IBN7IBN7

एमपी में खाई में गिरी टाटा 407, चार लोगों की मौत

Published on May 17, 2012 at 13:14
0 IBNKhabar

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सवारियों से भरे वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गम्भीर है। घायलों को संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात रामपुर थाना क्षेत्र में बघवार गांव के पास टाटा 407 अनियंत्रित होकर खाई गिर गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक चले राहत व बचाव कार्य के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

यूपी में गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

Published on May 17, 2012 at 12:32
0 IBNKhabar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सूबे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल के तापमान से करीब एक डिग्री अधिक है।

गिलास न देने पर लड़के पर शराब छिड़क लगाई आग

Published on May 17, 2012 at 12:25 | Updated May 17, 2012 at 12:28
0 IBNKhabar

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में तीन शराबियों ने 14 वर्षीय किशोर पर शराब छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। बच्चे को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार करारिया पुलिस थाने के करीब शराब ठेका है, बुधवार शाम को कुछ युवक शराब पी रहे थे। इन युवकों ने वहां खेल रहे 14 वर्षीय राजेश अहिरवार को बुलाया और उससे गिलास मांगा। जब वह गिलास नहीं लाया तो तीन युवकों ने उस पर शराब उडेलकर आग लगा दी, चीख पुकार सुनकर राजेश के परिजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।

...जब बीमार बच्चे के इलाज के लिए मांगनी पड़ी 'भीख'

Published on May 17, 2012 at 12:20 | Updated May 17, 2012 at 12:38
0 IBNKhabar

चित्रकूट।गरीबी पत्थर से भी कठोर होती है, इसका जीता-जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला जब उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने एक गरीब बच्चे का इलाज अस्पताल में करने के बजाय उसे अपने घर पर फीस के साथ आने को कहा, मगर फीस का जुगाड़ न होने पर इस गरीब को बीमार बच्चे के साथ सरेआम सड़क पर 'भीख' मांगनी पड़ी।

मामला कुछ यूं है कि गरीबी से तंगहाल रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा गांव का बलवंता कर्ज लेकर गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने 10 साल के भतीजे राहुल को लेकर बुधवार को चित्रकूट के सरकारी अस्पताल में इस उम्मीद से पहुंचा कि यहां महज एक रुपये के पर्चे पर बच्चे का उपचार हो जाएगा। उसे क्या मालूम था कि सरकारी चिकित्सक भीख मांगने के लिए मजबूर कर देगा।

वायुसेना का भगोड़ा अधिकारी हिरासत से फरार, सुराग नहीं

Published on May 17, 2012 at 09:58 | Updated May 17, 2012 at 10:01
0 IBNKhabar

चंडीगढ़। पिछले साल दिसंबर में भगोड़ा घोषित वायुसेना का एक विंग कमांडर इस हफ्ते की शुरुआत में अंबाला स्थित वायुसेना की हिरासत से फरार हो गया। उसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

वायुसेना और हरियाणा पुलिस उसे तलाश रही है। वायुसेना के इंजीनियरिंग इकाई का विंग कमांडर शशंक शेखर पंजाब के अमृतसर स्थित राजा सांसी वायुसेना स्टेशन में पदस्थापित था। वह पिछले वर्ष 24 अक्टूबर से ही ड्यूटी से गैरहाजिर है। पिछले वर्ष 21 दिसम्बर को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। इस वर्ष 11 मई को वायुसेना के कर्मियों ने उसे देहरादून के रायवाला में पकड़ा था।

आपका शहर-आपकी खबरः जानिए अपने इलाके का हाल

Published on May 17, 2012 at 08:41
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। हर सुबह साढ़े सात बजे हम आपको देश के शहरों का हाल दिखाते हैं। इस खास बुलेटिन में आपके शहरों की और आपसे जुड़ी तमाम खबरें दिखाई जाती हैं। देखिए वीडियो

10 लाख की नकली आयुर्वेदिक दवा के साथ 5 गिरफ्तार

Published on May 16, 2012 at 20:45
0 IBNKhabar

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में ब्रांडेड कंपनी की दस लाख रुपये की नकली दवा बरामद की गयी और इसे बनाने में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यहां कहा कि मोदीनगर इलाके के सिकेरा रोड फूड प्लाजा रेस्टारेंट के पास नकली दवा बनाने वाली एक कंपनी में छापा मारा गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर तथा दवा बनाने के उपकरण बरामद किए। बरामद दवा की कीमत दस लाख रुपये है। गिरफ्तार लोगों ने कहा कि नकली दवा कंपनी का मालिक हरीश नामक व्यक्ति है जो तैयार दवाओं को बाजार में बिकवाता है।

मप्र में टैंकर में आग के बाद विस्फोट, 5 झुलसे

Published on May 16, 2012 at 19:49
0 IBNKhabar

बडवानी। मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में बुधवार को रसायन से भरे एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओझर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बालसमुद बैरियर के पास बुधवार को रसायन भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। जब तक इसे बुझाने की कोशिश होती उससे पहले ही टैंकर में विस्फोट हो गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में पांच लोग झुलस गए हैं, जिन्हें सेंधवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपसी विवाद में भाई ने की भाई की बीवी की हत्या

Published on May 16, 2012 at 18:53
0 IBNKhabar

नवादा। बिहार में नवादा जिले के हदसा बलियारी टोला में कल देर रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा बलियारी टोला निवासी देव शरण यादव की पत्नी बरती देवी (30) की घरेलू विवाद को लेकर उसके जेठ दुल्ला यादव ने लाठी-डंडे से पिटाई की। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

मामूली विवाद में पति ने बीवी को गला दबाकर मार डाला

Published on May 16, 2012 at 18:39
0 IBNKhabar

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के दयालपुर टारा गांव में आज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के दयालपुर टारा गांव निवासी अशोक मल्लिक का पत्नी सविता देवी(25) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर अशोक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद से अशोक के परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। इस सिलसिले में सविता के परिजनों ने अशोक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

मुंबई न्यूज

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक फिर आतंकियो के निशाने पर है। 5 आतंकी मुंबई को दहलाने की साजिश को अंजाम देने के लिए शहर में घुस चुके है।
पानी के विकराल संकट से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से 27 सौ करोड़ के पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की अगुवाई में राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।
महाराष्ट्र के सांगली में पानी भरने गए 4 साल के बच्चे नील की पानी की टंकी फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 साल का बच्चा अपनी मां के साथ दूसरी बस्ती में पानी भरने गया था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्राइम

पत्नी का आरोप है कि उनका पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था।
एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक साथी पर्यटक ने उसके साथ बलात्कार किया।
बिहार में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी दुर्ग गांव में रविवार रात एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबा कर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मेट्रो सिटी

महाराष्ट्र में जलगांव जिले के मुक्तइनगर तालुका में आज एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर होने से पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
दिल्ली हाईकोर्ट में आज एक महिला वकील ने हंगामा किया। सीमा छापरा नाम की महिला वकील ने चीफ जस्टिस के अदालत में जज पर गंभीर आरोप लगाए।
झारखण्ड हाई कोर्ट ने मंगलवार को राज्य सरकार को राजधानी रांची में 10 साल से अधिक पुराने ऑटो रिक्शों को सड़कों पर चलाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
ibnliveibnlive