मई का महीना पाकिस्तान के लिए कुछ ज्यादा ही गर्म है। पूरे पाकिस्तान में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। पाकिस्तान के लिए ये चुनाव बहुत अहम हैं क्योंकि इस चुनाव को पाकिस्तान के भविष्य के लिए एक 'गेम चेंजर' के तौर पर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि लोकतांत्रिक बदलाव के लिए ये चुनाव मील का पत्थर साबित होंगे। पाकिस्तान के 66 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार ने पांच साल के अपने कार्यकाल को पूरा किया। ऐसे में इन चुनावों की महत्वत्ता अपने आप में बढ़ जाती है। 11 मई को होने जा रहे इन चुनावों में अवाम नेशनल और प्रांतीय एसेंबली दोनों के लिए अपने नुमाइंदे चुनेगी। यूं तो किताबी परिभाषा में किसी भी चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण होता है चुनावी मुद्दे, राजनीतिक दल और उन दलों का नेतृत्व करते नेता। लेकिन जमीनी....
कलाई के जादूगर वीवीएस लक्ष्मण का एक स्ट्रोक मैं कभी नहीं भूल सकता। जेसन गिलस्पी की एक गेंद जो 'ऑफ स्टंप' पर लगभग वाइड थी उसे उन्होंने 'लेग स्टंप' पर 4 रनों के लिए भेज दिया - बिना किसी मुश्किल के- बेहद आराम से। एक कलाकार के लिए दो गुण होना सबसे ज्यादा ज़रूरी हैं। पहली नैसर्गिक कला और दूसरी उस पर मेहनत, पर लाज़मी तौर पर सबके पास सब कुछ नहीं होता। कुछ उसे ऊपर से लेकर आते हैं, कुछ उसे और निखारते हैं। जब मेहनती राहुल द्रविड़ ने अपने ग्लव्स टांगे तो मशहूर फैब 4 में से दूसरा विकट गिरा पर अफसोस कि हर बार की तरह इस बार नैसर्गिक कला के माहिर लक्ष्मण बचाने नहीं आए बल्कि उन्होंने भी पवेलियन का रुख कर लिया। वीवीएस की बैटिंग कुछ अलग थी। वो सहवाग कि तरह 'कसाई' नहीं हैं, वो द्रविड़ की तरह पसीना बहाते नहीं दीखते और न....









