ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • IPL-5
FacebookTwitterGooglePlus
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • धर्म-कर्म
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
पंकज श्रीवास्तव
Tuesday , February 09, 2010 at 10 : 37

वर्णाश्रम की 'मल' संस्कृति!


5IBNKhabar Google Buzz

कलम सुन्न है। शाहरुख और ठाकरे प्रसंग पर चल रहे चमकदार विवाद पर भी कुछ लिखना मुश्किल हो रहा है। दिमाग महीने भर पहले की उसी घटना पर अटका हुआ है जहां से दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है। सीने पर धरे इस बोझ को हटाने का यही तरीका है कि देर से ही सही, गुबार निकाल दूं।

बात इसी 2010 की जनवरी की है। ग्लोबल वार्मिंग की बहस को रिकार्ड तोड़ ठंड ने ठंडा कर दिया था। चर्चा बस ये हो रही थी कि गणतंत्र के 60 साल पूरे होने का जश्न कैसे मनाया जाए। ठीक इसी वक्त पोंगल की तैयारियों में जुटे तमिलनाडु के एक दलित नौजवान को उस हैरतनाक हकीकत से रूबरू होना पड़ा,जिसने उसके लिए गणतंत्र और संविधान को बेमानी बना दिया।

 

डिंडीगुल जिले के बाटलागुंडु थाना क्षेत्र में है गांव मेलाकोइलपट्टी। दलित नौजवान पी.सादियान्दी, उम्र 24 साल, इसी गांव का है। पोंगल की तैयारियां जोरों पर थीं। सादियान्दी भी घर की साफ-सफाई और चमकाने में जुटा था। 7 जनवरी को वो पुताई के लिए चूना खरीदने करीब के कस्बे जा रहा था कि रास्ते में सात थेवर नौजवानों ने उसे घेर लिया। उन्होंने सादियान्दी के साथ गालीगलौच की। उसकी पिटाई की। फिर दो लोगों ने जबरदस्ती उसका मुंह खोला और तीसरे ने एक छड़ी से उठाकर मानव मल उसके मुंह में डाल दिया। इतना ही नहीं, उसके मुंह पर भी मल पोत दिया गया। सादियान्दी ने किसी तरह पास के एक तालाब में कूदकर जान बचाई।

 

अपराध? सादियान्दी का अपराध सिर्फ ये था कि वो पांव में जूते पहनता है। जबकि दलितों की पिछली पीढ़ी ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। जाहिर है, सादियान्दी गांव में पीढ़ियों से चले आ रहे एक कानून को तोड़ रहा था। थेवर नौजवानों को यही 'दुस्साहस' बरदाश्त नहीं हुआ।

 

ठहरिये..इस घृणित दास्तान को किसी पुराने चश्मे से न देखिए। कहानी में एक पेच है। जिन थेवर नौजवानों ने ऐसा किया, वो हिंदू नहीं हैं। वे धर्म बदलकर ईसाई हो चुके हैं। लेकिन उनका सवर्ण आतंकी दिमाग, प्रभु यीशू के दरबार में भी सक्रिय है। सादियान्दी के अपराध को देखकर वे करुणा, प्रेम, दया के सारे उपदेश भुला बैठे।

थेवर दक्षिण की एक लड़ाकू जाति मानी जाती है। वे अपने को क्षत्रिय कहते हैं, और एक दौर में दक्षिण कई रियासतें थेवर लड़ाकों के बाहुबल पर ही खड़ी हुई थीं। फिलहाल, इस इलाके के तमाम थेवर जन 'तरक्की' की ख्वाहिश लिए ईसाई हो चुके हैं। लेकिन क्षत्रिय होने का दंभ उनमें कूट-कूट कर भरा है। सादियान्दी के साथ जो कुछ हुआ, वो उनके दिलों में भरी इसी घृणा का क्रूर प्रदर्शन था। धर्म बदल लिया पर जाति नहीं बदल सके।

बहरहाल, हमेशा की तरह पुलिस को सादियान्दी की कहानी पर बिलकुल भरोसा नहीं है। उसका कहना है कि पिछले दिसम्बर में क्रिसमस का उत्सव देखने पहुंचे सादियान्दी से इन नौजवानों का हल्का-फुल्का झगड़ा हुआ था। 7 जनवरी की घटना भी उसी की कड़ी थी। लेकिन मानव मल खिलाने की बात पूरी तरह कपोल-कल्पित है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ सादियान्दी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन को प्रतिवेदन भेजा है।

इस पूरे प्रकरण में एक सवाल बेहद परेशान करने वाला है। आखिर, थेवर नौजवानों में दंड देने का ऐसा विचार आया कहां से। दलितों पर अत्याचार की लोमहर्षक कहानियों से इतिहास भरा पड़ा है। लेकिन जो धर्म बदलने की हद तक चले गए, उनमें घृणा का ऐसा भाव! कहीं उन्हें ग्वांतानामो की जेलों से तो ये प्रेरणा नहीं मिली, जहां दंड के ऐसे ही तरीके ईजाद करके अमेरीकी झंडे की शान बढ़ाई जाती है।

एक बात और ध्यान देने की है। अंग्रेजी अखबारों में तो इस खबर का जिक्र था, लेकिन हिंदी अखबारों से ये लगभग गायब थी। क्या ये संयोग है ? वैसे अंग्रेजी मीडिया ने भी इसे मुद्दा बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। पूछा जाना चाहिए कि क्या ये चंडीगढ़ की रुचिका के साथ हुए अन्याय से कम गंभीर मामला था? क्या सादियान्दी को न्याय नहीं मिलना चाहिए। फिर चुप्पी का मतलब क्या है?

वर्णव्यवस्था की इस ताकत के सामने इस्लाम हो या ईसाइयत, सभी दंडवत हैं। लेकिन अफसोसनाक ढंग से इसके खिलाफ लड़ाई को लगभग गैरजरूरी मान लिया गया है। जबकि वर्ण व्यस्था की चक्की मनुष्यता को पीस डालने के सदियों पुराने अभियान पर डटी है। वर्ण श्रेष्ठता का दंभ, आदमी को आदमी नहीं जानवर बना देता है।...माफ कीजिए, ऐसा कहना जानवरों का अपमान है। आपने कब देखा कि किसी जानवर ने दूसरे जानवर को अपना मल खाने पर मजबूर किया?

संत रविदास कह गए हैं-


जात-जात में जात है जस केलन कै पात


रैदास न मानुख जुड़ सकै, जब तक जात न जात।

(मेरा ख्याल है कि अब आप मेरी प्रगतिशीलता पर सवाल नहीं उठा सकते। मैंने, देर से ही सही, लेकिन इस मुद्दे पर कलम चलाई....क्या कहा? और कर ही क्या सकता हूं...मतलब? ए मिस्टर....हटो..हटो...हटाओ ये आईना..)

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

पंकज श्रीवास्तव के बारे में कुछ और

करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय डॉ.पंकज श्रीवास्तव आईबीएन7 में एसोसिएट एडिटर हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में डी.फिल करने के साथ उन्होंने मशहूर हिंदी दैनिक अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। पहले कानपुर और फिर लखनऊ ब्यूरो से जुड़कर उत्तर प्रदेश की राजनीति और दलित उभार पर विशेष रिपोर्टिंग की। 2003 की शुरुआत के साथ स्टार न्यूज की लॉन्चिंग टीम के हिस्सा बने। कुछ दिन वाराणसी और फिर चैनल का लखनऊ ब्यूरो संभाला। स्टार न्यूज में रहते हुए देश भर में घूम-घूम कर ट्रैवलॉग करने के लिए खासतौर पर पहचाने गए। सितंबर 2007 में सहारा के राष्ट्रीय न्यूज चैनल 'समय' की लॉन्चिंग टीम में शामिल हुए, जहां बतौर फीचर एडीटर और एंकर काम करने के बाद मार्च 2008 से आईबीएन7 में कार्यरत।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + बौनों का यह देश विशाल!
  • + 'लव जिहाद' बनाम प्रेम की चिनगी!
  • + माओवादी हिंसा और भीष्म पितामाह का उपदेश
  • + विदर्भ के किसानों की शहादत और वोटतंत्र
  • + हिंदी दिवस पर 'कितने प्रतिशत भारतीय'
  • + इतिहास का भूत
  • + रक्षाबंधन पर शांता की याद
  • + तुम कभी नहीं मरोगे शैलेंद्र!
  • + हमारी किस्मत में सिर्फ विदूषक हैं!

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|धर्म-कर्म|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India's Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित
Disclaimer: TV18 Broadcast Limited is proposing, subject to market conditions and other considerations, an offer of its equity shares on rights basis and has filed a Draft Letter of Offer with the Securities and Exchange Board of India. The Draft Letter of Offer is available on the website of SEBI at www.sebi.gov.in and the websites of the Lead Managers at www.icicisecurities.com and www.rbs.in Investors should note that investment in equity shares involves a high degree of risk and are requested to refer to "Risk Factors" in the Draft Letter of Offer. The Equity Shares have not been and will not be registered under the US Securities Act of 1933, as amended (the "US Securities Act"), or any state securities laws in the United States and may not be offered or sold in the United States or to, or for the account or benefit of, "U.S. persons" (as defined in Regulation S under the US Securities Act) except in a transaction exempt from the registration requirements of the US Securities Act and in accordance with any applicable U.S. state securities laws.