

जम्मू। देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है। माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के मुताबिक कटरा स्थित बेस कैम्प में पिछले एक सप्ताह से हर रोज करीब 35 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कटरा वैष्णों देवी मंदिर से करीब 45 किलोमीटर दूर है।
अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो दिनों से 39 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिस कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। श्रद्धालुओं को कटरा में रोक दिया गया है। मंदिर जाने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर भीड़ कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी जाएगी।
ग्वाटेमाला सिटी। नास्त्रेदामस और माया सभ्यता की दुहाई देकर जहां इस वर्ष दुनिया का अंत होने की भविष्यवाणियां की जा रही थीं वही ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
पूर्वोत्तर ग्वाटेमाला में शूलतुन के जंगलों में इस शोधकार्य को अंजाम देने वाले बोस्टन विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद विलियम सेटर्नो ने कहा कि माया सभ्यता के पुरोहित दरअसल ब्रह्मांडीय समय को समझने का प्रयास कर रहे थे और यही वह जगह है जहां वे इन गणनाओं को अंजाम दिया करते होंगे। यह लियोनार्दो द विंची की प्रयोगशाला में होने की तरह का सा अहसास है।

नई दिल्ली। इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन। कुछ शिवभक्तों का दावा हैं की उन्हें ने इस पवित्र अमरनाथ गुफा जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं इन तस्वीरों के मुताबिक हिमलिंग 18 से 20 बीस फीट का हो सकता हैं।
इनका कहना हैं कि वो 20 से 27 अप्रैल के दौरान गुफा पर गए उनके मुताबिक गुफा के रास्ते पर अब भी 20 फीट बर्फ मौजूद हैं भारी बर्फ बारी से शिवलिंग का आकार बड़ा होने से अमरनाथ श्राइन बोर्ड भी इनकार नहीं करती लेकिन उनका ये कहना हैं कि अभी गुफा तक कोई नहीं पहुंच पाया हैं लेकिन अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अव वो सुरक्षा बढ़ाने की बात कह रहे हैं। देखें वीडियो

भदोही। यूपी के भदोही में पत्रकार पर हमले के मामले में आसाराम बापू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि रोहित गुप्ता नाम का पत्रकार आसाराम बापू के समारोह की कवरेज करने गया था। इसी दौरान आसाराम के समर्थकों ने पत्रकार पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की।
पत्रकार का आरोप है कि आसाराम बापू ने ही समर्थकों को हमले के लिए उकसाया था
नई दिल्ली। पूरे देश में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सोने, चांदी और गहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
अक्षय तृतीया के मौके पर देश भर में सोने-चांदी और गहनों की दुकानें सज चुकी हैं। मान्यता है कि आज के दिन जो भी शुभ काम किया जाता है उसका अक्षय फल मिलता है। यही वजह है कि इस दिन महंगी चीजें खासतौर पर गहने खरीदने की मान्यता है।

लखनऊ। आध्यात्मिक गुरू होने और सामान्य बातों से लोगों का कष्ट दूर कर देने का दावा करने वाले निर्मल बाबा ऊर्फ निर्मलजीत सिंह नरूला के खिलाफ सबसे पहले झंडा बुलंद करने वाले यहां के दोनो बच्चों ने रिपोर्ट लिखाने के लिए आज अदालत का सहारा लिया।
निर्मल बाबा के खिलाफ सबसे पहले यहां के दो बच्चों 16 वर्षीय तनया ठाकुर और उसके 13 वर्षीय भाई आदित्य ने आवाज उठाई और रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस के छोटे बड़े अधिकारियों के पास गए। पुलिस ने शिकायत को मंजूर कर ली लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। दोनों बच्चों ने आज इसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दी।

न्यूयॉर्क। अमरिका के न्यूजर्सी में करीब 18 एकड़ क्षेत्र में संकट मोचक हनुमान जी की आठ फुट ऊंची प्रतिमा वाला अपनी तरह का पहला मंदिर बनने जा रहा है। करीब 20 लाख डॉलर के इस मंदिर की स्थापना संस्कृत के श्लोकों और भजन के बीच भक्तिमय समारोह में करीब 20 लाख डॉलर के इस भव्य एवं विशाल मंदिर की आधारशिला रखी गई है।
ओल्ड ब्रिज टाउनशिप के पास मंदिर की स्थापना के लिए बीते रविवार आयोजित इस कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया जिसमें बडी़ संख्या में भारतीय तथा कुछ अमेरिकी भी शामिल थे।

रांची। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नगर गांव स्थित मां उग्रतारा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। शक्तिपीठ के रूप में विख्यात यह मंदिर करीब पांच हजार साल पुराना बताया जाता है, जिसमें मां उग्रतारा विराजती हैं।
रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं पहाड़ियों के बीच बसे नगर गांव में रहने वाले हिंदुओं, मुसलमानों सहित सभी जाति-धर्म के लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। मां के मंदिर का संचालन आज भी शाही परिवार के लोग ही कर रहे हैं।

भोपाल। कहा जाता है कि भाग्य तो जन्म के साथ ही लिख जाता है, मगर एक स्थान ऐसा है जहां कागज, कलम और दवात चढ़ाने से भाग्य बदलकर नए सिरे से लिख जाता है। यह स्थान मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में है, जहां भगवान चित्रगुप्त और धर्मराज एक साथ मिलकर आशीर्वाद देते हैं।
उज्जैन नगरी के यमुना तलाई के किनारे एक मंदिर में चित्रगुप्त एवं धर्मराज एक साथ विराजे हैं। यह स्थान किसी तीर्थ से कम नहीं है। मान्यता है कि इस मंदिर में कलम, दवात व डायरी चढ़ाने मात्र से मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि इस मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्घालुओं के हाथों में फल-फूल न होकर कलम, स्याही और डायरी नजर आती है।
औरंगाबाद। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने शिरडी साईंबाबा मंदिर के नए ट्रस्टी बोर्ड पर शुक्रवार को रोक लगा दी। शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के वकील आर एन धोर्दे ने कहा कि न्यायालय ने अगले आदेश तक के लिए ट्रस्टी बोर्ड पर रोक लगा दी है, क्योंकि समिति के लिए कुछ नियम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं।
धोर्दे के अनुसार, न्यायालय के अगले आदेश तक तीन सदस्यीय समिति ही ट्रस्ट का कामकाज देखेगी, जो शिरडी के साईंबाबा मंदिर के प्रशासनिक एवं अन्य कामकाज देखती है। न्यायमूर्ति भूषण गवई और न्यायमूर्ति एस पी देशमुख की खंडपीठ का यह फैसला राज्य सरकार द्वारा तीन दिन पहले को मंगलवार को ही नई समिति नियुक्त करने के बाद आया है। इसे सरकार के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है।


