ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
समीर अब्बास
Friday , January 29, 2010 at 11 : 32

ठेके पर जीवनसाथी!


7IBNKhabar Google Buzz

हमारे यहां कहा जाता है कि रिश्ते आसमान में बनते हैं, जब जब, जिस जिससे, जिसको मिलना है मिल जाएगा और जब वो आपको मिलेगा तो खुद ब खुद आपको इस बात का अहसास हो जाएगा कि हां, यही है मेरी मंजिल। माना कि कुछ को ये बातें ख्याली लग सकती हैं लेकिन कम से कम मेरा निजी अनुभव तो यही कहता है कि ये बातें बहुद हद तक सच हैं।

बहरहाल कुछ दिनों पहले एंजिलिना जोली और ब्रैड पिट के रिश्तों में दरार की खबरें पढ़ीं तो हैरत तो हुई क्योंकि सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर मुद्दे पर ये दोनों हमेशा एक साथ नजर आते थे, उन्हें देखकर हर कोई कहता Made For Each Other, देखों दोनों कितना एक सा सोचते हैं लेकिन नहीं इनके रिश्ते का हश्र भी वही हुआ जो हॉलीवुड के ज्यादातर जोड़ों का हुआ फिर दिल ने कहा अरे जनाब छोड़िए ये तो हॉलीवुड का रिवाज है, एक जमाने में ब्रैडपिट और जेनिफर एनिस्टन के लिए भी तो यही कहा जाता था, पर एंजिलिना से मिलने के बाद ब्रैड ने जेनिफर को पीछे मुड़ के कहां देखा। अब एक बार फिर वही कहानी खुद को दोहरा रही है। ब्रैंजिलिना के नाम से मशहूर ये जोड़ी भी टूट की कगार पर है। दिल के साथ साथ बंटवारा किया जा रहा है 6 बच्चों की कस्टडी का, और उससे भी अहम बंटवारा किया जा रहा है हजारों करोड़ की अकूत संपत्ति का ।

बंटवारा, फिर हॉलीवुड के एक जोड़े के बीच बंटवारा यकीन जानिए जब इस खबर की तह तक गया तो दिल टूट गया, मन के तार आपस में उलझ गए और लगने लगा कि सफलता की सीढियां चढ़ते-चढ़ते क्या एक दिन हमारे लिए भी रिश्ते नातों के कोई मायने नहीं रह जाएंगे, फिर तो बात बात में वेस्टर्न कंट्रीज़ से इंसपिरेशन लेने की अपनी आदत से भी नफरत होने लगी और ये सब तब हुआ जब पता चला कि हॉलीवुड के ज्यादातर मियां बीवी के रिश्ते तो ठेके पर चल रहे हैं।

यहां की अब तक की सबसे नामचीन पॉप सिंगर मानी जाने वाली और जिंदगी के 50 सावन देख चुकी मडोना ने तो अपने पूर्व पति गाय रिची से शादी करने से पहले हुए करार में ये तक लिखवा लिया था कि दोनों एक दूसरे को कितना वक्त देंगे, कितनी बार शारीरिक संबंध बनाएंगे और अगर किसी की बात किसी को बुरी लग जाएगी तो चिल्लाने का हक किसी के पास नहीं होगा। निकोल किडमैन से अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ चुके टॉम क्रूज भी याद आए जिन्होंनें अपनी मौजूदा पत्नी केटी होम्स के साथ अपनी शादी के 3 साल के करार को अभी-अभी आगे बढ़ाया है लेकिन नए करार में केटी ने हर साल के खर्चे को करीब करीब दोगुना करते हुए 10 करोड़ रुपये सालाना की मांग की है। वैसे बताता चलूं कि ये वही केटी हैं जिन्होंनें टॉम के बच्चे की मां बनने के लिए उनसे 15 करोड़ वसूले थे। इस बार के करार में केटी ने दुबारा मां बनने की कीमत 55 करोड़ रुपये तय की है। जाहिर है बढ़ती महंगाई का असर केटी पर भी पड़ा है। वहीं टॉम क्रूज को बाय-बाय बोल चुकीं निकोल किडमैन अपने से आधी उम्र के कीथ अरबन को पति की तरह साथ रखने के एवज में 3 करोड़ रुपये सालाना भर रही हैं। गोया पति न हो गया जिगोलो हो गया...!

ये तमाम वो लोग हैं जिन्हें आप किसी देश के दूर दराज इलाके में बसी , किसी जनजाति के लोगों की दकियानूसी परंपरा मान कर अनदेखा नहीं कर सकते क्योंकि ये वो लोग हैं जो दुनिया भर के लोगों को इनके जैसा बनने के लिए इंस्पायर करते हैं ,बेहद सफल और बेहद अमीर, पर इनके स्टारडम ,इनके रुतबे और इनके पैसों ने आज इन्हें कहां पहुंचा दिया है। भले ही आज ये करोड़ों दिलों की धड़कन हों लेकिन इनकी एक एक धड़कन का हिसाब किताब लगाकर इन्हें इनके अपने ही दौलत के तराजू में हर रोज तोलते हैं। ये वो दुनिया है जहां रिश्तों का कोई मोल नहीं रह गया, सबकुछ पैसे के इर्द गिर्द नाचता है यहां। आप खुद सोचिए उस बच्चे के दिल में अपनी मां के लिए कितनी इज्जत होगी जिसे पता हो कि उसकी मां ने उसे दुनिया में लाने के लिए भी उसके पिता से करोड़ों में सौदा तय किया था।

ये कहानियां सबक हैं हर उस भारतवासी के लिए जो पश्चिम को कॉपी करने की अंधाधुंध रेस का हिस्सा है, ये कहानियां हमें सिखाती हैं नाज़ करना उस भारतीय संस्कृति पर जिसकी हम और आप अक्सर आलोचना करते रहते हैं। वाकई हमें गर्व है उस देश का हिस्सा होने पर जहां जीवनसाथी ठेके पर नहीं, सात जन्मों के बंधन के साथ मिलते हैं...

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

7

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

समीर अब्बास के बारे में कुछ और

IBN7 में सीनियर प्रोड्यूसर और प्राइम टाइम एंकर समीर अब्बास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 8 सालों से भी ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । समीर ने जर्नलिज्म में करियर की शुरुआत 2002 में जैन टीवी से की। 2002 में ही INS प्रोडक्शन हाउस ज्वाइन किया और स्टार प्लस पर आने वाले न्यूज बुलेटिन के लिए आज की बात में रिपोर्टर्स की कोर टीम में रहे। 3 साल तक स्टार प्लस से स्टार न्यूज और फिर डीडी न्यूज पर चुनाव की बात कार्यक्रम के लिए रिपोर्टिंग के बाद समीर ने इसी प्रोडक्शन हाउस के चैनल इंडिया टीवी के लिए एंकरिंग की। साल 2005 में चैनल 7 से बतौर एंकर/प्रोड्यूसर जुड़े और अब IBN7 का अहम हिस्सा हैं।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + क्रिकेट -रिश्ते तोड़ता भी है
  • + दिल्ली की सर्दी और खाक होती जिंदगी
  • + 26/11 से 6/01, कुछ नहीं बदला

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित