ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
आशुतोष

दिसंबर, 2009

Sunday , December 27, 2009

हमें अपने अंदर के हस्तिनापुर को मारना होगा


12IBNKhabar Google Buzz

जिन्हें टीवी पर नाज नहीं है वो आज कहां हैं। ये सवाल मेरे दिल में पिछले एक हफ्ते से घूम रहा है। मन उन टिप्पणीकारों को खोज रहा है जो अक्सर टीवी को अपने कॉलमों में कोसते रहते हैं। टीवी ने चंडीगढ़ की रुचिका का केस उठाया और उसे उस मुकाम तक पंहुचाया जिस तक लाने के लिए रुचिका और उनकी दोस्त के परिवार को 19 साल लग गए फिर भी उसे न्याय नहीं मिला। टीवी ने ये कहानी दिखाई कि कैसे एक मासूम अन्याय का शिकार होती है और जब वो उसका प्रतिकार करती है तो उसे खुदकुशी के लिये मजबूर होना पड़ता है। भाई को झूठे केस में फंसाया जाता है..उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव होता है..पिता की नौकरी छीन ली जाती है..मकान बेचना पड़ता है और 19 साल तिल-तिल कर मरना पड़ता है क्योंकि उनके सामने खड़ा था एक ऐसा शख्स जो हमारे सिस्टम से बड़ा....

Sunday , December 20, 2009

इतिहास के अकेलेपन में आडवाणी की नीच ट्रेजडी


14IBNKhabar Google Buzz

लाल कृष्ण आडवाणी का मैं हमेशा ही आलोचक रहा। उस समय भी जब दिल्ली के तमाम पत्रकार उनके साथ अपने परिचय पर इतराया करते थे और उस वक्त भी जब यही पत्रकारी मेंढक उनके संकट में उनको पानी पी पी कर खारिज करते थे। इस दौरान मुझे पता चला कि कुछ पत्रकार कितने अवसरपसंद होते हैं और दिल्ली का राजनीतिक मिजाज कितना निर्मम। लेकिन इस अवसरवादिता और निर्ममता के बीच आडवाणी को लेकर मेरी सोच में रत्ती भर बदलाव नहीं आया। शायद इसलिय़े कि ये आलोचना व्यक्तिगत न हो कर वैचारिक थी। मैंने हमेशा ये माना कि आडवाणी जिस विचारधारा को भारतीय राजनीति में स्थापित करने में जुटे हैं वो देश का नुकसान करेगी, वो एक कौम की विरोधी है और कट्टर राष्ट्रवाद के बावजूद देश को बांटेगी। लेकिन आलोचना की इस दृष्टि के बावजूद मैंने उन्हें कभी नकारा नहीं। इस नजर से जब भी मैं उन्हें देखता....

Sunday , December 13, 2009

ये आग बहुत खतरनाक है


7IBNKhabar Google Buzz

तेलंगाना की आग ने एक बार फिर नेहरू जी की याद ताजा कर दी। आंध्र प्रदेश के अलग राज्य बनने के बाद नेहरू जी ने कहा था कि 'हमने बर्र के छत्ते में हाथ लगा दिया है और हम सब लोगों को ये आने वाले दिनों में डंक मारने वाला है।' तेलंगाना के मसले पर अभी ये तय नहीं हुआ है कि वो अलग राज्य बन ही जाएगा। जिस तरह से तेलंगाना से अलग इलाकों के नेताओं ने इस्तीफे देने शुरू किए हैं उससे इसके लटक जाने की आशंका बढ़ गई है लेकिन इसने एक ऐसे जिन्न को जन्म दे दिया जो आने वाले दिनों में सरकार को डंक मारता रहेगा। हरित प्रदेश, गोरखालैंड, विदर्भ और बुंदेलखंड की मांगों को एक बार फिर नई जिंदगी मिल गई है। मायावती ने भी ऐलान कर दिया है कि उत्तर प्रदेश को तीन हिस्सों में बांट देना चाहिए। ऐसे में नेहरू....

Sunday , December 06, 2009

थैंक यू आरो! नये अमिताभ के लिये!


2IBNKhabar Google Buzz

सात हिंदुस्तानी का सिपाही और जंजीर का एंग्री यंगमैन जवान हो गया है। नये अंदाज और नये रूप में। उसका नया नाम आरो है। उम्र तेरह साल। बस थोड़ी दिक्तत है। वो दिखने मे बूढ़ा लगता है। बड़ा सिर, सिर पर कोई बाल नहीं, नसें बाहर निकलने को बेकरार, मोटा चश्मा, टूटे-फूटे दांत, आवाज फटी-फटी सी। फिर भी कूल। शरारती, हाजिर जवाब और सबका प्यारा। ये अमिताभ है। नया अमिताभ। यानि बिग बी। सिनेमा का महामानव। हमारी पीढ़ी जब जवान हो रही थी तो उसने दूसरा ही अमिताभ देखा था। वो अमिताभ जो लंबा था। भारी भरकम आवाज। कानों तक लटकते बाल और व्यवस्था की आंख में दनदनाता हुआ घूंसा। सिस्टम से नाराज और सिस्टम से बदला लेने को व्याकुल। उसकी हर अदा पर पागल होती जनता और सुपर हिट होती एक के बाद एक फिल्में। लेकिन एक गड़ब़ड थी। ये अमिताभ हर फिल्म में एक ही था।....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

आशुतोष के बारे में कुछ और

44 साल के आशुतोष मैनेजिंग एडिटर हैं। IBN7 से जुड़ने से पहले आशुतोष एक प्रमुख खबरिया चैनल आजतक की टीम का हिस्सा थे। वह प्राइमटाइम के कुछ खास ऐंकर्स में से एक थे। ऐंकरिंग के अलावा फील्ड और डेस्क पर खबरों का प्रबंधन उनकी प्रमुख क्षमता रही है। वह भारत के एक छोर से दूसरे छोर तक खबरों की कवरेज से जुड़े रहे हैं।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + वाजपेयी का मुखौटा या संघ का खिलौना
  • + नितिन का चुनाव और संघ की शक्ति
  • + हमारी आंखों का पूरा ख्वाब है सचिन
  • + शिवराज का बिहारी अ-प्रेम और अस्मिता का सवाल
  • + एक पुलिस वाले का सिर कलम या एक विचारधारा की जीत
  • + लागा बीजेपी को रोग, राम ही करेंगे बेड़ा पार
  • + गजब किया राहुल जो तेरे एजेंडे पर ऐतबार किया!
  • + संघ का संकट और पटेल-नेहरू से सबक
  • + बीजेपी का दुश्मन मुसलमान नहीं, हिंदू है

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित