ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
यासिर मुश्ताक
Tuesday , March 16, 2010 at 11 : 55

क्या कुंभ स्नान धो सकेगा नित्यानंद के पाप?


3IBNKhabar Google Buzz

एक ज़माना था जब लोग स्वामी और संन्यासियों को अपना भगवान मानते थे लेकिन जब आज टीवी पर स्वामी नित्यानंद और इच्छाधारी जैसे बाबाओं को देखते हैं तो रूह कांपने लगती है। पिछले दो हफ्तों से आप सबने हरेक टीवी चैनल पर स्वामी नित्यानंद का आपत्तिजनक विडियो देखा होगा। उसे देखते ही आप यकीनन चोंक गए होंगे लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह कि आखिर इन लोगों को स्वामी या धर्म गुरु बनने का हक़ किसने दिया।

हमने देखा कि किस तरह से नित्यानंद एक तमिल ऐक्ट्रैस के साथ रंग-रलियां मना रहा था लेकिन फिर भी स्वामीजी कह रहे थे कि वो गलत नहीं हैं। स्वामी के विडियो को देख कर लोग भड़क गए। तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक तक लोगों में आक्रोश दिखा। लोगों ने स्वामी के आश्रम में तोड़-फोड़ की और अपना गुस्सा प्रकट किया लेकिन स्वामी टस से मस न हुए। पत्रकार स्वामी के आश्रम में पहरेदार की तरह बैठ गए ताकि स्वामी से पूछ सकें कि आखिर सचाई क्या है लेकिन स्वामी जी का कोई पता नहीं था। स्वामी के बिडदि स्थित आश्रम में उनके लोगों ने पत्रकार को बताया कि यह सब गलत है और यह स्वामी के खिलाफ एक साज़िश है जब उनसे पूछा गया कि स्वामी जी कहा हैं तो सुरक्षा का बहाना दे कर उन्होंने स्वामी जी का पता देने से इनकार कर दिया। इस घटना के कुछ दिन बाद ही स्वामी जी एक विडियो यू ट्यूब में डालकर खुद को निर्दोष बता रहे हैं। स्वामी ने सोच-समझ कर अपना पक्ष सामने रखा ताकि वह लोगों के दिमाग से उसके प्रति आक्रोश कम कर सकें लेकिन जब ऐसा न हुआ तो स्वामी ने अपने लोगों के द्वारा यह खबर फैला दी कि स्वामी कहीं पर छुपे नहीं हैं बल्कि वह कुंभ के शाही स्नान के लिए हरिद्वार गए हैं।

इस बीच चेन्नई पुलिस ने स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर स्वामी कि तलाश शुरू कर दी लेकिन यह तलाश सिर्फ कहने के लिए थी। स्वामी जी को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया क्योंकि स्वामी जी का मेल मिलाप तमिलनाडु के दिग्गज लोगों से था। चेन्नई पुलिस पिछले दो हफ्तों से लोगों को बेवकूफ बना रही है कि वो स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। स्वामी पत्रकारों को तो मिल गए लेकिन तमिलनाडु पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाया खैर छोड़िए, यह कोई नई बात नहीं यह भारत है और यहां ऐसा हमेशा देखने को मिलता है।

अब सवाल यह कि क्या स्वामी ने गलती की थी या नहीं। अगर स्वामी की मानें तो वह खुद यह कबूल करता है कि विडियो में दिखे सीन उसी के बैडरूम के हैं और वह रंजीता है लेकिन उसने कोई गलत काम नहीं किया है। अगर हिन्दू धर्म की बात करें या किसी भी धर्म की बात करें तो धर्म गुरु एक ऐसा इंसान होता है जिसे लोग प्रेरित होते हैं और वो धर्म की तरफ आते थे लेकिन जब आज के ऐसे पाखंडी बाबाओं को देखते हैं तो क्या होगा आने वाले दिनों में हमारे धर्म और आस्था का।

स्वामी जी अभी कुंभ में शाही स्नान में लगे हुए हैं। क्या उनके पाप वहां पर धुल जाएंगे जिस तरह से उन्होंने धर्म और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है क्या उन्हें धार्मिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने से रोकना नहीं चाहिए क्योंकि अगर आज हमने इन्हें नहीं रोका तो कल न जाने हमें और क्या देखने को मिलेगा। अब वक्त आ गया है कि हम सब एक होकर ऐसे पाखंडी और ढोंगी बाबाओं के खिलाफ एक मुहिम शरू करें ताकि भविष्य में ऐसे ढोंगी बाबा धर्म और आस्था के नाम पर लोगों से कोई खिलवाड़ न कर सकें।

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

यासिर मुश्ताक के बारे में कुछ और

बैंगलुरु के सिएमर कॉलेज से 2007 में एमएससी इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की डिग्री हासिल की। इसके बाद बैंगलुरु में ही ज़ी न्यूज़ में बहैसियत ट्रेनी रिपोर्टर काम किया। फिर बैंगलुरु में ही ANI में नौकरी की। 2008 जून में आईबीएन7 से जुड़े। 2009 में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड पाया।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + अब क्यों छपा तस्लीमा का लेख
  • + चांद पर पानी से इसरो के आलोचक चुप
  • + चंद्रयान: सफल या असफल?
  • + बीजेपी की नौटंकी
  • + सोनिया की रैली क्यों रही फीकी?
  • + क्या तीसरा मोर्चा इस बार कामयाब होगा?

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित