ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
अनंत विजय
Tuesday , September 08, 2009 at 14 : 59

दो जन्मदिन, दो अहसास


2IBNKhabar Google Buzz

पिछले हफ्ते साहित्य से जुड़ी दो हस्तियों के जन्मदिन के अवसर पर जाना हुआ। दिल्ली के ऑफिसर्स क्लब में 'हंस' के संपादक राजेन्द्र यादव का जन्मदिन समारोह मनाया गया गया जिसमें साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे।

राजेन्द्र यादव के जन्मदिन समारोह का एक बेहद दिलचस्प निमंत्रण पत्र मिला था जो उनकी बेटी रचना यादव ने भेजा था। रचना ने लिखा था- 28 अगस्त को राजेन्द्र यादव यानी मेरे बापू अस्सी वर्ष पूरे कर रहे हैं। उन्हें इस बात का एहसास दिलाने के लिए मुझे आपका सहयोग चाहिए। मुझे बहुत खुशी होगी यदि पापा के खास दोस्त होने के नाते आप मेरे निमंत्रण को स्वीकार करें। चाहे प्रशंसा करते हुए आएं या भर्त्सना लेकिन आएं जरूर।

बेहद सुरुचिपूर्ण कागज और हाथ से लिखा था ये पत्र। जाहिर था वहां जाना ही था। वहां पहुंचा तो महफिल सज चुकी थी और रसरंजन का दौर जारी था। कई साहित्यकार अपनी रौ में आ चुके थे। इस बीच यादव जी के मित्र डॉ. रमेश सक्सेना ने एक पगड़ी निकाली और वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जी के हाथ में थमा दी। प्रभाष जी ने राजेन्द्र यादव को पगड़ी पहनाई और उनका पांव छू कर कहा कि आप महान हैं। इसके बाद कवि अजीत कुमार ने राजन्द्र जी के साथ के अपने पुराने संस्मरणों को याद करते हुए कि कहा कि जब हम पतिदेव हुआ करते थे उस वक्त राजेन्द्र विपत्तिदेव थे।

अजीत कुमार ने बेहद संक्षिप्त लेकिन उतना ही दिलचस्प संस्मरण राजेन्द्र यादव के बारे में सुनाया। राजेन्द्र यादव का जन्मदिन दिल्ली के साहित्यिक हलके में एक सालाना उत्सव की तरह होता है और राजेन्द्र जी से जुड़े लोग बगैर निमंत्रण के भी वहां जुटते हैं और इस बहाने लोगों की एक दूसरे से मुलाकातें और बातें होती है। कई समीकरण बनते बिगड़ते हैं। इस बार कई नए चेहरे भी देखने को मिले। उनसे बात करने पर पता चला कि वो उत्सुकतावश इस जन्मदिन समारोह में आ गए। वो देखना चाहते थे कि राजेन्द्र यादव का जन्मदिन कैसे मनाया जाता है।

पत्रकारिता की एक प्रशिक्षु छात्रा से जब मैंने पूछा कि तुम यहां कैसे तो उसका जबाव सुनकर मैं हैरान रह गया। उसने कहा कि वो वर्तिका नंदा और उदय सहाय की किताब के विमोचन समारोह में पहुंची थी। विमोचन के पहले जब चाय-पान चल रहा था तो कुछ साहित्यकार आपस में यादव जी के जन्मदिन के बारे में बात कर रहे थे वहीं उसे पता चला कि ऑफिसर्स क्लब में हंस संपादक का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा है। जिज्ञासावश, बगैर निमंत्रण के यहां पहुंची उस लड़की से जब मैंने पूछा कि तुम्हें यहां आकर कैसा लगा तो उसका जबाव और भी हैरान करनेवाला था। उसने कहा कि जिनकी कहानियां और लेख पढ़कर मैं बड़ी हुई उन्हें नजदीक से देखना सुखद तो लगा लेकिन कुछ लोगों को जब मैंने शराब से सराबोर होश खोते देखा तो मेरा विश्वास दरक गया।

जब मैं ये सुन रहा था तो मृदुला गर्ग के नए उपन्यास मिलजुल मन का एक प्रसंग याद आ रहा था जहां लेखिका ने लिखा है - हिंदी के लेखक शराब पीकर फूहड़ मजाक से आगे नहीं बढ़ पाते। मैं सोचा करती थी, लिक्खाड़ हैं, सोचविचार करनेवाले दानिशमंद। पश्चिम के अदीबों की मानिंद, पी कर गहरी बातें क्यों नहीं करते, अदब की, मिसाइल की, इंसानी सरोकार की। अब समझी वहां दावतों में अपनी शराब खुद खरीदने का रिवाज क्यों है। न मुफ्त की पियो और न सहने की ताकत से आगे जाकर उड़ाओ। अपने यहां मुफ्त की पीते हैं और तब तक चढ़ाते हैं जबतक अंदर बैठा फूहर मर्द बाहर ना निकल आए।

दूसरा जन्मदिन था बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का। ये एक बेहद ही निजी अवसर था जहां कुल जमा छह लोग मौजूद थे। जब रात के तकरीबन ग्यारह बजे मैं तस्लीमा के घर पहुंचा तो उनका ड्राइंग रूम गुब्बारों और फ्रिल्स से सजा हुआ था, केक काटा जा चुका था और वहां मौजूद दो तीन लोग खाना खा रहे थे। मैंने घुसते ही उन्हें विश किया तो वो वेहद गर्मजोशी से मिली और तुरंत ही खाना खाने का अनुरोध कर डाला। तस्लीमा ने खुद से कई वेज और नॉनवेज डिशेज तैयार की थीं। इसमें हिलसा मछली और पॉमप्रेट बेहद स्वादिष्ट था। तसलीमा मछली के अलावा चिकन और मूंग दाल खिलाने पर ज्यादा जोर दे रही थीं। खाना बेहद स्वादिष्ट बना था। तस्लीमा वहां मौजूद अपने दोस्तों को पूछ-पूछकर खाना खिला रही थीं। दो ढाई घंटे तक रुक-रुक कर खाना चलता रहा और साहित्य, संस्कृति पर बात होती रही। उनकी रचनाओं और नया क्या लिख रही हैं इसपर लंबी बात हुई।

पूरे दक्षिण एशिया में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं मौजूद एक पत्रकार मित्र ने तस्लीमा की रचनाओं का हिंदी में पाठ कर माहौल को गमगीन बना दिया। तस्लीमा की कविताओं का भी पाठ हुआ। अपनी रचनाओं को सुनते हुए तस्लीमा सिगरेट पर सिगरेट फूंकती जा रही थीं। लग रहा था कि निर्वासन झेल रही ये बहादुर लेखिका कुछ छुपाना चाह रही है। जाहिर तौर पर निर्वासन का दर्द।

रचनाओं के पाठ के बाद जब बातचीत शुरू हुई तब भी तस्लीमा के चेहरे पर कई बार गम और दुख की छाया आती जाती रही लेकिन कभी भी गम और दर्द की वजह को अपने लब पर नहीं आने दिया। बातों का सिलसिला इस कदर चल रहा था किसी को भी उठने का मन नहीं कर रहा था। नीचे बैठा मेरा ड्राइवर लगातार मुझे एसएमएस भेज रहा था कि चलो। आखिरकार लगभग एक बजे मैंने ही पहल कर इस गंभीर चर्चा को विराम लगवाया। और रात लगभग एक बजे हमलोग वहां से निकले।

अगले दिन तस्लीमा को विदेश जाना था। एक बार फिर हैप्पी बर्थ डे बोलते हुए हमने उनसे विदा ली और जब मैं उनके मकान से बाहर निकल रहा था तो ये सोच रहा था कि आखिरकार कब तक तस्लीमा कैदियों जैसी जिंदगी बिताएंगी। कबतक अभिव्यक्ति की आजादी की कीमत उसे अपनी स्वतंत्रता को गिरवी रखकर चुकानी पड़ेगी।

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

अनंत विजय के बारे में कुछ और

IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + पार्टनर ! तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है?
  • + कहां चला राहुल गांधी का जादू?
  • + चलता हूं दोस्त...देख लेना
  • + झूठा दर्प हिंदी का
  • + ये टीवी के लौंडे-लफाड़े...
  • + जादुई यथार्थवादी पत्रकार की परेशानी

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित