जून, 2008
इस देश में एक मंत्री हैं जिनको कामधाम कुछ नहीं है। वैसे ज्यादातर मंत्री ऐसे ही हैं। लेकिन इनमें एक खास हैं। नाम बता सकता हूं लेकिन नाम में क्या रखा है। बस मान लीजिए उनका नाम ब है। इन ब को दिक्कत ये है कि आरुषि कांड में एक आई जी महोदय ने कुछ कह दिया तो ये ब महोदय उनको सस्पेंड कराना चाहते हैं। मंत्री हैं तो कुछ भी कह सकते हैं और कर भी सकते हैं। लेकिन ये अकेले नहीं है। इनके साथ एक भीड़ है । जी हां, भीड़। इनका भी नाम देकर क्या होगा। कहीं भी मिल जाएंगे। कहीं भी नजर घुमाओ दिखाई पड़ जाएंगे। इनका काम बहुत मुश्किल है। इन लोगों ने समाज की ठेकेदारी ले रखी है । इनकी आदत है कहीं भी फतवा दे देते हैं। हर जगह ये सुकरात के साथ खड़े दिखाई देते हैं। ....









