January 2 मंगलवार शाम पांच बजे से
अभिषेक दूबे
अभिषेक पिछले एक दशक से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं...एनडीटीवी में काम करने के बाद वे 2006 में आईबीएन-7 से जुड़े...20-20 वर्ल्ड कप, एशिया कप और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों को कवर कर चुके अभिषेक ने क्रिकेट पर एक बहुचर्चित किताब 'ड्रेसिंग रूम' लिखी..
सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होते उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मंकीगेट प्रकरण का भूत जगा दिया है। इसे सचिन पर दबाव बनाने की रणनीति कही जाए और इस कद्दावर खिलाड़ी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की साजिश की क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले शख्स पर झूठ बोलने का आरोप लगाया जा रहा है। आखिर कितनी सच्चाई है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के इस आरोप में? इस समय क्यों उछाला जा रहा है तीन साल पुराना प्रकरण और क्या कभी सामने आ पाएंगे इस प्रकरण के पूरे तथ्य? ये और इस जैसे अन्य सवाल आप सीधे पूछ सकते हैं आईबीएन7 के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक दुबे से मंगलवार शाम पांच बजे। सवाल भेजें।