दिसंबर, 2009
जो 40 साल में नहीं हुआ, वह चार घंटे में हो गया। तेलंगाना अलग राज्य बनेगा। आंध्र प्रदेश विधान सभा को प्रस्ताव लाने के लिए कहा गया है। इतना दम ठोक कर तेलंगाना बनाने की बात आज तक किसी सरकार ने नहीं की। उस वक़्त भी नहीं जब 1969 में पहली बार तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन ने इतना ज़ोर पकड़ा कि 350 से ज़्यादा लोगों को अलग राज्य का सपना देखते हुए हुए जान देनी पड़ी। लेकिन 9 दिसम्बर 2009 को शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच सिर्फ़ चार घंटे में ऐसा क्या हुआ कि रात 11.30 बजे गृह मंत्री चिदम्बरम को कहना पड़ा कि तेलंगाना राज्य बनेगा। 9 दिसम्बर को कांग्रेस कोर कमेटी की उन तीन बैठकों में आखिर क्या हुआ कि आज़ाद भारत के इतिहास के सबसे विवादित बंटवारे के बीज ने जन्म ले लिया है। विवादित बंटवारा इसलिए कहना सटीक है क्योंकि आने....

