मैं सिस्टम में फैली खामियों की ओर सबका ध्यान दिलाना चाहता हूं। अगर मुझसे पूछा जाए तो हमें युवाओं को आगे लाने की जरूरत है। हम अपने सिस्टम में बदलाव तभी ला पाएंगे जब युवा आगे आएंगे। पर हमारे यहां तो अजीब ही कहानी है। युवा के नाम पर दिग्गज नेताओं के बेटे मैदान में नजर आ रहे हैं। इसे देखकर हम निराश हो जाते हैं आखिर वो भी तो अपने माता पिता के नक्शेकदम पर ही चलेंगे।
मैं खुद इन लोगों के खिलाफ अभियान चलाता रहूंगा जबतक हमारे लीडर बदलते नहीं तब तक मैं अभियान चलाता रहूंगा। नेताओं ने साथ आकर चुनाव से पहले अलायंस बनाया और अब हर नेता कहता है कि मैं पीएम बनूंगा।
जनता को चाहिए कि वह सही नेता को चुने लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि चुनाव में गुंडे बदमाश भी चुनकर आ जाते हैं। हाल ये है कि बिना पूरी योग्यता के कोई भी पीएम बन जाता है। मेरा मानना है कि किसी बड़े पद पर जाने से पहले हर नेता की योग्यता का आकलन जरूर होना चाहिए। जो योग्य हो उसे ही मौका देना चाहिए। ये कुछ इस तरह है कि किसी टीम में अगर कोई अच्छा बॉलर है तो इसका मतलब यह नहीं कि वो अच्छा कैप्टन भी हो इस पर सोचने की जरूरत है।
लोगों की हमारे चुनावी सिस्टम की खामियों पर नजर जाए इसके लिए मैंने खुद कई कोशिशें की हैं। मसलन हमने किसी असली राजनीतिक पार्टी की तरह ही एक 'रिसेशन पार्टी' भी बनाई। जिसका हमने बकायदा एक मेनिफेस्टो भी तैयार किया है। इसमें हम यह कहते हैं कि ये एक व्यापारिक चीज है, हम इसमें पैसा लगाने को नहीं कह रहे लेकिन हम आपको पार्टी में हिस्सेदार बनाएंगे! सारी पार्टी को भी हमने जनता को विभाजित करने को कहा है लेकिन हम धर्म के आधार पर विभाजन न कर इस आधार पर विभाजन करेंगे कि सिस्टम में कितने मूर्ख हैं! तीसरा हमले 50 फीसदी रिजर्वेशन की मांग की है! हमने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि सत्ता में आने पर मैं ही पीएम बनूंगा!!!














कमेंट्स
4