ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • IPL-6
FacebookTwitterGooglePlus
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • Astro
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBNIBN7IBN LokmatCNBC-TV18CNBC AwaazMYTV
पंकज श्रीवास्तव
Wednesday, December 26, 2012 at 12 : 17

बलात्कार की 'कार्यशाला'


0IBNKhabar
Tweet

ना..ये सिर्फ बलात्कार का मसला नहीं है। बलात्कार में लोहे की रॉड का इस्तेमाल नहीं होता। ये उसी दिमागी जहर का नतीजा है जिसने गुजरात में महिलाओं के स्तन काटे थे और गर्भ चीर दिया था, खैरलांजी में एक दलित लड़की को जिंदा जला दिया था या छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी महिला की योनि में पत्थर भर दिए थे। ये वहशियाना मर्दानगी, प्रतिकार में सिर उठाने वाली स्त्री को नेस्तोनाबूद करने से कम कुछ मंजूर नहीं करती। मर्द को 'जहरबुझा' बनाने का ये अभियान उसके जन्म के साथ ही शुरू हो जाता है।

गौर से देखिए तो पूरा देश बलात्कार का प्रशिक्षण देने की कार्यशाला ही लगेगा। आखिर भाषा में अपनी जगह दर्ज कार चुकी गालियां किसी की मां-बहन के साथ यौन दुर्व्यवहार के खुले एलान के अलावा क्या हैं? और ये केवल अपढ़ या सांस्कृतिक तौर पर कथित पिछड़े समाजों का सच नहीं है। आखिल वे अखबार क्यों दोषी नहीं हैं जो किसी सिलेब्रिटी की, किसी वजह से 'ज्यादा' उठ गई स्कर्ट की फोटो को लाल घेरे में छापते हैं? वो पत्रिका क्यों पवित्र है जो कवर पर नग्न स्त्री शरीर को ऐसे छापता है जैसे परनुची मुर्गी? वो 'एडगुरू' भी क्यों कर गुनाहगार नहीं, जो शैंपू-साबुन की गंध पहुंचाने के लिए स्त्री शरीर को उस बकरी की तरह इस्तेमाल करता है, जो जंगल में शिकार के लिए बांधी जाती है? जिन्होंने एफएम रेडियो और टीवी के जरिए 'उसकी कैसे ले लूं मैं' को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिलाने का अभियान छेड़ रखा है।

वो महान निर्देशक क्यों मासूम है, जो अपने दौर की सबसे बड़ी हिरोइन को 'आइटम' में बदल डालता है? सोचिए-सोचिए....और हाँ, यथार्थ के नाम पर साहित्य में गालियों की अनिवार्यता का झंडा उठाने वाले लेखकों औऱ आलोचकों, आप भी सोचिए-हर 'मादर'...'बहन' पढ़ने के साथ 'पाठक' की आँख चमकती है तो 'पाठिका' की आँख जलने क्यों लगती है.?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

पंकज श्रीवास्तव के बारे में कुछ और

करीब 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय डॉ.पंकज श्रीवास्तव आईबीएन7 में एसोसिएट एडिटर हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में डी.फिल करने के साथ उन्होंने मशहूर हिंदी दैनिक अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। पहले कानपुर और फिर लखनऊ ब्यूरो से जुड़कर उत्तर प्रदेश की राजनीति और दलित उभार पर विशेष रिपोर्टिंग की। 2003 की शुरुआत के साथ स्टार न्यूज की लॉन्चिंग टीम के हिस्सा बने। कुछ दिन वाराणसी और फिर चैनल का लखनऊ ब्यूरो संभाला। स्टार न्यूज में रहते हुए देश भर में घूम-घूम कर ट्रैवलॉग करने के लिए खासतौर पर पहचाने गए। सितंबर 2007 में सहारा के राष्ट्रीय न्यूज चैनल 'समय' की लॉन्चिंग टीम में शामिल हुए, जहां बतौर फीचर एडीटर और एंकर काम करने के बाद मार्च 2008 से आईबीएन7 में कार्यरत।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + धुंधली है यूपी की तस्वीर
  • + हिंदी को निर्गुण नहीं सगुण अकुलाहट चाहिए
  • + शर्मिंदा करती रहेगी हुसैन से हुई नाइंसाफी
  • + अन्ना, ये नकटों का गांव!
  • + अरब की आंधी से दरकता भूमंडलीकरण
  • + आओ रानी हम ढोएंगे पालकी
  • + जाति की गणना और जाति का धर्म
  • + पीएम, प्रेस-कांफ्रेंस और पत्रकारिता
  • + बोली का जवाब गोली से देंगे मि.चिदंबरम!

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|धर्म-कर्म|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो | हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18 | ICSE results 2013
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Latest Songs|Live Stock Market News|India's Premiere Technology Guide
© 2013 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित