ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
आशुतोष

मई, 2009

Friday , May 22, 2009

जिसे नाज है पाटलिपुत्र पर वो चाणक्य कहां है?


10IBNKhabar Google Buzz

एक पुरानी कहावत है जब रोम जल रहा था तो नीरो बंसी बजा रहा था। बीजेपी संकट के दौर से गुजर रही है और पार्टी में चाणक्य कहलवाने के शौकीन और अंग्रेजी चैनलों में दिखने के आदी अरुण जेटली साउथ अफ्रीका में आईपीएल देखने जा रहे हैं। जब इस चाणक्य को फिर चोटी बांध कर पाटलिपुत्र पर नये सिरे से कब्जे की योजना बनानी चाहिये तब वो धोनी की बैटिंग का लुत्फ उठाने की सोच रहा है। वहीं अब तक चंद्रगुप्त बनने का सपना देख रहे लालकृष्ण आडवाणी कड़े फैसले नहीं कर पा रहे हैं। आडवाणी ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफे की बात कही तो लगा पार्टी ने हार से सबक लिया है और नयी शुरुआत करना चाहती है ताकि 2014 की जंग जीती जा सके लेकिन दो दिन के अंदर ही मजबूत नेता अपने फैसले पर मजबूत नहीं रह पाया। संकट को ये कह कर टाल....

Friday , May 15, 2009

अतीत से टूटता कनेक्ट और चुनाव के 10 कमांडमेंट्स


4IBNKhabar Google Buzz

बड़े चुनाव देखे और किए लेकिन ऐसा चुनाव नहीं देखा। किसी को कुछ पता नहीं, कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं। कोई आज कांग्रेस की सरकार बना रहा है तो थोड़ी देर में ही वो "कनफ्यूज्ड" बीजेपी की सरकार बनाने का दावा कर रहा है। बड़े-बड़े सेफोलाजिस्ट और राजनीतिक पंडितों की बोलती बंद है या फिर गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। कहीं आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने की अधूरी कोशिश तो कहीं मनमोहन को फिर प्रधानमंत्री देखने की अधूरी चाहत। तो किसी की दमित वासना ने पल भर के लिये लेफ्ट से या फिर तीसरे मोर्च की तरफ से मायावती या शरद पवार को प्रधानमंत्री निवास के नए पक्षी के रूप में देख डाला। न राजनीति का साफ चेहरा, न नेताओं के लपलपाते बोल, न सत्ता के दलालों का दंभ, न पूंजीपतियों की गरगराती आवाज। सब तरफ "बैखौफ अनिश्चतता", "आधे-अधूरे ख्वाब", कारे बदरा न जाने कब और कहां....

Monday , May 11, 2009

नयी राजनीति और केचुली छोड़ता देश


10IBNKhabar Google Buzz

राजनीति की जमीन पर अभी धूल बहुत है। पार का आसमान दिखाई नहीं दे रहा है। चारों तरफ अनिश्चितता है। सिर्फ कयासों के पर फड़फड़ा रहे हैं। चुनावों की रेलमपेल खत्म होने को है। पर कांग्रेस हो या फिर बीजेपी कोई नहीं कह सकता सरकार उसकी बनेगी। बीजेपी को लगता है कि उसकी शुरुआत खराब रही पर जैसे-जैसे चुनाव का सूरज चढ़ता गया उसकी स्थिति अच्छी होती गयी। कांग्रेस जिसको लग रहा था कि इस बार वो कामयाबी के रथ पर सवार है वो पांच चरण आते-आते थोड़ी नर्वस नजर आने लगी। थर्ड फ्रंट जो बैशाखियों के सहारे महल बनाने का ख्वाब देख रहा था अब लड़खड़ाता दिख रहा है। टीआरएस ने पहली सेंध लगा दी है। क्या टीडीपी भी उस राह पर आगे बढ़ेगी, कहना मुश्किल है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इस मंथन में हो क्या रहा है? क्या अनिश्चितता के समुद्र में कुछ....

Friday , May 08, 2009

सपनों की सींग पर सरपट दौड़ता राजकुमार


13IBNKhabar Google Buzz

राहुल गांधी अब महाराज बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बात की चुगली करती है। सोनिया ने इस चुनाव में अपने आप को पूरी तरह से फ्रंट फुट पर नहीं रखा और पीछे से रह कर ही चुनाव पर नजर रखे हुए हैं। यूपी और बिहार में कांग्रेस का अकेले जाना और मुलायम और लालू के साथ किसी भी तरह का गठबंधन न करना इस बात के पहले सबूत तो नहीं लेकिन इस बात की पुख्ता गवाही जरूर देते हैं। सवाल सिर्फ इतना भर है कि राहुल कब पूरी तरह से अंतिम फैसले की कमान अपने हाथ में लेते हैं। राहुल का केंद्र में आना कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी की मौजूदगी का अहसास है। ये अलग बहस का विषय है कि एक परिवार का इस तरह किसी पार्टी और देश की राजनीति में छाए रहना कितना लोकतांत्रिक है या....

Saturday , May 02, 2009

मुस्लिम पॉलिटिक्स और मुलायम, लालू की मुसीबत


11IBNKhabar Google Buzz

करीब छह महीने पहले की बात है। देवबंद स्कूल और जमीत-ए-उलेमा-ए-हिंद के नेता और सांसद महमूद मदनी से बात हो रही थी। बातों-बातों में बात निकली तो बात मुस्लिम वोटरों तक जा पहुंची। वो बोले मुस्लिम मानस बदल रहा है। और आने वाले चुनाव में इसकी तस्वीर भी दिखाई देगी। उनका कहना था कि एक समझ इस तबके में आई है। उनकी तरह ही कई दूसरे मित्रों की भी यही राय है मुस्लिम वोटर अब वोट बैंक बनने और ब्लैकमेल होने को तैयार नहीं है। चुनाव आते ही अब तक ये सोच लिया जाता था कि अगर उसे डरा दिया जाए और हिंदूवादी पार्टियों का भूत खड़ा कर दिया जाए तो एकमुश्त वोट वो उसके खिलाफ खड़े सबसे तगड़े उम्मीदवार को दे देगा। लेकिन इस बार अखिल भारतीय स्तर पर ऐसा हो ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। इस बदलाव के कई कारण हैं। एक, पिछले दिनों देश....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

आशुतोष के बारे में कुछ और

44 साल के आशुतोष मैनेजिंग एडिटर हैं। IBN7 से जुड़ने से पहले आशुतोष एक प्रमुख खबरिया चैनल आजतक की टीम का हिस्सा थे। वह प्राइमटाइम के कुछ खास ऐंकर्स में से एक थे। ऐंकरिंग के अलावा फील्ड और डेस्क पर खबरों का प्रबंधन उनकी प्रमुख क्षमता रही है। वह भारत के एक छोर से दूसरे छोर तक खबरों की कवरेज से जुड़े रहे हैं।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + शिवराज या फिर मोदी?
  • + पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...
  • + युवराज के सपनों में पलती कांग्रेस
  • + जॉर्ज समाजवाद के कैंसर
  • + विचारधारा की जिद और बीजेपी की मुश्किल
  • + चुनाव तो ठीक…मगर मुद्दा क्या है?
  • + हेलो, ये लालू गंवार नहीं है...
  • + ओबामा बुश नहीं लेकिन बराक अमेरिकी हैं..
  • + इस हमले का मास्टरमाइंड कौन है?

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित