मई, 2009
अब तक कश्मीर में दो लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए वोट डाले गए। सरकार ने मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए कड़े इंतज़ाम किए। चुनाव में शामिल नेताओं और राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार करने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगाया वहीं अलगाववादी नेताओं ने रुकावटों के बावजूद चुनाव बहिष्कार मुहिम चलाकर लोगों के बहिष्कार के लिए कायल करने के लिये हर मुमकिन कोशिश की। मतदान के दौरान मौसम सुहाना रहा मगर जो जोश विधानसभा चुनाव में था वो इन चुनावों में नहीं दिखा। कई इलाकों में जमकर मतदान हुआ लेकिन यह भी सच है कि कई इलाकों में मतदान केंद्र पर सन्नाटा ही छाया रहा। चुनाव के दिन शाम को चुनाव कमिशन ने वोटिंग पर्सेंटेज बताई जो पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा थी। अनंतनाग मे 26 फीसदी और श्रीनगर में 24 फीसदी रही। फ़ौरन हुर्रियत के दोनों धड़ों ने बड़ी ख़ुशी का इज़हार करके चुनाव बहिष्कार काल की....









