IBN7IBN7

[+] 25 और खबरें


21 मई को भारत में दिखाई देगा आंशिक सूर्यग्रहण

Published on May 17, 2012 at 10:06 | Updated May 17, 2012 at 10:07
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। खगोलविदों का कहना है कि 21 मई को भारत में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर भारतीय मानक समय के अनुसार रात में दो बजकर 26 मिनट से प्रारंभ होगा। कुंडलीय आकार की शुरुआत तीन बजकर 39 मिनट से होगी और यह भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह सात बजकर सात मिनट पर कुंडल के आकार से कम होते हुए सुबह आठ बजकर 19 मिनट पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

रूस में सैन्य अधिकारी कुत्तों की हत्या का दोषी, लगा जुर्माना

Published on May 17, 2012 at 09:44 | Updated May 17, 2012 at 09:47
0 IBNKhabar

मास्को। रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। कमांडर ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।

रूस के अभियोजन कार्यालय के अनुसार अदालत ने मेजर इवेगनी मित्याशिन को शराब के नशे में शिकार करने वाली राइफल से सेना के छह कुत्तों की हत्या और एक को घायल करने का दोषी पाया। यह घटना 27 अगस्त 2011 की रात को घटी।

छात्रों ने बनाई ध्वनि और वायु प्रदूषण रहित बाइक

Published on May 16, 2012 at 11:44 | Updated May 16, 2012 at 11:47
0 IBNKhabar

सोनीपत। हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।

एक बार चार्ज होने पर यह हाईब्रीड बाईक कई कलोमीटर चल सकती है। इसके प्रयोग से घनी आबादी और शहरी क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

जल्द ही आइना बताएगा खबरों और मानसून का हाल

Published on May 16, 2012 at 11:29 | Updated May 16, 2012 at 11:44
0 IBNKhabar

नई दिल्ली।एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं।

साई-फाई फिल्मों में आइने में दिखने वाली मौसम की भविष्यवाणियां और रोजाना की खबरें अब केवल कल्पना की बातें नहीं रहीं। ऐसे आइने अब हकीकत बनने जा रहे हैं। एक जापानी कंपनी सेराकू ने एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम युक्त आइने का एक ऐसा प्रोटोटाइप तैयार किया है जो ये सब कुछ कर सकता है।

ट्रेन के डिब्बे में 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी

Published on May 15, 2012 at 14:01 | Updated May 15, 2012 at 14:03
0 IBNKhabar

पटना। बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया।

दानापुर रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में यात्रियों ने अजगर सांप को देखा, जिसके बाद शोरगुल होने लगा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला गया।

सेक्स खिलौनों की खोज में भटक रही है ब्रिटेन पुलिस

Published on May 14, 2012 at 23:45 | Updated May 15, 2012 at 00:01
0 IBNKhabar

लंदन। ब्रिटेन के वर्सेस्टशायर शहर की पुलिस 11 हजार पाउंड के सेक्स खिलौनों की खोज कर रही है, जिसकी पिछले सप्ताह चोरी हो गई थी। समाचार पत्र सन के मुताबिक चोर पिछले सप्ताह कम्पनी 'हैप्पी बन्नी' के 400 ऐसे खिलौने ले भागे। खिलौने चार बड़े सूटकेसों में थे।

कम्पनी ऑनलाइन माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री करती है। कम्पनी स्टॉरपोर्ट-ऑन-सेवर्न शहर में खिलौनों का भंडारण कर रही थी। लेकिन बुधवार रात 11.30 बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे के बीच चोरों ने परिसर को तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया।

लो जी, बुलेट से जोत डाला मूंगफली का पूरा खेत...

Published on May 14, 2012 at 11:22 | Updated May 14, 2012 at 11:35
0 IBNKhabar

पणजी। क्या आपने कभी किसी को रॉयल एनफील्ड बुलेट से खेत की जुताई करते देखा है? या फिर कभी प्रेशर कूकर से झाग वाली कॉफी बनाते देखा है? नहीं न? इसे कहते हैं जुगाड़ और देश में ऐसे ही जुगाड़ को बढ़ावा देने वाली संस्था नेशनल इन्नोवेन फाउंडेशन (एनआईएफ) ने गोवा में कोकण फल उत्सव में ऐसे जुगाड़ों की एक प्रदर्शनी लगाई है।

प्रदर्शनी में गुजरात के मनसुखभाई जगानी का 350 सीसी का वह बुलेट देखा जा सकता है, जिसके पिछले पहिये को निकालकर उसने एक्सल से जुड़ा दो पहिये लगा दिए हैं और इससे लगा है हल जिससे होती है खेत की जुताई। इसी से वह अपने सवा एकड़ के मूंगफली के खेत की जुताई करते हैं।

वेश्यावृत्ति के लिए प्रोफेशनल कोर्स, जॉब की पक्की गारंटी

  • ibnlive.com
Published on May 11, 2012 at 15:49
0 IBNKhabar

वेलेनिका। स्पेन की एक कंपनी ने वेश्यावृत्ति के लिए कोर्स चलाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। वेलेनिका की ये स्पेनिश फर्म वेश्यावृत्ति के लिए न सिर्फ प्रोफेशनल कोर्स चला रही है बल्कि ग्रैजुएशन पर जॉब की गारंटी भी दे रही है।

डेली मेल की एक खबर के मुताबिक केवल 100 यूरो खर्च करने पर छात्रों को दुनिया के सबसे पुराने पेशे का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेक्स टॉय का इस्तेमाल और कामसूत्र में दी गई सेक्स की बेहतरीन पोजीशन के बारे में बताया जाएगा।

वेलेनिका में यूनिवर्सिटी कैंपस में इस कोर्स के पर्चे भरे पड़े हैं। कंपनी का दावा है कि 19 से 45 साल के 95 लोग एक हफ्ते के कोर्स के लिए उसके पास आए हैं। इन्हें रोज दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि उनके इस कोर्स से देह व्यापार ज्यादा सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा और ऐसे सेक्स वर्कर तैयार होंगे जो कानून के खिलाफ काम नहीं करेंगे।

पत्नी को पीटा, दंड में पढ़नी होगी कुरान

Published on May 11, 2012 at 12:20 | Updated May 11, 2012 at 12:24
0 IBNKhabar

रियाद। सऊदी अरब में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने कुरान और पति-पत्नी के सम्बंधों पर आधारित दो अन्य इस्लामी किताबें पढ़ने का दंड दिया। बाद में उसकी एक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि उसने किताबों से क्या सीखा।

गल्फ न्यूज ने सऊदी दैनिक 'अल मदीना' के हवाले से बताया है कि दोषी व्यक्ति को कुरान के 30 हिस्सों में से पांच हिस्से व पैगम्बर मोहम्मद के 100 कथन याद करने के लिए कहा गया है।

…मृत टीचर करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन!

Published on May 09, 2012 at 10:26 | Updated May 09, 2012 at 10:27
0 IBNKhabar

बांदा। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था कितनी लचर और लापरवाह है इसका ताजा मामला इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की नियुक्ति में सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद ने गणित विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम ऐसे अध्यापकों को सौंपा है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

हाल ही में सम्पन्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की परीक्षा में बांदा जिले में गणित विषय की इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का जिम्मा उन शिक्षकों को सौंपा गया है, जिनका निधन हो गया है। इनमें सरस्वती इंटर कॉलेज बांदा के शिक्षक निर्भय शिवहरे का नाम भी है। शिवहरे की मौत पिछले माह परीक्षा ड्यूटी से वापस लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। इसी कॉलेज के एक शिक्षक प्रमोद कुमार अध्यापन कार्य छोड़ एक दूसरे विभाग में नौकरी कर रहे हैं।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
करियर प्रोग्रेशन और प्रमोशन के मुद्दे पर जस्टिस धर्माधिकारी की रिपोर्ट पर बात करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ मुलाकात करेंगे।
गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। संभवतः संशोधित लोकपाल बिल को पास करने के उद्देश्य से यह बैठक रखी गई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में गुरुवार को वायुसेना के दो प्रशिक्षण विमान टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक महिला ने रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया। आंतरिक मंत्रालय के दो पुलिस अधिकारियों ने इस कार्य में महिला की सहायता की।
मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमले का उदाहरण देते हुए अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने भविष्य में युद्ध के प्रौद्योगिकी की बड़े पैमाने पर उपलब्धता से उत्पन्न खतरों के प्रति आगाह किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सवारियों से भरे वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश में गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सूबे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में तीन शराबियों ने 14 वर्षीय किशोर पर शराब छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
सेंसेक्स 88.99 अंकों की बढ़त के साथ 16119.08 पर जबकि निफ्टी 20.35 अंकों की तेजी के साथ 4878.60 पर खुला।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
शाहरुख के ऊपर लगे मारपीट के आरोपों पर मुंबई पुलिस के एसीपी शेख ने सफाई दी है। एसीपी ने कहा कि एमसीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया में फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने गईं अभिनेत्री विद्या बालन को ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग में अम्पायर को मैच बॉल सौंपने का अनोखा सम्मान दिया गया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
केट ने अपने मॉडलिग करियर की शरुआत साल 2008 में फैशन एक्सेसरीज कंपनी डोनी एंड बोर्क के साथ की। केट बीच बनी स्विमवियर और विक्टोरिया सीक्रेट के लिए भी मॉडलिंग कर चुकी हैं
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
भारती जाटव रतलाम की कालोनी में रहती हैं। इस इलाके में पानी के लिए संघर्ष पिछले कई साल से होता आ रहा है। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इलाके में लगा हैंडपंप अब पानी नहीं लाल रंग का जहर उगल रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive