
![]()
|
प्रबल प्रताप सिंह इग्जेक्युटिव एडिटर, IBN7 |
![]() |
प्रबल प्रताप सिंह लंबे समय से पत्रकारिता में हैं। वह अब तक तीन युद्ध – अफगानिस्तान, इराक और इस्राइल-लेबनान को कवर कर चुके हैं। कश्मीर व उत्तर-पूर्व विवाद को भी उन्होंने कवर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीते दो दशकों में हुए 4 आम चुनाव व तकरीबन सभी विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। आईबीएन7 से जुड़ने से पहले वह 5 साल तक आज तक में रहे।
|
![]()
Chat Topic: माया दलित की बेटी या दौलत की?
माया ने लखनऊ में हुई महारैली में नोटों का हार क्या पहना, हर तरफ कोहराम मच गया। सड़क से लेकर संसद तक हर तरफ माया के इस कदम का विरोध हो ही रहा था कि एक बार फिर उन्होंने सबको तकरीबन मुंह चिढ़ाते हुए फिर हार पहन लिया। सवाल ये कि उनका यह कदम क्या गलत है या फिर विरोधी उनकी बढ़ती लोकप्रियता से चिढ़कर ऐसा कर रहे हैं, क्या उन्हें दलित की बेटी के बजाए दौलत की बेटी कहना उचित होगा, क्या इस परंपरा की लिए दूसरी पार्टियां भी दोषी नहीं हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं। आप ये और इन जैसे कई सवाल सीधे आईबीएन7 के एग्जेक्यूटिव एडिटर प्रबल प्रताप सिंह से पूछ सकते हैं। सवाल भेजें।


























