IBN7 IBN7

[+] 351 और खबरें

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

Posted on Feb 08, 2012 at 05:13pm IST | Updated Feb 08, 2012 at 08:31pm IST

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। यानी मां-बाप की सहमति के बगैर बालिग औलाद उनके घर में नहीं रह सकती। कोर्ट ने ये भी कहा कि बेटी की शादी के बाद पिता का घर उसके लिए गेस्ट हाउस की तरह हो जाता है।

अगर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बेटा या बेटी जो अब बालिग हो चुके हैं उनके घर में उनके साथ नहीं रहें तो फिर उनके बच्चों को उनके घर से जाना होगा। वो जबरदस्ती अपने मां-बाप के साथ नहीं रह सकते। बॉम्बे हाईकोर्ट का मानना है कि बालिग होने के बाद मां-बाप के निजी मकान में रहने के लिए बच्चों को उनकी सहमति जरूरी है। कोर्ट के मुताबिक अगर संतान नाबालिग है तो ये मां-बाप की जिम्मेदारी बनती है कि वो उनकी देखभाल करे। लेकिन बच्चों के बालिग होने के बाद उऩ्हें ऐसा कोई कानूनी अधिकार नहीं है जिससे कि वो अपने मां-बाप के निजी प्रॉपर्टी में रहें।

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

दरअसल में कोर्ट के सामने एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक बेटी और पिता के बीच एक फ्लैट को लेकर विवाद चल रहा था। 73 साल का पिता नहीं चाहता था कि उसकी 35 साल की शादीशुदा बेटी उनके फ्लैट में रहे। इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पिता की सहमति के बिना कोई भी बालिग संतान जबरदस्ती उनके घर में नहीं रह सकती।




विवाद पिता बहादुरजी बाटीवाला और उनकी बेटी कश्मीरा रॉबर्ट लोबो के बीच चल रहा था। बाटीवाला दादर की मशहूर पारसी कॉलोनी में रहते हैं। अपने इस घर में उन्होंने अपनी शादीशुदा बेटी कश्मीरा लोबो को रहने से मना कर दिया। कश्मीरा ने अपने पिता के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ये फ्लैट पारसी सेंट्रल एसोसिएशन कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड का है। इसमें बाटीवाला की मां यानी बेटी की दादी मूल किराएदार थीं। 1980 में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद किराएदारी उनके बेटे बाटीवाला के नाम ट्रांसफर हो गई। 1998 में बाटीवाली की बेटी काश्मीरा की शादी हो गई और वो अपने पति के साथ रहने लगी। पिछले साल बाटीवाला ने सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर कि जिसमें उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की उनकी बेटी और दामाद को पारसी कॉलोनी के उस फ्लैट में दाखिल या रहने नहीं दिया जाए। इस याचिका में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और दामाद उनके घर के मामले में दखलअंदाजी कर रहे हैं और उन्हें घर मे आने ना दिया जाए।

इसके खिलाफ बेटी ने भी कोर्ट मे याचिका दायर की। जिसमें उसने कहा कि उसकी दादी के गुजरने के बाद किराएदार के तौर पर रहने का अधिकार पोती को भी होता है। और चूंकि ये मामला किराए के मकान से जुडा़ हुआ है इसलिए उसकी सुनवाई लघुवाद न्यायलय के सामने की जाए। कश्मीरा की याचिका निचली अदालत ने खारिज कर दी, जिसके खिलाफ उसने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

दोनो पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया जो बूढ़े मां-बाप के लिए भविष्य में मदद की लाठी बन सकता है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जब बेटी की शादी होती है तो वो पति के घर की सदस्य बन जाती है। जहां उसे कानून के तहत कुछ अधिकार मिलते हैं। शादी के बाद जब बेटी उसके पिता के पास रहने आती हैं तो वो घर तकनीकि रूप से उसके लिए सिर्फ गेस्ट हाऊस की तरह होगा। यानी अगर मां-बाप चाहें तो ही बालिग औलाद उनके घर में रह सकती हैं।

इस मामले की सुनवाई करते वक्त कोर्ट ने अपना रूख साफ कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जबतक बच्चे नाबालिग होते हैं उनकी परवरिश की सारी जिम्मेदारी उनके मां-बाप पर होती हैं। लेकिन जब वो बालिग हो जाते हैं तो उनका मां-बाप के घर पर कोई कानूनी अधिकार नहीं होता। और वो उस घर में तभी तक रह सकते हैं जब तक उनके मां-बाप की इच्छा होती है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले से उन सभी माता-पिता को राहत मिली है जो बूढ़े़ हो चुके हैं और जिनके बच्चे उनके घर पर कब्जा कर उन्हें बेदखल करना चाहते हैं। लेकिन सवाल उन लड़कियों का भी हैं जिन्हें ससुराल से निकाल दिया जाता है और जमाने के सवालों से घबराकर मां-बाप उन्हें मायके में रहने की इजाजत तक नहीं देते।

ये सवाल इसलिए अहम है क्योंकि अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि शादी के बाद बेटी का मायका एक तरीके से गेस्ट हाउस की तरह होता है। और ये मां-बाप की इच्छा पर है कि वो बालिग बेटी को घर में रखते हैं या नहीं। कोर्ट ने कहा कि मां-बाप की मौत के बाद बेटी का अपने मां-बाप की संपत्ति पर कुछ अधिकार होता है। लेकिन मां-बाप के जिंदा रहते वो उनकी संपत्ति पर उनकी इजाजत के बगैर कानूनी अधिकार नहीं जता सकती।

भारतीय समाज में ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं जहां किसी वजह से अगर बेटी ससुराल छोड़कर अपने मायके रहने आती हैं तो 'लोग क्या कहेंगे' के डर से मां-बाप उऩ्हें अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं होते हैं। अगर लड़की पढ़ी-लिखी है और उसमें इतना माद्दा है कि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं या वो पहले से ही वो अपने पैरों पर खड़ी है तब तो वो स्वतंत्र रूप से अपनी जिंदगी गुजार सकती हैं। लेकिन ऐसी लड़कियों का क्या होगा जो कमाती नहीं है और जो शादी से पहले अपने मां-बाप पर निर्भर थीं, शादी के बाद अपने पति पर और रिश्ते में खटास आने पर फिर अपने मां-बाप पर निर्भर हो जाती हैं। अगर ऐसे मामलों में मां-बाप बेटी को अपने साथ रखने को मना कर दें तो क्या उनकी हिफाजत के लिए क्या कोई कानून में तरीका मौजूद है, इस पर भी गंभीर विचार की जरूरत है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mumbai high court, father property, position, daughter



पिछली खबर
बुलेट न्यूज@ 02:00 PM: बुधवार की टॉप खबरें
अगली खबर
स्पीड न्यूजः देखें- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

जम्मू में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया। 12:59 PM, May 17, 2012

एयर इंडिया की यूनियनों के साथ बैठक करेंगे अजीत

करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे। 12:09 PM, May 17, 2012

संशोधित लोकपाल बिल पर आज कैबिनेट की अहम बैठक

गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है। 11:44 AM, May 17, 2012

हज यात्रियों को अब एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2012 में हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा एसएमएस के माध्यम से दी गई है। 11:37 AM, May 17, 2012

नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट

बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। 11:26 AM, May 17, 2012

यूपी चमकाने को 16 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे पेड़!

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले सामने आते दिखाई दे रहे हैं। टॉयलेट घोटाला, हाथी की मूर्तियों में घोटाले के बाद अब पेड़ों की खरीद पर घोटाला सामने आया है। 10:32 AM, May 17, 2012

पानी की किल्लत से एयरफोर्स स्टेशन में मचा हाहाकार

वायुसेना के पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े सामरिक कैंप बाड़मेर में पानी की किल्लत की वजह से वायुसेना के ऑपरेशनल कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। 10:06 AM, May 17, 2012

मुख्यमंत्री हुड्डा की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 09:47 AM, May 17, 2012

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012
IBN7