ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
खालिद हुसैन
Thursday , March 24, 2011

बहार का डर...


0IBNKhabar Google Buzz

कश्मीर में बहार का मौसम लौट रहा है। बागों में खिले बादाम के फूलों की खुशबू माहौल को महका रही है। कड़ाके की ठण्ड के बाद खिलती धूप ने इस जन्नत को खुशगवार मौसम में बदल दिया है। बहार का हर तरफ स्वागत होता दिख रहा है लेकिन हर दिल में एक डर सा है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में लगातार कुछ ऐसी खबरें उड़ रही हैं जिससे लोगों के दिलों में डर ने जन्म लिया है। डर हालात बिगड़ने का...। एक और जहां यह खबर मिल रही है कि सीमा पार कई सौ आतंकी घुसपैठ कर कश्मीर में आतंक का तांडव मचाने की फ़िराक में हैं वहीं दूसरी और यह डर है कि कहीं फिर इस साल भी पिछले तीन सालों की तरह बहार के मौसम में कश्मीर में ज़िंदगी ना थम जाए। कहीं फिर कश्मीर की सड़कें सूनी ना हो जाएं। कहीं फिर खून से लाल....

Saturday , January 29, 2011

कलेंडर और कश्मीर...


0IBNKhabar Google Buzz

कुछ समय पहले मैं श्रीनगर की सबसे पुरानी और मशहूर न्यूज़ एजेंसी अब्दुल्ला न्यूज़ एजेंसी जो दरिया-ए-झेलम के किनारे स्थित है, के पास से गुज़रा। मैंने इस एजेंसी पर नए साल के अलग-अलग कलेंडर लटके देखे। मुझे याद आया हुर्रियत का प्रदर्शन कलेंडर जो वो साल 2010 की गर्मियों में जारी किया करते थे लेकिन मैं दंग तब रह गया जब मैंने इन कलेंडरों में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का कलेंडर भी लटका देखा। लोग इस कलेंडर को खरीद रहे थे। मुझे लगा कि यह कलेंडर साल 2011 का प्रदर्शन कलेंडर होगा और मैं भी लाइन में खड़ा हो गया ताकि मैं भी इसको खरीद सकूं लेकिन जब मैंने देखा यह सही में तारीखों वाला कलेंडर था। इसमें प्रदर्शनों का कोई भी ज़िक्र नहीं था। हुर्रियत प्रदर्शन कलेंडरों ने साल 2010 में कश्मीर में जिंदगी को थमा दिया था। तुफैल मट्टू की हत्या के बाद कश्मीर में....

Tuesday , November 02, 2010

एक अनोखा अनुभव...मौत का एहसास...


0IBNKhabar Google Buzz

21 अक्टूबर को मैं घर से सुबह-सुबह ही निकल पड़ा। गाड़ी की रफ़्तार कुछ ज़्यादा ही बढ़ाकर मैं दफ्तर की तरफ जा रहा था। रास्ते पर ट्रैफिक कम था क्योंकि इस दिन भी यहां कश्मीर बंद की कॉल लागू थी। दरअसल मुझे अपने दफ्तर पहुंचकर श्रीनगर से करीबन दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित जीवन पुलिस ट्रेनिंग सेण्टर पहुंचना था जहां इस दिन शहीद दिवस का समारोह था और मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख को वहां मौजूद होना था ताकि मैं कोई खबर निकाल सकूं लेकिन अभी मैं दफ्तर से पांच मिनट की दूरी पर था कि मेरे एक सूत्र ने मुझे खबर दी कि श्रीनगर से करीबन पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर मालूरा गांव में तीन आतंकी जो विदेशी मूल के हैं पुलिस और सेना के घेरे में फंस गए हैं और कुछ ही देर में मुठभेड़ शुरू होने वाली है। मैंने इस खबर को पुलिस अधिकारियों से क्रॉस चेक....

Thursday , August 12, 2010

लगातार कर्फ्यू क्या कश्मीर की बेचैनी का हल हैं?


0IBNKhabar Google Buzz

कश्मीर घाटी में एक के बाद एक हो रही घटनाओं का हल सरकार ने कर्फ्यू के रूप में ढूंढा है। मौतों का सिलसिला लगातार चलने से लोगों में गुस्सा थमने के बजाए लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक 2 महीनों में तकरीबन 52 मौतों ने कश्मीर में हालात को काफी गंभीर बना दिया है। यह हालात कैसे पैदा हुए, इस सवाल का जवाब अब तक मिलना बाकी है और इस सवाल का जवाब सिर्फ इन मौतों की सही मायनों में तहकीकात के बाद ही मिल सकता है लेकिन सरकार की तरफ से अबतक एक ही जवाब मिला कि यह सब हंगामा पसंद तत्वों का काम है। मगर इतना ही कहना काफी नहीं कि इस सब के लिए हंगामा पसंद तत्व ज़िम्मेदार हैं असल में यह देखने की ज़रूरत है कि सरकार के मुताबिक हंगामा पसंद तत्व किस हद तक ज़िम्मेदार हैं और सरकारी लापरवाहियों का कितना हाथ है।....

Monday , June 21, 2010

वर्दी में गुनाह करो तो माफ है...


0IBNKhabar Google Buzz

कुछ दिनों से जन्नत कहलाए जाने वाला कश्मीर फिर प्रदर्शनों की आग से झुलस रहा है। कुछ दिन पहले फिर एक मासूम अपने भविष्य के ख्वाब देखते हुए मौत की नींद सो गया। पुलिस के आंसू गैस के गोले ने इन ख़्वाबों को चकनाचूर कर दिया। बारहवीं कक्षा में पड़ने वाले तुफैल मटू ने ज़िन्दगी की आखरी सांस ली। यह पुलिस द्वारा पिछले 6 महीनों में दूसरा ऐसा कारनामा है जिसमें एक बेगुनाह की मौत हुई हो। कश्मीर के लोगों के लिए सुरक्षा का बीड़ा उठाए हुए पुलिस अगर अपने दामन से यह दाग मिटाना भी चाहे तो मिटा नहीं सकती। इस हादसे के बाद फिर वही हुआ जो हर कत्ल के बाद होता है- जांच के आदेश। वहीं सेना ने जो किया वो एक इंसान के दिल को काटकर रख देता है। ज़रा सोचिए एक इंसान की बोली लगाकर उसे ख़रीदकर आतंकी बना कर मार डालना। इंसानियत के नाम....

Tuesday , May 11, 2010

पूरे कश्मीर को राह दिखाता टॉपर फैसल


0IBNKhabar Google Buzz

कश्मीर की हसीन वादी में दूर दराज़ के नियंत्रण रेखा से सटे इलाके सोगाम गांव में जन्मे शाह फैसल ने कश्मीर पर बरसों से छाए घने अंधेरे में एक चिराग जलाकर यहां की नई पीढ़ी के लिए नई राह को रोशन कर दिया है। इस नौजवान ने देश की सबसे सर्वश्रेष्ठ परीक्षा (UPSC) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन में अव्वल आकर एक इतिहास रचा। यह कश्मीर का अब तक का पहला युवक बना जिसने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया हो और इसकी इस कामयाबी से इसने ना सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य के नाम को चार चांद लगा दिए। इसकी कामयाबी की ख़ुशी इतनी बड़ी है कि यह सिर्फ फैसल के परिवार तक सीमित ना रह सकी बल्कि एक इतिहास बन यहां की नई पीढ़ी के लिए एक नई मशाल बनकर रोशन हो गई। फैसल ने यह सब कर दिखाया है बिना किसी सहयोग और सिफारिश....

Wednesday, March 31, 2010

क्या लौटेगा डर?


6IBNKhabar Google Buzz

घाटी में पिछले कुछ साल की खामोशी के बाद फिर आतंकियों की सरगर्मियां पिछले कुछ समय से बढ़ने लगी हैं। खासकर श्रीनगर शहर में आतंकियों की मौजूदगी साबित हुई है। खुफिया विभाग को भी यह जानकारी है कि आतंकियों का एक ग्रुप श्रीनगर शहर में दाखिल होने में कामयाब हुआ है। और इसके बाद पूरे शहर में खतरे की घंटी बज गई है। जगह-जगह अचानक तलाशियां फिर से शुरू कर दी गई हैं। देर रात सड़कों पर फिर नाके लगने लगे हैं। आने-जाने वाली हर गाड़ी की तलाशी की जाती है। क्योंकि आतंकियों का श्रीनगर में एक भी हमला बहुत बड़ी कामयाबी है। क्योंकि जो पब्लिसिटी श्रीनगर में आतंकियों को मिलती है वो कश्मीर में किसी भी जगह हमला करने पर हासिल नहीं होती और आतंकी इस साल की शुरुआत से ही श्रीनगर को निशाना बनाया हुआ है। लाल चौक के हमले के बाद वो कोई बड़ा हमला तो....

Monday , November 09, 2009

यह कैसा फैसला?


1IBNKhabar Google Buzz

केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग कश्मीर में अपने-अपने तरीके पर अमल करते हैं और अपने-अपने फैसले करते हैं और कभी यह फैसले कश्मीर के हालत को और ख़राब बनाने के कारण बनते हैं। कश्मीर में केंद्र के खिलाफ गुस्सा और बढ़ा देते हैं। प्री-पेड सर्विस पर बैन भी एसा ही एक फैसला है जिसने एक ही दिन में बीस हज़ार लोगों के रोज़गार पर ताला लगा दिया। बीस हज़ार घरों का प्रभावित होना यानी एक लाख लोगों की ज़िन्दगी पर असर होना। इस फैसले के बारे में जब अभी अफवाहें ही फैल रही थीं तो केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने यह यकीन दिलाया कि राज्य की अवाम को ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जायेगा लेकिन अभी इस वादे के शब्द लोग के कानों मे गूंज ही रहे थे की प्री-पेड सिम पर बैन का फैसला लागू किया गया। यह फैसला क्यों लिया गया? कश्मीर की आम जनता....

Wednesday, October 21, 2009

जूनियर डॉक्टर्स की जिद और कश्मीरी जनता


1IBNKhabar Google Buzz

जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है जिसके नतीजे में कश्मीर के सारे सरकारी अस्पतालों में मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। आपातकालीन सेवा भी प्रभावित हुई है। पिछले कई दिनों से श्रीनगर के बड़े अस्पतालों में होने वाले ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। इस खराब सूरतेहाल का सामना कश्मीर की गरीब जनता कर रही है। पैसे वाले तो अपने लिये कोई भी सुविधा खरीद सकते हैं लेकिन गरीब अवाम की तो एक ही उम्मीद सरकारी अस्पताल होता है। इन सरकारी अस्पतालों में ऐसे भी मरीज हैं जिन्हें डॉक्टरों की लगातार तवज्जो की ज़रूरत रहती है जो दर्द से मर भी सकते हैं। ऐसे मरीज भी होते हैं जिनका ऑपरेशन फ़ौरन करना होता है लेकिन अस्पतालों मे डॉक्टरों के न होने का मतलब है कई मरीजों की ज़िन्दगी से खिलवाड़। डॉक्टरी का पेशा तो अजीम होता है, एक आम आदमी को खुदा के बाद सहारा होता....

Friday , August 21, 2009

PDP के बाउंसर पर उमर का सिक्सर


3IBNKhabar Google Buzz

विधानसभा का इजलास जिस तरह से हुआ उससे ज़ाहिर होता है कि पीडीपी ने पहले से ही यह फैसला किया कि हुक्मरान इत्तहाद (गठबंधन) को हिला कर रख देगी और ऐसा बोहरान (हालात) पैदा कर देगी कि दिल्ली को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस तरह कांग्रेस के लिए कोई चारा ही नहीं रह जाएगा सिवाए इसके कि वो नेशनल कॉन्फ्रेंस का साथ छोड़ कर फिर से पीडीपी के साथ अपना नाता जोड़ ले। इसलिये बहुत सोच-समझ कर एक ऐसा मामला चुना गया था जिसकी शिद्दत बजाहिर ख़त्म हो चुकी थी और जो तक़रीबन कश्मीरियों के दिमाग से उतर चूका था लेकिन इसके बावजूद यह मामला बहुत हिस्साफ (संवेदनशील) है और कश्मीरी ऐसे मामलों पर भड़कने की रिवायत रखते हैं और इस मामले पर अगर भड़क जाते तो बात बहुत दूर तक जाती। सेक्स स्कैंडल कश्मीर और कश्मीरियों के लिए काफी अहम मामला रहा है।....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

खालिद हुसैन के बारे में कुछ और

IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

  • + हड़ताल से हलकान है कश्मीर
  • + क्या चुनाव बहिष्कार कामयाब हुआ?
  • + फैसले का हक़ अवाम को ही है
  • + लकिन चुनाव तो होंगे…
  • + दिग्गज चुनाव लड़ेंगे नहीं लड़वाएंगे
  • + बिजली-पानी-सड़क के आगे क्या....

आर्काइव्स

IBN7IBN7

IBN7IBN7IBN7
देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
© 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित