ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • IPL-6
FacebookTwitterGooglePlus
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • Astro
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBNIBN7IBN LokmatCNBC-TV18CNBC AwaazMYTV
अभिषेक दूबे
Wednesday, April 24, 2013

हैप्पी बर्थडे सचिन-लाइफ बिगिंस@40


0 IBNKhabar
Tweet

वर्ष 1932 में वॉल्टर बी पिटकिन की अमेरिका में एक किताब 'लाइफ बिगिंस एट 40' (जिंदगी चालीस की उम्र से शुरू होती है) आई। देखते ही देखते यह किताब ना सिर्फ बेस्टसेलर बन गई, बल्कि इसको आधार बनाकर 1935 में विल रोजर्स ने एक फिल्म बनाई। सोफी टकर ने 1937 में बहुचर्चित गाना गाया। दरअसल, अमेरिका में ये वो दौर था जब 50 साल के अंदर जीवन संभावना दर 40 से छलांग लगाकर 60 हो गई थी। 40 के हुए तो क्या हुआ, यह तो एक नए जीवन की शुरुआत है। बस, सकारात्मक होने की जरूरत है। क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर भी आज यानी 24 अप्रैल को 40वें साल में दाखिल हो रहे हैं। 'लाइफ बिगिंस एट 40'...तो क्या यहां से सचिन के लिए भी एक नई जिंदगी की शुरुआत होगी? आज भी सचिन में अपने खेल को लेकर वैसा ही जुनून है, जैसा 16 की उम्र में था।....

Saturday , April 20, 2013

वेस्टइंडीज क्रिकेट- फ्रैंक वॉरेल से क्रिस गेल तक


0 IBNKhabar
Tweet

विश्व मानचित्र में क्रिकेट गंभीरता से 10 देशों में खेला जाता है, लेकिन इतिहास की दूरबीन का सहारा लेकर इसपर शायद किसी दूसरे खेल की तुलना में सबसे अधिक किताबें लिखी गईं। अगर बदलाव जीवन का स्थायी सच है, तो क्रिकेट के फॉर्मेट और ड्रेसिंग रूम में बदलाव के रूप में इसकी आहट को वक्त-वक्त पर साफ तौर पर समझा जा सकता है। आखिर क्या है वो स्थायी ऐतिहासिक धुरी जिसके सहारे क्रिकेट लेखकों ने इस जेंटलमैन गेम को सबसे अधिक समझने की कोशिश की है। चौके छक्के और शतकों के शोरगुल से दूर क्रिकेट ब्रिटिश राज, कॉलोनी और सभ्यता के बीच संघर्ष का प्रतिबिंब एक लंबे दौर तक के लिए बना रहा। सवाल ये है कि क्या इस पैमाने को बदलने का वक्त आ गया है। इसे जानने के लिए क्रिकेट में इस सोच की लैबोरेटरी वेस्टइंडीज में हुए बदलाव को समझना जरूरी है। फ्रैंक वारेल से क्रिस गेल....

Thursday , February 14, 2013

खेल भावना से लेकर पैसा भावना


0 IBNKhabar
Tweet

किसी टेनिस खिलाड़ी से पूछो क्या बनना चाहते हो, जवाब होगा विंबलडन, अमेरिकी ओपन या फिर कोई और ग्रैंड स्लैम विजेता। बास्केटबॉल खिलाड़ी एनबीए तो गोल्फर ओगस्टा का नाम लेगा। फुटबॉल ने इस बारे में रेखाएं साफ तौर पर खींच रखी हैं और वर्ल्ड कप और प्राइवेट लीग के बीच एक संतुलन सा बना रखा है। क्रिकेट अभी इस दौर में नाबालिग है जो ये तय नहीं कर पा रहा है कि उसके लिए क्या बेहतर है। दूसरी तरफ एथलेटिक्स, रेसलिंग से लेकर हॉकी जैसे खेल हैं जिनके किरदार अपने देश के झंडे तले मेडल की चाहत में पसीना बहाते हैं। स्पोर्ट्स की दुनिया दो खेमों में बंटी है और रेसलिंग को लेकर मौजूदा विवाद ने एक बहस को नए सिरे से जन्म दिया है। बहस ये कि क्या ओलंपिक्स स्पोर्ट्स को तय करने का पैमाना भी पूरी तरह से बाजार होगा? खेल भावना और ओलंपिक आंदोलन के दौर में....

Tuesday , January 22, 2013

लांस, तुम तो हारे ही, लाखों कैंसर मरीजों को हमेशा के लिए हरा दिया


0 IBNKhabar
Tweet

हार और जीत से आगे, कीर्तिमान टूटने और बनने से दूर खेल में महानायकों की पहचान का एक दूरगामी पैमाना होता है। वह पैमाना यह होता है कि खेल के मैदान से दूर एक आम आदमी के बीच वे अपनी क्या छाप छोड़ जाते हैं? सात बार टूअर डी फ्रांस जीत कर पूरी दुनिया को चौंका देने वाले साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग का डोपिंग को स्वीकार करना इस सवाल के बीच ले जाता है कि उन्हें इतिहास किस तरह याद करेगा। लांस आर्मस्ट्रांग को दुनिया कैसे याद रखेगी, एक हीरो के तौर पर, जिसने कैंसर को हराया और इसके बाद शायद दुनिया की सबसे मुश्किल खेल प्रतियोगिता 'टूअर डी फ्रांस' पर सात बार कब्जा किया। वे आर्मस्ट्रांग जिनकी किताब 'इट्स नॉट अबाउट द बाइक: माय जर्नी बैक टू लाइफ', कैंसर से मुकाबला कर रहे लाखों मरीजों के लिए बाइबल बन गई। वे आर्मस्ट्रांग जो खेल प्रेमियों ही नहीं एक आम आदमी....

Wednesday, December 26, 2012

सचिन के वनडे से संन्यास के मायने...


0 IBNKhabar
Tweet

19 साल का एक नौजवान ब्रैडमैन के देश ऑस्ट्रेलिया जाता है और पर्थ के पारंपरिक तेज विकेट पर दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ लोहा लेता है। पर्थ के वाका ग्राउंड की एतिहासिक पहचान क्रिकेट के जानकारों में ऐसे मैदान की है जहां 1932 में डॉन ब्रैडमैन पहली बार क्रिकेट खेलने आए और मैच को देखने के लिए रिकॉर्ड 20 हजार लोग आए। युवा सचिन की पारी को मीडिया सेंटर में देख रहे क्रिकेट पत्रकार जॉन वुडकॉक अपने चेयर से अचानक उठते हैं और कहते हैं \'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इससे बेहतर क्रिकेट पारी नहीं देखी\' और हां, यहां बैठे लोगों में मैं एकलौता हूं जिन्हें डॉन ब्रैडमैन की चुनिंदा पारियों को देखने का सौभाग्य है। क्रिकेट समाज के दूसरी विधाओं की तरह अलग-अलग दौर में एक महानायक छोड़ जाता है, जो तय सांचे से हटकर अपनी लकीरें खुद खींचता है, डॉन और सचिन अपने-अपने दौर के ऐसे....

Tuesday , September 25, 2012

जिंदगी का एक फलसफा युवराज


0 IBNKhabar
Tweet

पिता के सपनों को पूरा करने की बेबसी, चैंपियन क्रिकेटर से लेकर टेस्ट टीम में जगह ना बना पाने की जद्दोजहद और मौत के इतने करीब से वापसी- ये सब एक युवराज सिंह की जिंदगी के अलग-अलग आयाम हैं। इन सबको मिलाकर उभरती तसवीर युवराज को खेलों के तय दायरे से बाहर जिंदगी के उस फलक पर ले जाती हैं, जहां हार के लिए कोई जगह नहीं। युवराज आज शतक, रन और रिकॉर्ड से आगे बढ़कर जिंदगी का एक ऐसा फलसफा बन गए हैं, जिनके पन्नों से असली जिंदगी की बीरीकियों को समझा जा सकता है। वर्ल्ड कप फाइनल 2011 से ठीक दो दिन पहले की शाम..पूरे टूर्नामेंट में सीने में भारीपन, लगातार पसीना और बेवक्त उलटी के बावजूद युवराज सिंह मैच दर मैच खुद को झोंके जा रहे थे लेकिन अब शरीर पूरी तरह से जवाब दे रहा था। स्पोर्ट्स साइंटिस्ट के मुताबिक यह खिलाड़ी की जिंदगी में वह....

Monday , August 27, 2012

सचिन, द्रविड़ से आगे...


0 IBNKhabar
Tweet

बीता कल हमेशा दिल को ठंडक देता है, तो आने वाला कल एक अजीब सी गुदगुदी पैदा करता है। इन दोनों के बीच होता है संक्रमणकाल, जो अतीत की परछाईं और भविष्य की आहट के बीच का दौर होता है। ये संक्रमणकाल और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब बीता कल यागदार हो और आने वाले कल से उम्मीदें बढ़ जाएं। भारतीय क्रिकेट एक ऐसे ही दौर से गुजर रहा है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कम ही होता है जब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और अनिल कुंबले जैसे सितारे एक साथ एक ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हो। एक एक कर ये सितारे भारतीय क्रिकेट के आसमां से जाते जा रहे हैं। हां, सचिन तेंदुलकर पोल स्टार की तरह अब भी डटे हुए हैं, लेकिन असली जिंदगी में कोई पोल स्टार नहीं होता। ऐसे सितारे विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा पर ना सिर्फ जिम्मेदारी बढ़ा....

Friday , June 08, 2012

कोरबो, लोड़बो, लेकिन क्या आईपीएल जीतबो रे...


0 IBNKhabar
Tweet

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब आईपीएल-5 पर कब्जा किया, तो इंग्लैंड में बैठे आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी थोड़ा मुस्कुरा रहे होंगे और शायद इससे अधिक पछता भी रहे होंगे। साल 2008 में जब ललित मोदी ने भारत में दुनिया की सबसे दमदार प्राइवेट लीग लाने का दांव चला, तब ना तो यह कॉन्सेप्ट नया था और ना ही पिछला अनुभव उत्साह दिलाने वाला था। सुभाष चंद्रा के इंडियन क्रिकेट लीग को बोर्ड ने नहीं चलने दिया तो विश्व स्तर पर टेक्सास के अरबपति एलन स्टैंफोर्ड के प्रयोग ने दम तोड़ दिया था। ललित मोदी का फॉर्मूला साफ था, भारत में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है, और बॉलीवुड व उद्योग जगत के नामी गिरामी चेहरों को जोड़कर एक \'फैन बेस\' तैयार किया जा सके। कोई आश्चर्य नहीं, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स ने एक-एक बार और चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगातार दो बार आईपीएल जीता लेकिन केकेआर....

Monday , June 04, 2012

'बाजीगर' का कैसे सच हुआ सपना


0 IBNKhabar
Tweet

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहले चार आईपीएल में ब्लॉकबस्टर बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बार-बार रा-वन बन रही थी। आखिरकार पांचवीं बार वो \'दिल तो पागल है\' बनाने में कामयाब रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत भले ही बीते रविवार को मिली, लेकिन इसकी नींव 2011 आईपीएल से पहले ऑक्शन में रखी जा चुकी थी। तीन आईपीएल में पूरी तरह से औंधे मुंह गिरने के बाद, टीम मैनेजमेंट को एक \'हंग्री यंग मैन\' की तलाश थी। दिल्ली में पले-बढ़े और पढ़े शाहरुख को ये \'हंग्री यंग मैन\' आखिर दिल्ली में ही जाकर गौतम गंभीर के तौर पर मिला लेकिन सौरव गांगुली और कोलकाता के पिटे हुए ट्रैक से हटने का फैसला आसान नहीं था। आखिरकार बॉलीवुड के इस बाजीगर ने हारी बाजी को तब जीता, जब बीटन ट्रैक से हटकर सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। 2008 से लेकर 2012 के बीच बॉलीवुड के इस बाजीगर ने....

Friday , May 18, 2012

आईपीएल न बन जाए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ


0 IBNKhabar
Tweet

इंडियन प्रीमियर लीग-5 जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने लगा था, ऐसा लग रहा था कि विश्व क्रिकेट का सबसे महंगा क्रिकेट टूर्नामेंट आखिरकार विवादों के लिए कम और बल्ले व गेंद के बीच टक्कर के लिए अधिक जाना जाएगा। इसमें दो राय नहीं कि आईपीएल को अबतक विश्व क्रिकेट में एक नायाब मॉडल के तौर पर लिया गया है, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये भी है कि शायद ही दुनिया का कोई और स्पोर्टिंग लीग अपने जन्म से लेकर पांचवें बसंत तक इतना विवादों में रहा हो। आईपीएल के मौजूदा चेयरमैन राजीव शुक्ला ने टेलीविजन इंटरव्यू और सोशल नेटवर्किंग साइट पर जैसे ही इसकी दुहाई देना शुरू किया, एक निजी टेलीविजन के स्टिंग ऑपरेशन ने भारतीय क्रिकेट और आईपीएल में खलबली मचा दी। गूंज संसद तक जा पहुंची और गवर्निंग काउंसिल ने पांच नौजवान क्रिकेटरों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया। श्रीलंका में अंडर 19 वर्ल्ड....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

अभिषेक दूबे के बारे में कुछ और

अभिषेक पिछले एक दशक से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं...एनडीटीवी में काम करने के बाद वे 2006 में आईबीएन-7 से जुड़े...20-20 वर्ल्ड कप, एशिया कप और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों को कवर कर चुके अभिषेक ने क्रिकेट पर एक बहुचर्चित किताब 'ड्रेसिंग रूम' लिखी..
IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + क्या सचिन का दिल बच्चा है जी?
  • + रालेगण-रांची सपनों को जिंदा रखेंगे
  • + क्रिकेट के लॉर्ड्स तुझे सलाम...!
  • + आईपीएल की कहानी, रिपोर्टर की जुबानी
  • + टीम कुंबले की जय हो
  • + Yes India Can…..!
  • + भारत को आडवाणी नहीं कुंबले मॉडल चाहिए
  • + भज्जी,धोनी ने गलती की मगर....
  • + चलो गर्व से कहें- तेंदुलकर की तरह खेलते थे ब्रैडमैन

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|धर्म-कर्म|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18| Popular Tags | ICSE results 2013
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India's Premiere Technology Guide
© 2013 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित