IBN7IBN7

पढ़ें: क्या कहता है मई माह का राशिफल

  • ibnkhabar.com
Published on May 01, 2013 at 07:25 | Updated May 01, 2013 at 08:49
0 IBNKhabar

पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेष- संपूर्ण माह बेहतर रहने वाला है। पूर्वार्ध में शुभ प्रयासों से सफलता अर्जित करेंगे। कीर्ति विस्तार होगा। देशाटन की संभावना बनी रहेगी। सक्रियता और सौभाग्य की प्रबलता से प्रतियोगियों को धूल चटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य में थोड़ा संघर्ष बना रह सकता है। पूर्वार्ध में सामाजिक मोर्चे पर अच्छा करेंगे। श्रेष्ठ आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। धन धान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। गर्म खाद्य और मिजाज दोनों से बचें। नकारात्मकता को पास फटकने न दें। तेजी बनाए रखें।

कैसा रहेगा आपके लिए अप्रैल का महीनाः देखें-राशिफल

  • ibnkhabar.com
Published on Apr 01, 2013 at 14:19 | Updated Apr 01, 2013 at 18:15
0 IBNKhabar

पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेष- यह माह आपके लिए उपलब्धियों की अधिकता लेकर आ रहा है। महत्वपूर्ण यात्राओं पर जा सकेंगे। सक्रियता लाजवाब रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा और प्रभावशाली व्यक्तित्व से अपरिचितों को भी आकर्षित करेंगे। पूर्वार्ध तैयारियों में बीत सकता है वहीं उत्तरार्ध में आप खुलकर फ्रंट-फुट खेल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सपनों को पूरा करने के लिए पुर जोर प्रयास कर सकते हैं। लोकप्रियता में इजाफा होगा। धन धान्य की प्रचुरता रहेगी। मासफल विशेष लाभ के योग बनाने में सहायक है।

कैसा रहेगा आपके लिए मार्च का महीना, पढ़ें-राशिफल

  • ibnkhabar.com
Published on Mar 01, 2013 at 14:38 | Updated Mar 01, 2013 at 16:15
0 IBNKhabar

अरुणेश कुमार शर्मा

मेष - आर्थिक मामले गतिमान बने रहेंगे। विभिन्न स्रोतों से लाभ के संकेत हैं। कारोबारी फैसलों को पूर्वार्ध में ही पूर्ण रूप देने पर जोर दें। संपर्क हितकारक रहेंगे। उत्तरार्ध में खर्च की अधिकता से व्यस्तता बढ़ी हुई रह सकती है। निजी जीवन में सहजता रहेगी। नकारात्मकता और क्रोध से नाता न रखें। जरूरत के वक्त अपना पक्ष धैर्यपूर्वक रखें। मास फल सामान्य से अधिक शुभ। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अध्ययन में मन रमेगा।

वृष-ये माह आपके करियर और कारोबार को स्थिरता प्रदान करने वाला साबित होगा। अधिकारियों से सम्बन्ध सुधरेंगे। साथी गण सहयोगी रहेंगे। प्रतियोगिता एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अनुभवी पदोन्नत होंगे। धनलाभ की संभावना उत्तरोत्तर बलवती होगी। अनुशासन के साथ किए गए सटीक प्रयास अवश्य फलित होंगे। विद्यार्थी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करेंगे। विरोधी नष्ट होंगे। मासफल सत्ता सुख में बढ़ोत्तरी करने वाला है। कार्य गति तेज रखें।

पढ़ें-फरवरी महीनाः क्या कहती है आपकी राशि

  • ibnkhabar.com
Published on Jan 31, 2013 at 16:05 | Updated Jan 31, 2013 at 19:29
0 IBNKhabar

पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेष- माह की शुरुआत मध्यम रहेगी लेकिन जल्द ही स्थितियां बेहतर होना प्रारंभ हो जाएंगी। उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होने के संकेत हैं। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही शुभता का प्रतिशत तेजी से बढ़ने लगेगा जो माह के अंत तक बना रहेगा। कारोबार में स्थिरता बढ़ेगी और निवेश के नए द्वार खुलेंगे। शिक्षा, प्रतियोगिता और प्रेम के क्षेत्र में नव-ऊर्जा का संचार होगा। मास फल लाभकारक। पूर्वार्ध में खर्च अधिक रह सकता है, विपरीत परिस्थितियों का सामना धैर्यपूर्वक करें।

पढ़ें: साल का पहला महीना क्यों है खास आपकी राशि के लिए

  • ibnkhabar.com
Published on Jan 01, 2013 at 15:47 | Updated Jan 01, 2013 at 18:33
0 IBNKhabar

मेष- सम्पूर्ण माह शुभता के संकेतों से युक्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति का योग है। करियर में बदलाव की सोच रखने वालों के लिए वांछित समय है। जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। धन-धान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। अविवाहितों को श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कुटुम्बियों और करीबियों में पूछपरख बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा में तेजी से इजाफा होगा। सकारात्मकता का साथ हर हाल में बनाये रखें। साथी से अनुपयुक्त त्याग और समझौते की अपेक्षा न रखें। अधिकांश क्षेत्रों में सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा, लाभ उठाएं।

वृष- माह का उत्तरार्ध अधिक फलकारक रहेगा। मकर संक्रांति से भाग्य के मामले बेहतर होते जाएंगे। आस्था, विश्वास और धार्मिक भाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। पूर्वार्ध में धैर्य पूर्वक गतिशील बने रहें। मौसम की कठोरता का सम्मान करें और सतर्कता बरतें। मितव्ययी व्यवहार से खर्च पर नियंत्रण रख पाने में सफल रहेंगे। आलस्य की अधिकता रह सकती है। शिक्षा, प्रेम और अर्थ के मामले सहज रहेंगे। अनुशासन और नियमितता का कड़ाई से पालन करें। दाम्पत्य में शुभता बनी रहेगी।

जाने: कैसे रहेंगे आपके दिन, दिसंबर माह का राशिफल

  • ibnkhabar.com
Published on Nov 30, 2012 at 15:36 | Updated Nov 30, 2012 at 15:45
0 IBNKhabar

मेष: पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध अधिक फलकारक रहेगा। 18 दिसम्बर से राशि स्वामी मंगल के उच्च स्थान पर आ जाने से लाभ का प्रतिशत और अधिक बढ़ जाएगा। भाग्य के मामले साकार होते नजर आने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सटीक निर्णय सफलता दिलाएंगे। कार्यगति श्रेष्ठ बनी रहने से सहकर्मियों से आगे नजर आएंगे। विवाह के बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्थाई संपत्ति अर्जित करने की योजना बना सकते हैं। सेहत उत्तरोत्तर सुधार पर रहेगी। मासफल औसत से श्रेष्ठ। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृषः महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में संपन्न कर लेने पर फोकस रखें। माह के उत्तरार्ध में अड़चनें बढ़ सकती हैं। 11 दिसंबर से राशि स्वामी शुक्र का शुभकारक संचार निजी जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। सेहत में तेजी से सुधार होगा। शत्रुओं के प्रति नरमी समय के साथ कम होती जाएगी। विरोधियों का बढ़ा होना अक्सर इस बात का प्रमाण होता है कि आपका कार्य कितना अधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षा, प्रेम और खेलकूद और कारोबार में अच्छा करेंगे। निजी जीवन में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। भ्रम और पूर्वाग्रहों से बचने के लिए वार्तालाप बनाए रखें। मास फल सामान्य।

नवंबर महीने का राशिफल, पढ़ें आपके लिए क्या है खास

  • ibnkhabar.com
Published on Oct 27, 2012 at 17:21 | Updated Oct 27, 2012 at 17:51
0 IBNKhabar

नवंबर महीने का राशिफल:-

ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेषः नवंबर माह आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आया है। शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। 9 नवंबर के बाद राशि स्वामी मंगल शुभता में श्रीवृद्धि करेंगे। उत्तरार्ध में दांपत्य जीवन में श्रेष्ठ परिणाम हासिल होंगे। साथी की खूबियां आपको लुभाएंगी। करियर में सहजता बनी रहेगी। लाइफ स्टाइल में दिनों दिन सुधार होगा। धन-धान्य की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें। सुख बढ़ा हुआ रहेगा। संतान के मामले पूर्वार्ध में सुलझा लें। कुटुंबियों से मतभेद समाप्त होंगे। गिफ्ट लेने-देने में खुशी मिलेगी। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा। पूर्वार्ध में सेहत का ख्याल रखें। लापरवाही और अति उत्साह से बचें। उत्तरार्ध में खर्च नियंत्रण में आ जाएगा। प्रशासनिक कार्य 17 नवंबर के बाद सहज बनेंगे।

पढ़ें:अक्टूबर में कैसा रहेगा आपका किस्मत कनेक्शन!

Published on Oct 01, 2012 at 11:40
0 IBNKhabar

अक्तूबर माह का राशिफल

मेष: आपकी प्रसन्नता में दिनों दिन बढ़ावा होने वाला है। खुशियों को मुट्ठी में नहीं, झोली में समेटने का समय है। इस माह अधिकतम समय आपके आसपास ऐसे लोग रहने वाले हैं जो आपको प्रफुल्लित करेंगे। इनके साथ आपको समय बिताना भाएगा। लाभदायक समझौतों को गति मिलेगी। अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह के पालन में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी और परिवारीजनों के साथ देशाटन की योजना पर अमल कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को गति दें। शत्रु पक्ष पूरी तरह शांत रहेगा। खुद को सजाने संवारने में मन रमेगा। शारीरिक सक्रियता से अधिक बौद्धिक बल के प्रयोग पर जोर दें। सेहत में उत्तरोत्तर सुधार होगा। खानपान में अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है।

जानें: दिसंबर महीने में क्या कहती है आपकी राशि

  • ibnkhabar.com
Published on Dec 02, 2011 at 15:29 | Updated Dec 02, 2011 at 17:11
4 IBNKhabar

पंडित अरुणेश शर्मा

मेष, दिसंबर-2011 सितारों की अनुकूलता बढ़ते हुए क्रम में रहने से आपको माह भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी रोजगार में सेकंड हाफ ज्यादा बेहतर रहेगा। निजी कारोबार की संभावनाएं प्रबल होंगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस अमल करने का वक्त भी आ गया समझो। व्यर्थ के तनावों से बचने के लिए सोने से पहले थोड़ी सी हल्दी युक्त दूध का पीना अच्छा होगा। सेहत ठीक रहेगी। धार्मिक एवं मनोरंजक आयोजनों में हिस्सेदारी का अवसर मिलेगा। तीखा बोलने और खाने में मितव्यता बरतें। खेलकूद के साथ छात्र अध्ययन में भी सफल होंगे। प्रतियोगिता में जीत के लिए राम के कार्यों का ध्यान करें। हनुमान दर्शन हितकर रहेगा।

पढ़ें: नवंबर में आखिर क्या कहती है आपकी राशि...

Published on Nov 11, 2011 at 11:23
0 IBNKhabar

नवंबर माह का राशिफल पंडित वैभवनाथ शर्मा द्वारा

मेष: आपके कर्मक्षेत्र के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किए कार्यों व सफलताओं के द्वारा आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आप कर्म करने में विश्वास रखेंगे। व्यवसाय के सन्दर्भ में आपको विदेश यात्राओं पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय को स्थापित करने व लाभ में वृद्धि हेतु आपको स्वदेश में भी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के सहयोग से आप व्यवसायिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सफलताओं से आपकी आय में बढो़तरी हो सकती है।





IBN7IBN7
####TWITTER####
ibnliveibnlive

दैनिक राशिफल

मेष- धीमी शुरुआत के बावजूद दिन सकारात्मक रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में शुभता का प्रतिशत बढ़ेगा। भ्रमण-मनोरंजन पर जोर दे सकते हैं।
मेष- भटकाव से बचने के लिए प्रयासरत रहें। योजनाबद्ध होकर कार्य करें। आशंका और व्यर्थ तथ्यों से उलझाव में बने रहेंगे।
मेष- अयोग्यता से ज्यादा नुकसानप्रद गलती और अस्थिरता होती है। लोगों के प्रेम और भरोसे की परीक्षा न लें। करीबी मददगार और हितचिंतक बने रहेंगे।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

वार्षिक राशिफल

मेषः आर्थिक गतिविधियों के लिए यह साल उत्तम बना रहेगा। शादी के योग्य लोगों को बेहतर वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे और मंगलकाज के योग बनेंगे।
जानें क्या कहता ही आपकी राशिफल जाने-माने पंडित वैभव नाथ शर्मा जी से
क्या नए साल में अटके काम पूरे होंगे, क्या बच्चों को करियर चमकेगा। आपके हर सवाल का जवाब, पूरे 365 दिनों का लेखा-जोखा यहां पर है। जानें क्या कहता है आपकी राशिफल जाने-माने एस्ट्रोलोजर सुनीता छावड़ा से।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

धर्म-कर्म

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 801वां उर्स चल रहा है। ख्वाजा के दरबार में देश-विदेश से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अकीदमंद अपनी मुरादें लेकर ख्वाजा के दर पर पहुंच रहे हैं।
अमरनाथ गुफा में शिवलिंग की ताजा तस्वीर जारी हुई है। इस बार शिवलिंग अपने पूरे आकार में है। शिवलिंग की लंबाई करीब 16 फीट है। तस्वीर पहलगाम विकास प्राधिकरण की पहली जांच टीम अपने साथ लेकर आई है।
अमरनाथ यात्रा इस साल 28 जून से शुरू हो रही है। इस बार हर रोज साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का इंतजाम किया गया है। अभी यात्रा शुरू नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले हम आपके लिए लाए हैं बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें।
ibnliveibnlive