IBN7
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
Friday , January 15, 2010 at 18 : 14

‘मॉई लॉर्ड यू ऑर नॉट सेकरोसेंट’


1IBNKhabar Google Buzz

दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले ने अब तक आम लोगों की निगाहों में खुदा के बराबर मानी जाने वाली न्यायपालिका को उन्हीं के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सूचना के अधिकार का कानून देश की सभी पब्लिक अथॉरिटीज पर लागू है और देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट भी पब्लिक अथॉरिटी है क्योंकि वो भी संविधान के तहत ही बनी है। कोर्ट ने आरटीआई कानून के बारे में कहा कि निस्संदेह ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण घटना है। इस फैसले ने निश्चित तौर पर न्यायपालिका का कद आम लोगों की निगाह में एकाएक बढ़ा दिया क्योंकि अगर ये फैसला विधायिका करती तो इसकी इतनी महत्ता नहीं होती, लेकिन ये फैसला खुद अपनी सर्वोच्च सत्ता के खिलाफ देश के एक हाई कोर्ट का फैसला था।

इस मामले में सबसे पहले आरटीआई के तहत सुप्रीम कोर्ट से जानकारी मांगने वाले आम आदमी सुभाष चंद्र अग्रवाल ने तत्काल टिप्पणी की कि 'हाई कोर्ट के फैसले से साफ है कि इस देश में सुप्रीम सिर्फ आम आदमी ही है।' लेकिन तभी सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, जो देश की सर्वोच्च अदालत है। कई सालों से कोर्ट कवर करने के कारण अचानक मन में एक ख्याल आया कि न्यायिक व्यवस्था का प्राथमिक सिद्धांत है कि जज अपने से जुड़े मामले की सुनवाई नहीं कर सकते। तो क्या अब देश की सर्वोच्च अदालत इस प्राथमिक सिद्धांत को तोड़ेगी। क्योंकि इस मामले में वो सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमें इस विवाद के इतिहास में जाना होगा।

आज से करीब सवा दो साल पहले 11 नवंबर 2007 को जब आम आदमी सुभाष मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट से जानकारी मांगी थी कि क्या देश के अलग-अलग हाई कोर्ट के जज और सुप्रीम कोर्ट के जज अपनी संपत्ति का ब्योरा चीफ जस्टिस को देते हैं। उन्हें ये जानकारी नहीं दी गई, जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो कहा गया कि साथी जज चीफ जस्टिस को ये जानकारी आपसी विश्वास में देते हैं और इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती। ऐसे में बड़ा सवाल तो यही उठता है कि इस आम आदमी ने तो सिर्फ ये पूछने की हिमाकत की थी कि क्या जज अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हैं या नहीं, उसने जजों की संपत्ति का ब्योरा तो नहीं मांगा था। ऐसे में मुझे याद आता है कि आरटीआई एक्ट के प्रिएंबल में लिखे वो शब्द जिनका अर्थ था- 'लोकतंत्र की जरूरत है कि उसके नागरिक जागरूक रहें और जानकारी की पारदर्शिता बनी रहे, जो लोकतंत्र को चलाने के लिए जरूरी है। इससे ना केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, बल्कि सरकार और उसके बाकी अंग आम जनता के प्रति जवाबदेह रहेंगे।'

मैं माफी मांगते हुए देश के मॉय लॉर्ड्स से जानना चाहूंगा कि क्या वो ऐसा नहीं चाहते। आखिर अगर जजों की संपत्ति सार्वजनिक हो जाएगी या फिर जजों की नियुक्ति के पैमाने सार्वजनिक हो जाएंगे तो इससे न्यायपालिका की आजादी कैसे भंग हो जाएगी। ये भी विडंबना ही है कि साल 2003 में चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार के लिए उसकी संपत्ति, आपराधिक मामलों का इतिहास, शैक्षिक योग्यता का ब्योरा देना जरूरी करने वाली सुप्रीम कोर्ट न्यायपालिका की आजादी के नाम पर आरटीआई कानून का विरोध कर रही है।

मुझे समझ में नहीं आता कि अगर आम आदमी को जजों की संपत्ति के बारे में पता लग जाएगा, उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में पता लग जाएगा, उनके खिलाफ आने वाली शिकायतों और उन पर उठाए गए कदमों के बारे में पता लग जाएगा तो न्यायपालिका की आजादी पर रोक कैसे लग जाएगी। क्या इससे ज्यादा पारदर्शिता नहीं आएगी। गांव की पंचायत हो या देश की सुप्रीम कोर्ट। हमारे समाज में न्यायिक अधिकारी को, चाहे वो दूर दराज के छोटे से गांव की पंचायत में बैठा पंच हो या फिर सुप्रीम कोर्ट का प्रधान न्यायाधीश, उसे परमेश्वर का दर्जा दिया जाता रहा है। लेकिन पिछले एक सवा साल से जिस तरह से न्यायपालिका पर उंगली उठनी शुरू हो गई है, वो न्यायिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।

आखिर में मुझे देश के पूर्व चीफ जस्टिस जे.एस. वर्मा के एक व्याख्यान में दिए शब्द याद आते हैं- 'हम ये नहीं कह सकते कि हम ही सबको नियंत्रित करेंगे और क्योंकि हमने जज के पद की शपथ ली है, लिहाजा हमें किसी के नियंत्रण की जरूरत नहीं है। आंखे बंद कर लेना और ये कहना कि ऐसा कोई है जो किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है, पूरी तरह से गलत होगा। ये हमारे संविधान की भावना नहीं है। ये समय की जरूरत है कि हम खुद अपने लिए उपयुक्त न्यायिक जवाबदेही सुनिश्चित करें।'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7IBN7

विक्रांत यादव के बारे में कुछ और

दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 1995 में बी-कॉम (पास) स्नातक। दो साल तक दिल्ली से प्रकाशित एक मैगजीन "एक्सप्रेस न्यूज" में बतौर रिपोर्टर काम किया। साल 1999-2000 तक भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद छह महीने तक अमर उजाला नोएडा में काम किया। जनवरी 2001 से जनवरी 2005 तक दैनिक जागरण दिल्ली के लिए रिपोर्टिंग की। फरवरी 2005 से पहले चैनल 7 और अब आईबीएन 7 में रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हूं।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

    आर्काइव्स

    IBN7IBN7

    IBN7IBN7IBN7
    देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर
    रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ
    हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |विज्ञापन दें|Connect.in.com|Football World Cup 2010
    © 2010 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित
    • फॉलो करें: