ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
जय प्रकाश सिंह
Wednesday, June 17, 2009 at 19 : 38

शाइनी ये तूने क्या किया


4IBNKhabar Google Buzz

मुंबई माया नगरी है...यहां बॉलीवुड है, अंडरवर्ल्ड है, क्राइम है, स्लम है, शेयर बाजार की उठापठक है और साथ ही बाहरी लोगों को भाग जाने का नारा देने वाले नेता भी हैं लेकिन सबसे ज्यादा मुंबई जिस खासियत के लिए जानी जाती है वो है यहां कि फिल्म नगरी और फिल्मी सितारे।

मुंबई में फिल्मी सितारों की चकाचौंध है, इस चकाचौंध को देखने रोजाना देश-विदेश से लोग मुंबई आते हैं। फिल्म सिटी, फिल्मिस्तान और फिल्मालया स्टूडियो के बाहर घंटों लोग अपने फेवरेट स्टार की झलक पाने का इंतजार करते हैं। अमिताभ बच्चन हों या शाहरुख खान या फिर सलमान खान जिस भी सितारों के बंगले या घर, मुंबई के ऑटो-टेक्सी वालों को सब पता हैं। वो इन सिनेमा प्रेमियों को ले-लेकर दिनभर घूमते रहते हैं। मकसद बस अपने सितारे की एक झलक पाना होता है। इसमें कई बार मुंबई पुलिस को तब इन फिल्मी सितारों के घर पर दिनभर ड्यूटी देनी पड़ती है जब खासकर इनका जन्मदिन होता है। अपने पसंदीदा सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने देशभर के प्रशंसक उस सितारे के घर के बाहर भीड़ लगा देते हैं और इस भीड़ को कंट्रोल करते-करते पुलिस की नाक में दम हो जाता है।

ये तो सिक्के का एक पहलू है लेकिन इन्हीं फिल्मी सितारों की जिन्दगी से जुड़ा सिक्के का एक दूसरा पहलू भी है जो बेहद भयावह और डरावना है। यहां भी लोगों की भीड़ होती है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस होती है। सितारे की एक झलक पाने को आतुर भीड़ कई बार चक्का जाम भी कर देती है लेकिन मौका जन्मदिन का नहीं होता बल्कि ये मौका तब आता है जब कोई फिल्मी सितारा कानून के शिकंजे में फंसता है। पुलिस के लॉकअप से लेकर कोर्ट के गलियारे तक लोगों की भीड़ ही भीड़ होती है। भीड़ का एक हिस्सा इस सितारे को देखने के लिए घंटो इंतजार में खड़ा रहता है तो एक हिस्सा ये कन्फर्म करने के लिए की क्या वाकई उनका चहेता फिल्मी सितारा पुलिस की गिरफ्त में फंस चुका है।

फिल्म अभिनेता संजय दत्त, सलमान खान, फरदीन खान से लेकर शाइनी आहूजा तक। ये बॉलीवुड के ऐसे ए ग्रेड स्टार हैं जिनकी अपनी लंबी फैन फॉलोवर लिस्ट है। संजय दत्त भले आर्थर रोड कोर्ट की पेशी में रहे हों या फिर यरवादा जेल के बैरेक में। बांन्द्रा कोर्ट में सलमान खान का हिट एन्ड रन का मामला रहा हो या जोधपुर की जेल में उनके बिताए 12 दिन। हर दिन हर पल पर कोर्ट से लेकर जेल के बाहर इन दोनों के सैकडों प्रशंसक मौजूद रहे। बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी खुलकर इन सितारों का बचाव करते नजर आते रहे लेकिन शाइनी के लिए न तो अंधेरी कोर्ट के बाहर और न ही ओशिवारा पुलिस थाने पर उनके किसी फैन्स की झलक मिडिया ने देखी है। आखिर क्या वजह है, शाइनी की अब तक चार फिल्में सुपरहिट रही हैं और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। देशभर उनके फैन्स हैं तो क्या कारण है कि उनके साथ खुलकर न तो उनके फैन्स और न ही बॉलीवुड का कोई बड़ा नाम अपना नाम जोड़ना चाह रहा है।

बॉलीवुड में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी सितारे की गिरफ्तारी पर पूरे बॉलीवुड ने इतनी गहरी चुप्पी साध ली है। कुछ लोग जो बोल भी रहे हैं वो बस अपना आश्चर्य ही जता रहे हैं। सिर्फ अनुपमा आहूजा जो उनकी पत्नी हैं वो ही अपना पति धर्म निभा रही हैं और लगातार- वो बेगुनाह हैं, ऐसा कह रही हैं। इसका कारण जानना भी बेहद जरूरी है कि क्यों कोई बॉलीवुड की हस्ती या फैन्स शाइनी के साथ खड़ा नजर नहीं आ रहे हैं जबकि उनका जुर्म अभी तक साबित नहीं हुआ है।

दरअसल बॉलीवुड में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि अपनी ही नौकरानी से बालात्कार करने के आरोप में किसी ए ग्रेड सितारे की गिरफ्तारी हुई हो। वो भी खुद उसकी नौकरानी के साथ। न सिर्फ बलात्कार बल्कि मुंह बंद ना करने पर जान से मारने की धमकी देने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला भी। ये खबर पूरे बॉलीवुड के लिए सन्न कर देने वाली थी। रविवार 14 जून की रात साढ़े नौ बजे जैसे ही ये खबर आई कि शाइनी की नौकरानी ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाया और पुलिस ने शाइनी को पूछताछ के लिए बुलाया तभी से ऐसे कई निर्माता-निर्देशकों और सितारों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए जिन्होंने शाइनी के साथ किसी न किसी फिल्म में काम किया था। देर रात जब ये पता चला कि शाइनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके बाद से तो बॉलीवुड में गहरी शांति छा गई।

चार साल पहले 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने वाले अभिनेता शाइनी आहूजा बुरी तरह से कानूनी शिकंजे में फंसे हैं। उनपर उनकी ही 18 साल की नौकरानी ने जबरन बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शाइनी को गिरफ्तार भी कर लिया है। लड़की की मैडिकल रिपोर्ट में ये बात भी साबित हो गई कि उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया। क्राइम सिक्वेन्स जोड़कर पुलिस ने भी ये कह दिया कि शाइनी ही लड़की के बलात्कारी हैं।

अब शाइनी की रातें अंधेरी पुलिस लॉकअप के अंदर तो दिन ओशिवारा पुलिस थाने के रिमान्ड रूम में बीत रहे हैं। पुलिस ने शाइनी पर आईपीसी की जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है वो अगर कोर्ट में साबित हो जाते हैं तो उन्हें कम से कम सात साल तक की सजा हो सकती है।

शाइनी कल तक बॉलीवुड के चहेते थे। उन पर बॉलीवुड का 20 करोड़ से भी ज्यादा रुपया फंसा हुआ है लेकिन सबसे खास बात ये कि कोई भी बॉलीवुड का बड़ा नाम शाइनी के बचाव में इस वक्त खड़ा होना नहीं चाह रहा। अब तक जितने भी सितारे कानूनी शिकंजे में फंसे उनके साथ या तो हथियार रखने का मामला था या ड्रग्स रखने का। शराब पीकर लोगों को कार के नीचे कुचलने का मामला था या प्रतिबंधित जानवरों के शिकार का। गैर लाइसेन्सी रिवॉल्वर रखने का मामला था या मारपीट करने का। किसी भी फिल्मी सितारे या बॉलीवुड के ए ग्रेड के बड़े अभिनेता के नाम किसी लड़की के साथ जबरन बालात्कार करने का ये अपने आप में पहला मामला है।

पूरा बॉलीवुड इससे सन्न है। कोई अपनी प्रतिक्रिया भी देना नहीं चाह रहा। शाइनी के साथ काम कर चुके अभिनेता-अभिनेत्री भी चुप हैं। बॉलीवुड के 'स्पोक्सपर्सन' महेश भट्ट, अशोक पंडित और सुबोध मिश्रा भी बोल तो रहे हैं लेकिन संभल-संभलकर जबकि सब जानते हैं कि शाइनी पर अभी तक आरोप लगे हैं। आरोप सिद्ध होना बाकी है लेकिन चूंकि मामला लड़की के बलात्कार से जुड़ा है कोई इसमें अपना हाथ फंसाना नहीं चाह रहा है। क्या पता शाइनी के लिए बोलने पर कल उनकी ही फिल्मों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो जाएं।

वैसे भी बॉलीवुड में हमेशा उगते सूरज को ही सलाम करने की परंपरा रही है। कुछ बॉलीवुड के बड़े नाम जिनसे हमारी बात भी हो रही है वो सवाल तो उठा रहे हैं लेकिन कैमरे के सामने नहीं। सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक लडकी विरार से 60 किमी दूर अंधेरी लोखंडवाला में नौकरानी का काम करने कैसे आती थी। सिर्फ सवा महीने में ही वो शाइनी को इतनी ज्यादा पसंद कैसे आ गई कि शाइनी ने उसके साथ एक बार नहीं दो-दो बार बलात्कार की कोशिश की। पहली बार वो सफल नहीं होता। दूसरी बार सफल हो जाता है। आखिर जब लड़की शाम 5 बजे शाइनी के घर से निकलती है, 7 बजे क्यों पुलिस थाने पहुंचती है केस दर्ज कराने। इन दो घंटों में वो क्या करती है, किससे मिलती है इसकी भी पड़ताल पुलिस को करनी चाहिए कि क्या ये किसी की कोई साजिश तो नहीं शाइनी को फंसाने की लेकिन यही सवाल जब हम इन फिल्मी हस्तियों को कैमरे पर उठाने को कहते हैं तो कोई सामने नहीं आता। आखिर आए भी कैसे सवाल उठाएं तो पुलिस की जांच का सामना करना पड़ेगा और भई आज के जमाने में कौन किसी के फटे में टांग डालने जाए।

वैसे भी बॉलीवुड में लोग किसी के फंसने पर कम ही साथ देते नजर आते हैं। बॉलीवुड वाले बस दबी जुबान में यही कह रहे हैं कि शाइनी तूने ये क्या किया.......

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

जय प्रकाश सिंह के बारे में कुछ और

IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + खौफ के वो 15 सेकंड...

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित