IBN7IBN7

ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 8 की मौत, 15 घायल

Published on May 16, 2012 at 18:49
0 IBNKhabar

नासिक। महाराष्ट्र में जलगांव जिले के मुक्तइनगर तालुका में आज एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर होने से पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मुक्तईनगर-बोडवाड मार्ग पर एक ऑटोरिक्शा खड़ा हुआ था और चालक कहीं गया हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 राहगीर घायल हो गए। इस हादसे में हताहत हुए लोग जलगांव जिले के रहने वाले हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट में महिला वकील ने खड़ा किया बखेड़ा

Published on May 16, 2012 at 11:53 | Updated May 16, 2012 at 12:02
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में आज एक महिला वकील ने हंगामा किया। सीमा छापरा नाम की महिला वकील ने चीफ जस्टिस के अदालत में जज पर गंभीर आरोप लगाए। अदालत ने महिला वकील को कोर्ट से बाहर निकालने का आदेश दिया। जिसके बाद महिला पुलिस को बुलाया गया।

महिला वकील ने रेलवे में धांधली के खिलाफ याचिका दायर की थी। वकील मामले की सुनवाई किसी और जज से कराना चाह रही थी। अदालत से जिरह के वक्त ही महिला वकील ने केस को अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करने को कहा।

रांची में अब नहीं चलेंगे 10 साल से पुराने ऑटो रिक्शा

Published on May 16, 2012 at 10:40 | Updated May 16, 2012 at 10:51
0 IBNKhabar

रांची। झारखण्ड हाई कोर्ट ने मंगलवार को राज्य सरकार को राजधानी रांची में 10 साल से अधिक पुराने ऑटो रिक्शों को सड़कों पर चलाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश पी.सी. टाटिया की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि रांची में लगभग 6,000 ऑटो रिक्शे चलते हैं और इनमें से केवल 2,300 ऑटो रिक्शा चालकों के पास परमिट है।

माया के करीबी पॉन्टी चढ्ढा के हाउसिंग प्रोजक्ट पर लगी रोक

Published on May 16, 2012 at 10:10 | Updated May 16, 2012 at 10:11
0 IBNKhabar

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 25-ए और सेक्टर-32 में पॉन्टी चढ्ढा की कंपनी वेवसिटी हाउंसिग और कमर्शियल प्रोजेक्ट के काम पर नोएडा अथॉरिटी ने रोक लगा दी है। बिना ले-आउट प्लान के ही खुदाई का काम चल रहा था और मिट्टी की खुदाई की वजह से पूरे इलाके में पोल्यूशन फैल रहा था। शिकायत के बाद अथॉरिटी ने बेवसिटी कंपनी से पूरे काम का ब्यौरा मांगा है।

नोएडा अथॉरेटी ने पॉन्टी चढ्ढा की कंपनी से तीन दिन में जवाब मांग है। जिसमें कंपनी को बताना है कि वो बिना नक्शा पास कराए कैसे काम कर रही थी। साथ ही अभी तक यहां हुए काम का भी सारा ब्यौरा कंपनी को अथॉरिटी को देना है।

गुड़गांवः BMW कार हादसे में आरोपी की शिनाख्त परेड

Published on May 16, 2012 at 10:02 | Updated May 16, 2012 at 13:54
0 IBNKhabar

गुड़गांव। बीएमडब्ल्यू केस में पुलिस की अपील पर सुनवाई कर रही गुड़गांव कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है। कैमरे के सामने सुनवाई कर रही गुड़गांव की सीजेएम कोर्ट ने सिर्फ आरोपी की शिनाख्त परेड के बारे में फैसला सुनाया जिसे कल किया जाएगा।

21 साल के आरोपी सूरज ने मंगलवार को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था। 5 मई को सेहरावत की गाड़ी से दुर्घटना हुई थी जिसमें गर्भवती महिला क्षमा समेत दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोर्ट में सूरज सेहरावत ने कहा कि वो पीछे की सीट पर बैठा था और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

गुड़गांव के बीएमडब्ल्यू कार हादसे में आरोपी को जमानत

Published on May 15, 2012 at 11:49 | Updated May 15, 2012 at 17:00
0 IBNKhabar

गुड़गांव। बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी सूरज सिंह सेहरावत को कोर्ट ने जमानत दे दी है। सूरज सेहरावत को कोर्ट ने पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। सूरज ने सीजेएम के सामने सरेंडर किया था। कोर्ट में सूरज सेहरावत ने कहा कि वो पीछे की सीट पर बैठा था और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था।

