ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
हरीश चंद्र बर्णवाल
Saturday , March 28, 2009 at 19 : 51

किस मुंह से धोनी के पास जाओगे…


1IBNKhabar Google Buzz

कहते हैं टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक हीरा है। कहते हैं इस समय की इंडियन क्रिकेट टीम देश की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम है। कहते हैं भारतीय क्रिकेट का बैटिंग लाइनअप इससे बढ़िया कभी नहीं रहा। बॉलिंग में भी ऐसी वैरायटी कभी नहीं रही। ये टीम दुनिया की किसी भी टीम का कहीं भी मुकाबला कर सकती है। इस टीम में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में जीतते रहने का हुनर है। इसे सिर्फ जीतना आता है। हारना तो बस समझ लीजिए कि जब ये टीम चाहेगी तभी हारेगी।

पर ये क्या...? नेपियर में तो पूरी टीम ही नप गई! क्या बैटिंग, क्या बॉलिंग और क्या फील्डिंग, हर मोर्चे पर इतना लिजलिजापन! क्या हो गया टीम इंडिया को?वही सचिन, वही सहवाग, वही लक्ष्मण, द्रविड़, विस्फोटक युवराज भी हैं। मगर सबके सब तीन सौ तक पहुंचते-पहुंचते ही निपट गए। ये भी न सोचा कि कीवियों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है।

इतना ही नहीं जरा बॉलिंग तो देखिए... जहीर, दिल्ली एक्सप्रेस ईशांत शर्मा, टर्बनेटर हरभजन सिंह और संकट मोचक बॉलर युवराज भी टीम में ही हैं लेकिन सबके सब बेकार। क्या हो गया इस टीम को? कहीं किसी की बुरी नजर तो नहीं लग गई या फिर शनि ग्रह इन पर हावी हो गया है? क्या किसी ने जादू-टोना कर दिया?

लेकिन जनाब जरा रुकिए। हकीकत से रूबरू होइये क्योंकि टीम इंडिया के ये सारे धुरंधर भले ही हीरे हों लेकिन इन्हें परखने वाला जौहरी जो नहीं है टीम में। असल में ये हीरा तभी तक हैं जब इनके साथ धोनी नाम का कोहिनूर हीरा होता है। ये तभी चमकते हैं, जब इन पर धोनी की पॉलिश चढ़ती है। वर्ना ऐसा कैसे हो जाता कि जिस टीम ने पिछले 6 में से 5 मैच जीते हों (वो भी टेस्ट में) उनके सामने कीवियों ने पहले ही दिन हिमाकत करते हुए 351 रन ठोक दिए और पूरी टीम बेसहारा नजर आती रही।

इसलिए क्रिकेट के दीवानों सुन लो। सचिन के प्रशंसकों अपने दिल को कठोर बना लो। युवराज के समर्थकों जरा होश में आओ। ये समझ लो कि ये सारे क्रिकेटर तभी काम आ सकते हैं जब इनके दिमाग में धोनी का जादू चलता हो। लेकिन क्या क्रिकेट के मैदान के ये जांबाज धोनी के बिना एक मैच भी नहीं खेल सकते? क्या माही के विजय अभियान को ये एक पल में ही चकनाचूर कर देंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये टीम किस मुंह से धोनी के पास जाएगी?

लाचार कप्तान सहवाग धोनी से क्या कहेंगे कि जिस तैंतीस साल की अमरगाथा को तुमने लिख छोड़ा था। उसे हमने इकतालीस साल के यादगार सफर (सीरीज जीतने का सपना) में तब्दील करने की बजाए धुमिल कर दिया है। इसलिए क्रिकेट के ऐ कर्णवीरो अब भी होश में आए। अब भी दो दिन बचे हैं कम से जीत न मिले, मगर हारकर तो मत आना...

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

हरीश चंद्र बर्णवाल के बारे में कुछ और

हरीश चंद्र बर्णवाल पिछले 8 सालों से टेलीविजन पत्रकारिता से जुड़े हैं। आईबीएन 7 से पहले 4 साल तक स्टार न्यूज में कार्यरत रहे। गजलों पर एक किताब "लहरों की गूंज" लिखी है। समय मिलने पर कहानियां लिखना बेहद पसंद। पुरस्कार - "रोजगार की तलाश में" कहानी के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा पुरस्कृत, "यही मुंबई है" कहानी के लिए अमृतलाल नागर पुरस्कार, "चौथा कंधा" कहानी के लिए कथादेश सम्मान, "संवेदनहीनता" कहानी के लिए कादंबनी पुरस्कार से सम्मानित। 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक (टॉपर) किया है।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + कहीं सठिया तो नहीं गए

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित