मनिंदर सिंह

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर

जून 1965 में जन्मे मनिंदर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के जानमाने फिरकी गेंदबाज मनिंदर ने भारत की ओर से 35 टेस्ट मैच और 59 एकदिवसीय मैच खेले हैं। बाएं हाथ के इस फिरकी गेंदबाजी को म़हान स्पिनर बिशन सिंह बेदी की विरासत को आगे बढ़ाने वाला माना जाता है। मनिंदर को आजकल क्रिकेट मैचों की कमेंट्री करते हुए सुना जा सकता हैं।

Chat Topic: खिलाड़ियों के लिए देश बड़ा या पैसा

Friday, 6:30pm

आईपीएल के तीसरे संस्करण में तड़ातड़ चौके-छक्के तो बरस ही रहे हैं साथ ही कई खिलाड़ी भी फटाफट जख्मी होने लगे हैं। खबर है कि भारतीय खेमे के कई नामी खिलाड़ी या तो चोटिल हो चुके हैं या फिर उनकी मासपेशियां खिंच चुकी हैं। धोनी तो 10 दिन के लिए आईपीएल-3 से अलग हुए ही हैं अब खबर आ रही है कि यूसुफ पठान और गंभीर की हालत भी कुछ ठीक नहीं है। चिंतित बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट मांग ली है। ऐसे में आईपीएल-3 के तुरंत बाद ही टी-20 विश्वकप भी होने को है। अब सवाल उठने लगे हैं कि भारत के ये घायल शेर कुछ कर पाएंगे या नहीं। साथ ही ये भी सवाल उठ रहा है कि इन खिलाड़ियों के लिए देश पहले है या पैसा। आखिर बीसीसीआई और खुद खिलाड़ियों ने इस बारे में क्यों नहीं सोचा। आप इस संबंध में पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह से सीधे सवाल पूछ सकते हैं शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे। सवाल भेजें।


Enter Name
Enter Email  



फेकिंग NEWS

हाल ही में शुरू हुए आईबीएन7 के खास इस शो...

सारे शो देखें »

FakingNews
ipl

क्या आईपीएल विवाद को लेकर सरकार बैकफुट पर आ गई है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित