ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
पंकज श्रीवास्तव
Wednesday, December 31, 2008 at 17 : 10

नया साल बचे झूठ की कहानी से


5IBNKhabar Google Buzz

मैं हूं सदी 21 का गुजरता हुआ आठवां बरस

मैं गवाह हूं हिंदोस्तां की किस्मत का

रंग गिरगिट का दिखाती हुई सियासत का

उजले परदों के तले स्याह सब इरादों का


मैंने देखा है दहशत का खौफनाक मंजर

पानी की तरह बहता खून सड़कों पर

जिस्म को चिथड़ा बनाते, बारूदी दिमाग

दिल को चीरती चीखें और भड़कती आग

और जो जान दे बचा गए कई जानें

उनकी जांबाजी और हौसले के अफसाने


मैंने देखा है हिमालय को जार-जार रोते

उसके आंसू से लबालब हुईं नदियों का कहर

और शमशान में बदली हुई गौतम की जमीं

जश्न दिल्ली में मना देख के पटना की गमी

पी गए सब,उठी इमदाद की फिर जो भी लहर

लाल बत्ती में नजर आए सब घड़ियाल, मगर


मैंने देखे हैं पसीने में तर ब तर बच्चे

गमे रोजी पे न्योछावर जवानी की कसक

तेज रफ्तारी का दम निकालती हुई मंदी

सांय-सांय करती,लेबर चौराहे की सड़क


और देखा कामयाबी का नई राहें

चांद सीने से लगाने को मचलती बाहें

और वो सूरज भी देखा, जो उगा खेल के मैदानों से

एक मेडल ने कैसे अरब चेहरों को लौटा दी चमक

दांव कुश्ती का और मुक्के का हुनर ऐसा खिला

हर तरफ फैल गई गांव की मिट्टी की महक

और मंडी में सजे देव गेंद-बल्ले के

खेल के हुस्न पे भारी पड़ी सिक्कों की खनक


तमाम किस्सों को सीने में दबाए जाता हूं

गया वक्त हूं तो फिर से कहां आऊंगा,

अलविदा कहता हूं पर भूल नहीं पाऊंगा


अरे, उठो..ये उदासी कैसी

नजूमी देखो फिर बिल से निकल आए हैं

बमों पे बैठे हैं, मुस्तकबिल हरा बताए हैं

कोई टी.वी. पे,कोई छा गया अखबारों में

चमक चोले में,और हीरा जड़े हारों में

बहलाने वाले वही किस्से फिर दोहराए हैं

हंसो-हंसो कि लतीफा बड़ा सुनाए हैं

फिर वही नाजिर हैं,वही मंजर फिर

सुने मैंने भी थे, जब आया था, उठाए सिर


पर ऐसा भी क्या कि जश्न की बात न हो

जर्द पन्नों में गुलाबों से मुलाकात न हो

माना हर तरफ पसरा है ये अंधेरा घना

पर हमेशा के लिए कौन इस दुनिया में बना

जो भी आया है जहां में, वो जाएगा जरूर

तख्त ओ ताज गए,ये भी खतम होगा हुजूर


इसलिए उठो, सुनो दस्तक, खोलो किवाड़

दरीचों से फूट रहा है नई किरणों का जाल

इसे बचाओ बुरी नजरों से, लालच से, बेइमानी से

नया साल बचे,सब झूठ की कहानी से

इसका स्वागत करो... स्वागत करो...स्वागत करो...

(जब कोई खबरनवीस साल का लेखा-जोखा करता है तो कई बार कलम यूं ही बहक जाती है)

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

पंकज श्रीवास्तव के बारे में कुछ और

करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय डॉ.पंकज श्रीवास्तव आईबीएन7 में एसोसिएट एडिटर हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में डी.फिल करने के साथ उन्होंने मशहूर हिंदी दैनिक अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। पहले कानपुर और फिर लखनऊ ब्यूरो से जुड़कर उत्तर प्रदेश की राजनीति और दलित उभार पर विशेष रिपोर्टिंग की। 2003 की शुरुआत के साथ स्टार न्यूज की लॉन्चिंग टीम के हिस्सा बने। कुछ दिन वाराणसी और फिर चैनल का लखनऊ ब्यूरो संभाला। स्टार न्यूज में रहते हुए देश भर में घूम-घूम कर ट्रैवलॉग करने के लिए खासतौर पर पहचाने गए। सितंबर 2007 में सहारा के राष्ट्रीय न्यूज चैनल 'समय' की लॉन्चिंग टीम में शामिल हुए, जहां बतौर फीचर एडीटर और एंकर काम करने के बाद मार्च 2008 से आईबीएन7 में कार्यरत।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + मी़डिया का जूता और राष्ट्रवाद
  • + भाड़ में जाओ भगवान!
  • + सॉरी, भगत सिंह सॉरी!
  • + इतना कायर हूं कि उत्तर प्रदेश हूं...
  • + गांधी को क्यों बख्शा लालू जी!
  • + तलवार की धार पर पिता
  • + आज हम पैदा लिए थे
  • + बेशर्म एलियंस!

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित