
![]()
|
अबु आजमी एपी विधायक |
![]() |
अबु आजमी काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा मे विधायक चुने गए हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अबु आजमी का जन्म आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ। महाराष्ट्र में अबु आजमी लंबे समय से अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं। पेशे से अबु आजमी बिजनसमैन हैं।
|
![]()
Chat Topic: भाषा पर राजनीति क्यों?
गुरुवार शाम 5 बजे
एक बार फिर देश में हिंदी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। और इस विवाद के केंद्र में हैं एसपी के एमएलए अबु आजमी। अबु आजमी अपनी विवादित शैली के चलते काफी समय से विवादों में बने हुए हैं। इस बार उनसे हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में हाथापाई भी हुई। आप क्या मानते हैं ये विवाद हिंदी को लेकर था या अबु और राज ठाकरे के अहम को लेकर था, या फिर अबु ने विवाद को ज्यादा ही तूल दिया या ये किसी हिन्दी भाषी को निशाना बनाने की राज ठाकरे की एक चाल थी। इन जैसे कई सवाल सीधे आप अबु आजमी से पूछ सकते हैं गुरुवार शाम 5 बजे। सवाल भेजें।


