कोर्ट ने भले ही सूरज को जमानत दे दी हो लेकिन उसके रसूख और दबंगई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वो कोर्ट में पेश होने के लिए आया तो उसके साथ बाउंसर्स भी दिखे। मतलब साफ है गर्भवती क्षमा समेत जिन दो महिलाओं की मौत हुई उनका इनको कोई गम नहीं है।

भ्रष्टाचार के मामले में आयकर अफसर को 3 साल की सजा

Published on May 15, 2012 at 09:01 | Updated May 15, 2012 at 09:21
0 IBNKhabar

भोपाल। भ्रष्टाचार के एक मामले में भोपाल की सीबीआई कोर्ट ने भोपाल में पदस्थ रहे एक असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अस्सिटेंट कमिश्नर सुरेश सोनी को आय से अधिक संपत्ति जमा करने का दोषी ठहराया गया था। मामला 1999 का है। साथ ही सोनी पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोनी फिलहाल मुंबई में असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर हैं।

गौरतलब है कि सुरेश सोनी 1 जनवरी 1993 से 16 मई 1999 तक मध्यप्रदेश के भोपाल और इटारसी में बतौर असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर पदस्थ थे। सीबीआई ने मई 1999 को सोनी के अंकुर कॉम्पलेक्स स्थित घर पर छापा मारा था। सोनी और उनके परिजनों के नाम पर 41 लाख रुपये से ज्यादा की सम्पत्ति मिली थी।

देखें: संसद के बाहर सुसाइड का हाईवोल्टेज ड्रामा

Published on May 14, 2012 at 17:33
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। दिल्ली में संसद भवन के पास एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने हाथ में तेजाब लेकर ऐलान कर दिया कि पुलिस की कार्रवाई न करने की वजह से वो परेशान है और उसके पास सिर्फ तेजाब पीने के लिए अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचता। महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से वो ऐसा कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम आरती है वो शकरपुर की रहने वाली है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि इस महिला का पति पिछले कुछ दिनों से गायब है। इस महिला का आरोप है कि इसकी सास ने ही अपने बेटे को गायब कर दी है। महिला का कहना है कि इस बाबत उसने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने अपने सास के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत की थी।

बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा नोएडा और ग्रेटर नोएडा

Published on May 14, 2012 at 11:16 | Updated May 14, 2012 at 11:36
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। भूगर्भ जल विभाग की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में तेजी से भूमिगत जल का स्तर गिरता जा रहा है। गिरते जलस्तर से आने वाले दिनों में पानी की भयानक किल्लत हो सकती है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहले से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं है। यूपी के सबसे बड़े शहरों में एक नोएडा के कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी की भयंकर किल्लत है और ऐसे में ये ताजा रिपोर्ट कई बड़े सवाल खड़ी करती है।

दिल्ली: 98 वर्षीया शीला कौल अदालत में होंगी पेश

Published on May 11, 2012 at 10:03 | Updated May 11, 2012 at 10:07
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री 98 वर्षीया शीला कौल को अपने समक्ष 23 मई को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि कानून बुजुर्ग आरोपियों को छूट प्रदान नहीं करता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश प्रदीप चड्ढा ने बुधवार को कहा कि दुर्भाग्यवश, कानून उनके जैसे बुजुर्ग लोगों के लिए कोई छूट प्रदान नहीं करता।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

मुंबई न्यूज

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक फिर आतंकियो के निशाने पर है। 5 आतंकी मुंबई को दहलाने की साजिश को अंजाम देने के लिए शहर में घुस चुके है।
पानी के विकराल संकट से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से 27 सौ करोड़ के पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की अगुवाई में राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।
महाराष्ट्र के सांगली में पानी भरने गए 4 साल के बच्चे नील की पानी की टंकी फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 साल का बच्चा अपनी मां के साथ दूसरी बस्ती में पानी भरने गया था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्राइम

पत्नी का आरोप है कि उनका पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था।
एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक साथी पर्यटक ने उसके साथ बलात्कार किया।
बिहार में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी दुर्ग गांव में रविवार रात एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबा कर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

आपका शहर

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सवारियों से भरे वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश में गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सूबे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में तीन शराबियों ने 14 वर्षीय किशोर पर शराब छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
ibnliveibnlive