शाहरुख खान के सवालों का जवाब हर उस शख्स को देना होगा जिसने संविधान की मूलभूत भावनाओं को हाज़िर-नाज़िर जान कर शपथ खायी है। जवाब उनसे भी चाहिये जो संविधान की भावनाओं से पूरी तरह भटक चुके हैं। देश की जनता को कुछ सवालों के जवाब चाहिये।
बाल ठाकरे - महाराष्ट्र की पैरेलल 'सरकार'
क्या ये सही नहीं कि विधानसभा में हारने के बाद आप का हाल वही हो गया है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे?
महाराष्ट्र के स्कूलों के छात्र सरकारी स्कूल छोड़कर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की ओर भाग रहे। इसमें भी क्या गैर-मराठियों की कोई साजिश है?
क्या आपके नाती-पोते अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नहीं पढ़े हैं?
शिवाजी महाराज नें मुसलमानों नहीं एक क्रूर सम्राट के खिलाफ जंग छेड़ी। आप क्रूरता से भोली-भाली जनता के बीच दहशत फैलाकर क्या शिवाजी का अपमान नहीं कर रहे?
कानून को धता बता कर समाज में साम्प्रदायिकता और क्षेत्रवाद का जो विष घोल रहे क्या वो संविधान के रचनाकार बाबासाहेब आंबेडकर की स्मृतियों को अपमानित करने जैसा नहीं है। बाबासाहेब की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिये हिंदुस्तान के सभी 'गैर-मराठी' आपके लिये क्या सज़ा तय करें?
क्या ये सच नहीं की मुंबई के आतंकवादी हमले में शहादत देने वालों में मराठी और गैर-मराठी सुरक्षाकर्मी दोनों शामिल थे?
क्या ये सच नहीं कि वोट बैंक की खातिर ही मराठी-मेजॉरिटी वाली बीएमसी नें ही मुंबई को झोंपड़-पट्टी से पाट दिया?
शाहरुख के साथ साथ सचिन तेंडुलकर, मुकेश अंबानी, मोहन भागवत और मुकेश भट्ट के लिये पाकिस्तान के किस शहर का वीज़ा बनवा कर दे रहे आप?
आप शाहरुख की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाते हैं। लेकिन मातोश्री से विभाजन की ध्वनि क्यों सुनाई देती है?
देश में और कितने पाकिस्तान बनाने पर आमादा हैं आप?
राज ठाकरे - जिन्नाह इन मेकिंग
मुंबई में मराठी बनाम गैर-मराठी के मुद्दे के अलावा तु्म्हारे पास महाराष्ट्र के नव-निर्माण का क्या कोई दूसरा एजेंडा भी है?
क्या गैर-मराठी टैक्सी-ऑटो वालों को पीटने से मराठी अस्मिता को बल मिलता है?
क्या आपने अपने होटल के गैर मराठी कर्मचारियों को निकाल दिया है?
क्या आपकी कंस्ट्रक्शन कंपनी में दक्षिण भारतीय पार्टनर्स नहीं हैं?
क्या हो अगर आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु, महाराष्ट्र को चावल देना बंद कर दें, क्या होगा जब मराठी थाली का श्रीखंड गुजरात से आना बंद हो जाए?
कंन्स्ट्रक्शन बिज़नेस में 10 लाख से भी ज्यादा यूपी, बिहार, बंगाल, उड़ीसा के गैर-मराठी मजदूर अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचते हैं।
आधों को भगा चुके हो। जो बचे हैं उन्हें कब बाहर करोगे?
आपके घरों और फैक्ट्रियों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार के साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा सुरक्षा गार्ड्स मुस्तैदी से चौकीदारी करते हैं। उनके कर्मक्षेत्र से उन्हे कब बेदखल करने की योजना है आपकी?
अब तो तुम जिन्नाह की तर्ज पर देश के एक और विभाजन की ओर इशारा कर रहे। महाराष्ट्र को हिंदुस्तान से अलग करने की सोच रहे। तुम पर देशद्रोह का मुकद्दमा क्यों न चले?
अमिताभ बच्चन - 'पैरेलल सरकार' के चहेते 'सरकार'
बाल ठाकरे आपके मित्र हैं तो शाहरुख खान और आपका क्या रिश्ता है?
जो रण शाहरुख खान का है क्या वो आपका नहीं?
बाल ठाकरे और मोदी सरीखे नेताओं से गलबहियां करके आप क्या मेसेज देना चाहते हैं?
अगर अंडरवर्ल्ड ऐसी ही धमकी आपको देता तो आप फिल्मी कुनबे से क्या एक्सपेक्ट करते?
आपकी पब्लिक स्टांस को देखते हुए अगर कुछ सिविल लिबर्टी संगठन आपकी नई फिल्म न रिलीज होने दें तो इसे आप क्या मानेंगे?
आप फिल्म इंडस्ट्री के भीष्म पितामह हैं - उनके सर भी कलंक ये लगा कि वो कौरवों के साथ थे। यॉर टेक, प्लीज़...
अशोक चव्हाण - मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
मामले के पांच दिन बाद आप शाहरुख को सुरक्षा देने की बात कर रहे लेकिन भड़काऊ बयान देने वाले ठाकरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों हिचक रहे?
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में हर दिन भड़काऊ लेख छप रहे, आपकी सरकार ने उसके संपादक के खिलाफ अब तक कार्यवाई क्यों नहीं की। अखबार पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया?
मुंबई हाई कोर्ट भी आपसे यही सवाल कर रहा - ठाकरे परिवार के खिलाफ मुकद्दमा क्यों नहीं दर्ज किया?
आप एडवोकेट जनरल से सलाह मांग रहे तो क्या दाऊद को कराची से भारत लाना है?
उस सरकारी सर्कुलर के लिये कौन जिम्मेदार है जिसमें टैक्सी चलाने वालों के लिये मराठी सीखना अनिवार्य कर दिया गया था। क्या ये आपका और आपकी सरकार का हिडेन एजेंडा है?
मुंबई में 20 साल से रह रहे बोनाफाइड 'मराठियों' को ही सरकार मकान आवंटन की नीति क्या क्षेत्रीय भेदभाव नहीं बढ़ा रही?
मुंबई में साम्प्रदायिक तनाव की स्थित में अगर हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी क्या आपकी सरकार की नहीं होगी?
जो सुरक्षा आपने राहुल गांधी को दी क्या उसी स्तर की सुरक्षा शाहरुख खान को मुंबई लौटने पर देंगे?
शरद पवार - केन्द्रीय मंत्री और माराठा छत्रप
इस पूरे विवाद पर आपकी और आपकी पार्टी की चुप्पी के क्या मायने निकाले जाएं?
क्षेत्रवाद पर आपका क्या टेक है। मुंबई सब की है या नहीं इस पर अपना मत साफ कीजिए?
एनसीपी के पास राज्य का गृह मंत्रालय है। क्या इस मुद्दे पर उसके कामकाज से आप संतुष्ट हैं?
टैक्सी ड्राइवरों को लाइसेंस लेने के लिये मराठी सीखने का दबाव क्या आपकी पार्टी का भी एजेंडा नहीं था?
बाल ठाकरे आपके मित्र हैं तो क्या इसलिए शाहरुख को उनका फरमान मानना चाहिये?
हाईकमान और मनमोहन सरकार
क्या मुंबई में 2002 की फरवरी के गुजरात जैसी दहशत नहीं। अगर है, तो आपकी पार्टी की सरकार ने इस दहशत को खत्म करने के लिए अब तक माकूल कदम क्यों नहीं उठाए?
आपकी पार्टी ने महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार पर भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाने में इतनी देर क्यों की?
शाहरुख को सुरक्षा मिल जाने भर से क्या सरकार का दायित्व पूरा हो जाता है?
क्या कुछ लोग कानून को बंधक बनाकर रखेंगे। जनता को ऐसे लोगों की दहशत से निजात दिलाने के क्या हथियार हैं आपके पास?
क्या समय आ गया है जब ऐसी घरेलू राजनीतिक दहशतगर्दी पर अंकुश लगाने के लिये मकोका की तर्ज पर एक सख्त कानून की ज़रूरत है?
कुछ सवालों के जवाब चाहिये। भारत के नव-निर्माण के लिये हमें अपने अंदर और बाहर के डर को हमेशा के लिये खत्म करना होगा। एक डरी हुई कौम अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती। एक डरपोक कौम अपनी तकदीर नहीं लिख सकती।








dfvdf






कमेंट्स
9