ibnkhabarlogo
IBN7
IBN7
  • देश
  • पॉलिटिक्स
  • सिटी
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • लाइफस्टाइल
  • फोटो
  • वीडियो
  • यूपी इलेक्शन
  • चुनाव 2012
FacebookTwitter
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • खेल
  • ब्लॉग
  • CJ
  • एस्ट्रो
  • शो
  • स्पेशल
  • अजब-गजब
  • लाइव-स्कोर
  • रीडर्स स्पेस
  • चैट
  • Live TV
    CNN-IBN IBN7 IBN Lokmat CNBC-TV18 CNBC Awaaz MYTV
Thursday , February 18, 2010

हरिजन को मंदिर में जाने से रोका


1IBNKhabar Google Buzz

फरीदाबाद के डबुआ गांव में हरिज़नों को मंदिर में चढ़ने से मना करने पर पुलिस ने गांव के 15 लोगों के खिलाफ हरिज़न एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे गांव में इस समय तनाव छाया है और गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है ताकि किसी के बीच कोई झगड़ा न हो। मामला उस समय शुरू हुआ जब हरिज़नों की बारात ने रस्ते में पड़ने वाले उस मंदिर में जाने की कोशिश की। दरअसल गांव के ही रहने वाले राजपाल सिंह (हरिज़न) ने अपने बेटे अर्जुन की शादी नोएडा में दंकोर से तय की थी। बुधवार को जब राजपाल अपने बेटे की बारात लेकर जा रहा था तब रस्ते में ही मंदिर पड़ा जिस पर वो पूजा के लिए चढ़ने लगे, जिसका लोगों ने विरोध किया और उनको मंदिर पर नहीं चढ़ने दिया। आरोप है कि रोकने वालों ने हरिज़नों को जाति सूचक शब्द से बुलाना शुरू....

Wednesday, February 17, 2010

फिल लौटेगी बड़खल झील की रौनक


0IBNKhabar Google Buzz

बड़खल झील की रौनक फिर लौटाने की तैयारी जारी है। हरियाणा पर्यटन निगम बड़खल में 'मिनी झील' बनाने की तैयारी कर रहा। निगम इसके लिए कंपनी से विचार विमर्श कर चुका है। मालूम हो कि बड़खल झील से फरीदाबाद ही नहीं हरियाणा की पहचान होती थी। लेकिन हर तरफ से अपनाई गई बेरुखी के चलते झील सूख गई। अवैध खनन भी इसके सूखने का कारण रहा। इसको दोबारा पानी से लबालब करने की कई योजनाएं बनी। पर पानी की कमी और संसाधनों के अभाव में एक भी योजना अमल में नहीं आई। ....

Wednesday, February 10, 2010

करोड़ों खर्च कर होगी सुरक्षा


0IBNKhabar Google Buzz

केंद्र सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे हरियाणा के दो प्रमुख शहरों-गुड़गांव और फरीदाबाद सहित समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 23 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर गुड़गांव में 250 और फरीदाबाद में 140 क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाने हैं। सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए हरियाणा सरकार ने दो पुलिस निदेशालय स्थापित किए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इस वर्ष 3-14 अक्टूबर के बीच होना है। ....

Tuesday , February 09, 2010

फरीदाबाद को मेगा सिटी बनाने की मांग


0IBNKhabar Google Buzz

राष्टमंडल खेलों का आयोजन इस वर्ष 3 से 14 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होना है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों को मेगा सिटी का दर्जा भी देने की मांग की है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हरियाणा सरकार को अतिथियों की खातिर 7,000 होटल कमरों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार इस दिशा में काम शुरू कर चुकी है। ....

Monday , February 08, 2010

धूल के गुबार के बीच अंगड़ाई लेता शहर


0IBNKhabar Google Buzz

भारत के दिल के करीब अपना आशियाना बनाए फरीदाबाद कई मायने में अलग है। यहां शांति है, कम भीड़ है और खुली हवा है। बेशक कुछ लोगों की नजर में इसके मायने न हों लेकिन जो रोज लंबे लंबे जाम देखते हों, घर में मशीनी जिंदगी जीनी को मजबूर हों उन्हें फरीदाबाद सुहाता है। यहां हुड्डा और हाउसिंग बोर्ड ने मिलकर जो बनाया है वह और शहरों से बेहतर है। आप इस शहर के बारे में क्या सोचते हैं। अगर शहर से जुड़ा कोई फोटो या खबर हो तो कृपया हमें भेजे हम इसे इस ब्लॉग में जगह देंगे। ....

IBN7IBN7
IBN7IBN7

फरीदाबाद डायरी के बारे में कुछ और

dfdfgdfgdgf

IBN7IBN7

IBN7IBN7

पिछली पोस्ट

    आर्काइव्स

    IBN7IBN7

    IBN7IBN7IBN7
    देश|पॉलिटिक्स|सिटी|मनोरंजन|क्रिकेट|लाइफस्टाइल|फोटो|वीडियो|दुनिया|बिजनेस|खेल|ब्लॉग|CJ|एस्ट्रो|अजब-गजब | स्पेशल|शो|लाइव स्कोर|News|Live TV
    रीडर्स स्पेस|मुंबई न्यूज|आपका शहर|मैट्रो सिटी|क्राइम |बॉलीवुड |हॉलीवुड|टीवी|क्रिकेट|फैशन | रिश्ते|गैजेट्स |ऑटो |हैल्थ|ऑटो |RSS Feeds|Sitemap | Josh18
    हमारे बारे में|डिस्क्लेमर|संपर्क करें | फीडबैक |Connect.in.com|Live Stock Market News|India’s Premiere Technology Guide
    © 2012 IBNkhabar.com India. सर्वाधिकार सुरक्षित