ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
आशुतोष

जनवरी, 2010

Sunday , January 31, 2010

थैंक यू रामू


31IBNKhabar Google Buzz

'हाऊ ऑनेस्ट इज द फिल्म', उस अजनबी लड़के ने मुझसे ये सवाल किया। मैंने बचने की कोशिश की। उसने फिर पूछा 'हाऊ ट्रू इज द फिल्म'। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रण' देख कर निकला था कि ये 'हादसा' हो गया। फिल्म के दौरान भी कहीं न कहीं मन में ये बात थी कहीं कोई पहचान न ले। इसलिये थोड़ा बच-बच के चल रहा था लेकिन पकड़ा गया। मैंने कहा 'फिल्म सच्चाई के काफी करीब है।' फिल्म टीआरपी के पीछे भागते टीवी न्यूज चैनल्स की कहानी है। कैसे चैनल्स टीआरपी के लिये कुछ भी करते हैं? फिल्म देखते-देखते कई बार ये भी लगा शायद मैं भी इस फिल्म में एक किरदार हूं। सचाई कड़वी थी। कई बार राम गोपाल वर्मा को गाली देने का मन भी किया। लेकिन अगले ही पल ये भी लगा रामू ने गलत क्या दिखाया है। क्या हम टीवी वाले टीआरपी के लिये कुछ भी....

Sunday , January 24, 2010

भाई तू तो ये गल मत कर


10IBNKhabar Google Buzz

'ओए मनिंदर, तू तो ऐसी गल मत कर, शर्म कर।' प्यार भरी ये झिड़की जहीर अब्बास की थी। और वो कह रहे थे भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मनिंदर सिंह को। जहीर अब्बास को पहचान की जरूरत नहीं। उन्हें एशिया का ब्रैडमैन कहा जाता था। इंसान इतने नफीस की दुश्मन भी तारीफ करे। इसलिये टीवी पर एक बहस के दौरान जब उन्होंने मनिंदर को प्यार भरी झिड़की दी तो दिल न जाने क्यों मुंह को हो आया। वाकया था आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीलामी में बोली नहीं लगने का। मनिंदर ने बस इतनी सी बात कही थी पाकिस्तान अगर भारत पर 26/11 जैसे हमले करेगा तो पाकिस्तान से क्रिकेट कैसे हो सकती है। मन तो मेरा भी यही कह रहा था कि जो पाकिस्तान भारत को खंड-खंड करने की साजिश रचे उससे हम क्रिकेट क्यों खेलें? लेकिन जहीर की बातों ने इतिहास की इस त्रासदी की कुछ दूसरी....

Sunday , January 17, 2010

‘पॉलिटिकल’ मुलायम का अमर प्रेम


9IBNKhabar Google Buzz

बात पुरानी है। एस.पी. सिंह तब मेरे एडीटर थे। एक दिन मुलायम सिंह के किसी मामले पर समाजवादी पार्टी का रिएक्शन चाहिए था। मैं उत्साही रिपोर्टर भागकर अमर सिंह की बाइट ले आया। एस पी के पास गया। वो मुझ पर भड़क गये। कहा, किस की बाइट ले आये, जाओ राम गोपाल यादव के पास। उनसे बात करो। कम से कम वो पॉलिटकल तो हैं। मरता क्या न करता। भागा भागा राम गोपाल के पास गया। उनसे बाइट ले आया। ये अमर सिंह के कैरियर की शुरुआत थी। तब बेनी प्रसाद का जलवा हुआ करता था, जनेश्वर मिश्रा संसद में बोलने उठते थे लेकिन उनको सुनते थे। राम गोपाल यादव पार्टी की राजनीति में निर्णायक माने जाते थे। और मुलायम समेत इन सबको समाजवादी माना जाता था। लेकिन अमर धीरे-धीरे समाजवादी पार्टी की मुख्य धारा बन गये और बेनी प्रसाद हाशिये से होते-होते बाहर, जनेश्वर पार्टी मे सजावट की....

Sunday , January 10, 2010

‘न्यूज चैनल्स’–शर्म के एब्सर्ड थियेटर


13IBNKhabar Google Buzz

टीवी के बारे में किसी ने कहा है कि जब बच्चों के गली में निकलने पर पाबंदी होती है तब वो उसे दुनिया भर की सैर कराता है। और मैकलुहान भी कहता है कि मीडिया हमारे शरीर का ही विस्तार है। यानी टीवी हमारी मासूमियत को विस्तार भी देता है साथ ही उसकी मासूमियत में करप्ट भी करता है। फर्क इतना है कि इस्तेमाल सही हो रहा है या फिर गलत। अगर सही तो वो हमें कूपमंडूक बने रहने से बाहर निकालता है, हमारे ज्ञान और विवेक की सीमा को नया आयाम देता है और अगर गलत तो आंध्र प्रदेश के कुछ टीवी चैनेल्स जैसा हाल होता है। जब पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर की मौत को एक साजिश बता कर इस तरह से पेश किया जाता है कि लोग उत्तेजित हो सड़क पर उतर आये और तोड़फोड़ करने लगे। इस खबर का कोई आधार नहीं था। बस एक वेबसाइट पर खबर....

Sunday , January 03, 2010

आल इज वेल आमिर


8IBNKhabar Google Buzz

आमिर को देखा था, मिला कभी नहीं था। सोचता था, ये छुटकू कमाल होगा। सो 'तारे जमीन पर' की रिलीज पर जब इंटरव्यू करने मुंबई पहुंचा तो थोड़ा हैरत में आ गया क्योंकि बिलकुल अलग लगा। वह नरेंद्र मोदी के बारे में बात कर रहा था, जानना चाहता था कि वो जीतेगा या नहीं। दुबारा मिला तो 'थ्री इडियट्स' का मौका था। जगह बिल्कुल अलग, चेन्नई। थका मांदा लेकिन इस बार वो तेलंगाना पर बात करना चाहता था। सोचा ये क्या आदमी है? दोनों बार उसने चौंकाया। इन दो फिल्मों के बीच वो 'गजनी' कर चुका था जो भारी सुपरहिट थी और आमिर का स्टारडम पहले से बढ़ गया था। सोचा कहां 'गजनी' और कहां 'थ्री इडियट्स' का रांचो! एक में 'एट-पैक्स-एब' और दूसरे में चौवालिस की बाली उमर में 22 साल का मैच्योर लेकिन फनी किरदार। मैं सोचता रह गया। हर बार अपनी सीमाओं को तोड़ता और....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

आशुतोष के बारे में कुछ और

44 साल के आशुतोष मैनेजिंग एडिटर हैं। IBN7 से जुड़ने से पहले आशुतोष एक प्रमुख खबरिया चैनल आजतक की टीम का हिस्सा थे। वह प्राइमटाइम के कुछ खास ऐंकर्स में से एक थे। ऐंकरिंग के अलावा फील्ड और डेस्क पर खबरों का प्रबंधन उनकी प्रमुख क्षमता रही है। वह भारत के एक छोर से दूसरे छोर तक खबरों की कवरेज से जुड़े रहे हैं।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + हमें अपने अंदर के हस्तिनापुर को मारना होगा
  • + इतिहास के अकेलेपन में आडवाणी की नीच ट्रेजडी
  • + ये आग बहुत खतरनाक है
  • + थैंक यू आरो! नये अमिताभ के लिये!
  • + वाजपेयी का मुखौटा या संघ का खिलौना
  • + नितिन का चुनाव और संघ की शक्ति
  • + हमारी आंखों का पूरा ख्वाब है सचिन
  • + शिवराज का बिहारी अ-प्रेम और अस्मिता का सवाल
  • + एक पुलिस वाले का सिर कलम या एक विचारधारा की जीत

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित