IBN7 IBN7

[+] 145 और खबरें

'गुप्त टाईब्रेक नियम के जरिए मोदी ने की थी MI की मदद'

Posted on Feb 08, 2012 at 02:13pm IST | Updated Feb 08, 2012 at 02:39pm IST

नई दिल्ली। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने अब दावा किया है कि मोदी ने ही मुंबई इंडियंस को फायदा पहुंचाने के लिए गुप्त टाईब्रेक नियम बनाया था।

मोदी ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में दावा किया था कि टाईब्रेक नियम का मकसद सभी टीमों को बराबर अवसर देना था। लेकिन फ्रेंचाइजी अधिकारी ने उनके इस दावे की हवा निकालते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि आईपीएल में पक्षपात होता रहा है और बराबरी जैसी कोई बात नहीं है।

'गुप्त टाईब्रेक नियम के जरिए मोदी ने की थी MI की मदद'

अधिकारी ने कहा कि जब आप टाईब्रेकर जैसा कोई नियम बनाते हैं तो इसका मकसद किसी खास टीम को लाभ पहुंचाना होता है। मोदी ने खुद यह नियम बनाया था ताकि आईपीएल नीलामी में किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस को मिल सके। नीलामी में जब दो टीमें किसी खिलाड़ी के लिए अधिकतम मान्य बोली लगाती है तब टाईब्रेकर नियम का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों टीमों को एक सीलबंद लिफाफे में अपनी गुप्त बोली की रकम लिखकर देने को कहा जाता है और ज्यादा बोली लगाने वाली टीम को खिलाड़ी मिल जाता है।

इस रकम का खुलासा नहीं किया जाता है और यह बीसीसीआई के खाते में जाती है। अब तक केवल तीन खिलाड़ियों को ही इस नियम के तहत खरीदा गया है। साल 2010 में किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने और शेन बांड को कोलकाता नाइटराइडर्स ने टाईब्रेक में खरीदा था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lalit modi, ipl-2, mumbai indians, players auction, ipl



पिछली खबर
ललित मोदी का दावा, आईपीएल-2 की नीलामी फिक्स थी
अगली खबर
तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ तीन हजार रन पूरे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012

रायडू ने दी हर्षल को गाली, 25 फीसदी मैच फीस कटी

मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर सोमवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 5वें संस्करण के लीग मुकाबले में अभद्र और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया गया है। 17:42 PM, May 15, 2012
Photogallery
IPL के फीके पकवान
14:36 PM, May 11, 2012
Photogallery
ओह नो कैप्टन!
18:43 PM, May 10, 2012

मिस्बाह ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी, हफीज को कमान

मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनके स्थान पर मोहम्मद हफीज को टीम की कमान सौंपी गई है। 17:46 PM, May 10, 2012

IPL-5: डिविलियर्स की आंधी में उड़े चार्जर्स के सूरमा

आईपीएल-5 के अंतर्गत एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में एबी डिविलियर्स की आंधी के सामने डेक्कन चार्जर्स की बत्ती गुल हुई। 08:29 AM, May 07, 2012

क्रिकेट से पांच महीने के लिए दूर हुए श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पैर के अंगूठे में चोट के कारण पांच महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। श्रीसंत को इसके लिए दो सर्जरी करानी होंगी। 20:11 PM, May 03, 2012

सुपरकिंग्स का सूपड़ा तो साफ नहीं हो जाएगा आईपीएल-5 में?

इंडियन प्रीमियर लीग का पांचवां संस्करण आईपीएल-3 और 4 के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। स्टार खिलाड़ियों के होते हुए भी चेन्नई ने वैसा परफॉर्म नहीं किया जैसी उससे आशा थी। 16:08 PM, May 03, 2012

IPL-5: चार्जर्स-मुंबई इंडियंस के सूरमाओं में होगी भिड़ंत

आईपीएल-5 के 40वें लीग मुकाबले में लगातार पांच हार के बाद जीत का खाता खोलने वाली डेक्कन चार्जर्स की भिड़ंत रविवार को मुम्बई इंडियंस होगी। 10:25 AM, Apr 29, 2012

IPL-5: दिल्ली और राजस्थान के बांकुरों में घमासान आज

आईपीएल-5 के 39वें लीग मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स रविवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के होनहारों को चुनौती पेश करेगी। 10:07 AM, Apr 29, 2012
IBN7