ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
आलोक वर्मा
Friday , September 09, 2011

बाटला हाउस के बाद...


0IBNKhabar Google Buzz

लिखना तो नहीं चाहता था मगर लिखना अब जरूरी सा लगता है। हाई कोर्ट धमाके की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है। टीम में उन अफसरों को शामिल किया गया है जो एक समय में टेरर संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए सुपर कॉप कहे जाते थे। इस टीम के बनने के बाद एक बात जो सबसे पहले याद आती है या यूं कहें कि जेहन में जो सवाल उभरता है वो 8 साल पहले का है। तब दिल्ली के पुलिस कमिश्नर होते थे आर एस गुप्ता और 14 अक्टूबर 2003 को एक सनसनीखेज कांड हुआ था। लोग इसे सीरीफोर्ट रेप कांड के नाम से जानते हैं। इसी केस से दिल्ली में स्केच बनाने की प्रैक्टिस भी शुरू हुई थी। उस समय वर्तमान दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी के गुप्ता दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी थे। मुझे अच्छी तरह याद है कि पूरी....

Monday , March 15, 2010

इस पुलिसवाले का हाल तो पूछो...


3IBNKhabar Google Buzz

एक खबर है-तीन साल में दिल्ली के 500 पुलिसवाले गिरफ्तार हुए विभिन्न अपराधों में। खबर के आगे इसका ब्रेकअप भी है 2007 में 116, 2008 में 251 और 2009 में 133...। ये खबर किसी रिपोर्टर या किसी मीडिया की नहीं बल्कि राज्यसभा में दिए गए पुलिस के ही आंकड़े हैं। बड़ी बात ये कि विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार हुए पुलिसवालों के इस आंकड़े में करप्शन में गिरफ्तार होने वाले पुलिसवालों की संख्या 205 है यानी आधे से भी कम। एक और बात ये सभी निचले स्तर के पुलिसवाले हैं यानी इंस्पेक्टर स्तर तक के। इस खबर ने दो सवाल खड़े किए हैं पहला क्या क्राइम में लिप्त पुलिसवालों की संख्या बढ़ रही है। दूसरा ये कि क्या करप्शन से ज्यादा पुलिसवाले क्राइम में रूचि ले रहे हैं। इस खबर और इन सवालों का मंथन करने से पहले एक बात याद आ रही है लंदन के एक पूर्व पुलिस....

Friday , August 28, 2009

एफआईआर


3IBNKhabar Google Buzz

घूम फिर कर वही एफआईआर फिर से कुछ लिखने के लिए मजबूर कर रही है। शायद जिसके सहारे अब तक सब कुछ चल रहा है। एक क्राइम रिपोर्टर की जिंदगी में इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ है भी नहीं। अपने लोगों में अपनी वैल्यू बनाए रखने और अपनी नौकरी में खबर पाने के लिए एफआईआर का महत्व तो कोई क्राइम रिपोर्टर से पूछे। जी हां, एफआईआर। एफआईआर जिसकी महत्ता सिर्फ क्राइम रिपोर्टर के लिए ही नहीं, हर उस शख्स के लिए अहम है जो किसी हादसे का शिकार हुआ हो। अहम ये पुलिस के लिए भी है तभी तो कोई पुलिस एफआईआर जल्द से दर्ज नहीं करना चाहती और हादसों के शिकार हुए लोगों को हमारे जैसे लोगों से सिफारिश करवानी पड़ती है। भगवान न करे मगर इसे पढ़ने वाले जिन-जिन लोगों का सामना किसी हादसे से हुआ हो उनमें से अधिकांश लोग इस एफआईआर का भाव भी अच्छी....

Thursday , March 05, 2009

लक्खा सिंह दंपति का सुसाइड......


0IBNKhabar Google Buzz

मंगलवार को 65 साल के लक्खा सिंह और उनकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। यह खबर कोई बहुत बड़ी खबर नहीं थी मगर इस खबर ने बेचैन जरूर कर दिया। दिल कुछ कह रहा था और दिमाग पर जोर पड़ने लगा। याद आने लगे 7 साल पहले के वो दिन जब दिल्ली के बुजुर्गों के घर-घर जाकर उनकी हालत पर श्रृंखलाबद्ध स्टोरी। अखबार के तीसरे पन्ने पर जब सुबह इस स्टोरी की पहली कड़ी छपी थी तब बहुत सारे फोन आए थे। तब मेरा काम और आसान हो गया था। खैर, ये पुरानी बात है। मगर ठीक से याद है कि इन पुरानी बातों में एकाकीपन, दहशत, उपेक्षा आदि-आदि का दंश झेल रहे बुजुर्गों की व्यथा तो थी इनके खूंखार बदमाशों के आसान शिकार बनते जाने के मामले और कारण तो थे मगर इस वजह से सुसाइड की बात नहीं थी। लेकिन एक बात सच थी....

Saturday , October 25, 2008

सबसे बड़े जादूगर


2IBNKhabar Google Buzz

जादूगरी के खेल तो कई देखे हैं मगर पुलिस से बड़ा जादूगर शायद ही हो। जादूगरी ऐसी कि देखने वालों के होश उड़ जाएं। यकीन नहीं होता तो सुन लीजिए-1979 में दिल्ली की आबादी 40 लाख थी, इस साल दिल्ली के विभिन्न थानों में आईपीसी के कुल मुकदमे थे 44083 । करीब तीस साल बाद दिल्ली की आबादी है 1 करोड़ 67 लाख, इसके अलावा दिल्ली में हर दिन 20-30 लाख लोग आते-जाते हैं यानी करीब दो करोड़ लोगों की मौजूदगी के बाद दिल्ली के थानों में पिछले साल मुकदमे दर्ज हुए हैं 53244 । हुआ ना जादू! दिल्ली को क्राइम कैपिटल कहने वालों को तो अपने 'झूठ' पर सोचना चाहिए लेकिन कसूर इनका भी नहीं। भई दिल्ली में 1979 की बात करें तो क्राइम बढ़ाने वाले फैक्टर नहीं के बराबर थे। अब जब केवल आबादी ही नहीं बढ़ी, बढ़ गए हैं वो सारे फैक्टर जिसकी बिना पर....

Wednesday, July 09, 2008

दो नन्हे हाथ


10IBNKhabar Google Buzz

ये डाबड़ी चौक था। लाल बत्ती हो चुकी थी लिहाजा मुझे गाड़ी रोकनी पड़ी। कुछ ही पल बीते थे कि दो हाथ कार के शीशे पर फैल गए। नन्हे हाथ कुछ मांग रहे थे, कुछ सोचता इसके पहले ही बत्ती हरी हो गई और मुझे वहां से चल देना पड़ा। मगर रास्ते भर वो दो नन्हे हाथ मेरी आंखों के आगे नाचते रहे। मीडिया में होने के बावजूद मेरे लिए यह खबर नहीं क्योंकि यह बिकेगी नहीं। खबर बेचने की परिपाटी जब से चल पड़ी है तब से ये खबरें नहीं की जातीं। बहरहाल मेरा मन और दिमाग दोनों में वो दो नन्हे हाथ छाए हुए थे और तब तक सागरपुर का चौक आ गया। वहां भी कई नन्हे बच्चे बच्चियों के हाथ कार के चालक सीसे पर फैले हुए थे कुछ लोग उन हाथों पर कुछ रख भी रहे थे। मेरी सोच जिंदगी के रफ्तार से कहीं तेज....

Tuesday , June 10, 2008

वेरिफिकेशन से क्या होगा?


3IBNKhabar Google Buzz

नौकरों द्वारा किए जाने वाली वारदातों का सिलसिला जोरों पर है। साथ ही जोर पर है उनके वेरीफिकेशन करवाने की सीख देने का काम भी। मगर वेरीफकेशन एक मनोवैग्यानिक दबाव के सिवा कुछ नही। दरअसल वेरीफिकेशन फार्म भरने या पुलिस में उसे जमा करवा लेने भर से ही आपराधिक मानसिकता के नौकरों पर काबू नही पाया जा सकता। क्योंकि सही मायने में इन फार्म का पुलिस वैरीफिकेशन होता ही नहीं। दिल्ली में सिर्फ 2 या 3 फीसदी ही वेरीफिकेशन फार्म का जवाब आता है। बाकी सारे फार्म संबधित थानों में पेंडिंग पड़े रहते हैं। दरअसल इसकी प्रक्रिया ही ऐसी है। वैरीफिकेशन फार्म में भरे हुए पत्ते के थाने से पुलिस संबंधित नौकर के बारे में जानकारी मांगती है। मगर बिहार, पंजाब, यूपी या नेपाल भी जवाब देने की जरूरत नही समझता। फिर अगर जिस आदमी के बारे में जानकारी ली जा रही है....

Saturday , June 07, 2008

जांच कब होगी?


0IBNKhabar Google Buzz

आरुषि-हेमराज हत्याकांड की जांच अब तक इतनी उलझ चुकी है कि उसके तह तक पहुंचना शायद ही संभव हो। होगा भी तो तब जब फारेंसिक जांच की रिपोर्ट आ जाए। खैर, इस पूरे हत्याकांड में शुरू से तफ्तीश हुई ही नहीं। अगर तफ्तीश हुई होती तो एक सबूत तो जरूर होता। जांच एजेसी के लिए सबसे बड़ी बिडंबना यही है कि सबूत के नाम पर कुछ नहीं। हो भी कैसे रूरल बैकग्रांउड के अफसरों को अचानक अरबन वैल्यू के मामले की तफ्तीश दी जाएगी तो यही होगा। इस केस में पुलिस ने तो मानो क्राइम का इंवेस्टिगेशन करने की जगह आरुषि के पूरे परिवार के चरित्र का इंवेस्टिगेशन किया था। तभी तो आई जी स्तर के अधिकारी सरेआम 14 साल की नाबालिग आरुषि से लेकर 40 पार कर चुकी महिला डॉक्टर अनिता तक के कैरेक्टर को गंदा करार दे दिया। बिना ये सोचे समझे....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

आलोक वर्मा के बारे में कुछ और

जन्म- 31 दिसंबर 1969 बिहार के आरा में। ग्रेजुएशन दर्शन शास्त्र, जाकिर हुसैन कालेज दिल्ली विश्वविधालय से। पब्लिक एशिया से 1993 में कैरियर की शुरुआत, करंट न्यूज में चीफ रिपोर्टर रहे। उसके बाद दैनिक जागरण मे अपराध बीट पर काम करने का अवसर मिला। इस दौरान सन 2000 में भारत सरकार के राजभाषा अनुभाग से हिंदी सेवी सम्मान मिला। टीवी की दुनिया में पहली बार 2004 में बीएजी फिल्मस में आया। वापस दैनिक जागरण चला गया।मगर फिर 2006 में वापस बीएजी पहुंचा जहां दिल्ली टीम को नेतृत्व करने का मौका मिला। 2007 के मई से आईबीएन7 में कार्यरत।
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

    आर्काइव्स

    IBN7IBN7

    IBN7IBN7IBN7
    देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
    रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
    हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
    © 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित