ष के वकील एमटीएम हकीम ने बताया कि कोर्ट ने ये कहा कि पीड़ित लोग जिला अदालत में याचिका दाखिल करें और 6 महीने की सुनवाई के बाद निचली अदालत मामले पर निर्णय लेगी और हाईकोर्ट को भेजेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोर्ट में कहा था कि राज्य में धर्म के आधार पर मुआवजा देने की कोई व्यवस्था नहीं है।

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gujrat riot 2002, highcourt, modi governement, religious properties



पिछली खबर
लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी
अगली खबर
TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012

मुख्यमंत्री हुड्डा की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 09:47 AM, May 17, 2012

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012
IBN7