IBN7IBN7

‘मुंबई में 5 आतंकवादी घुसे, फोटो जारी किए गए’

Published on May 10, 2012 at 12:41 | Updated May 10, 2012 at 12:49
0 IBNKhabar

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक फिर आतंकियो के निशाने पर है। 5 आतंकी मुंबई को दहलाने की साजिश को अंजाम देने के लिए शहर में घुस चुके है। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा कि 5 आतंकी मुंबई में घुसे हैं। गृहमंत्री ने बताया कि ये जानकारी इंटेलिजेंस ने दी हे। साथ ही उन्होंने बताया कि उन सभी पांचों लोगों की फोटो सभी पुलिस ठाणे में भेज दी गई है और राज्य की पुलिस सतर्क है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले खुफिया एजेंसी ने बताया कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के तमाम हवाई अड्डों पर सर्जिकल मानव बम का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक आतंकी इस बार शरीर के अंदर प्लांट किए गए बम से धमाका कर सकते हैं। आईबी ने ये हाई अलर्ट अमेरिका की एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर जारी किया था।

राहत को महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगा 2700 करोड़

Published on May 08, 2012 at 23:29
0 IBNKhabar

मुंबई। पानी के विकराल संकट से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से 27 सौ करोड़ के पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की अगुवाई में राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। कल ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र के 15 जिलों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इन जिलों के ज्यादातर हिस्से सूखे की चपेट में हैं। स्थिति को काबू में ना आते देख राज्य सरकार ने केंद्र से मदद की गुहार की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की अगुवाई में राज्य के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करके 27सौ करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। ये पैसा राज्य में सिंचाई की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मांगा गया है। प्रधानमंत्री ने सूखे पर नजर रखने वाली गृहमंत्रालय की समिति से इन मांगों पर विचार करने को कहा है। इस समिति में गृहमंत्री, वित्तमंत्री और कृषिमंत्री शामिल हैं।

मां के साथ पानी भरने गए मासूम की टंकी फटने से मौत

Published on May 08, 2012 at 08:36 | Updated May 08, 2012 at 08:39
0 IBNKhabar

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में पानी भरने गए 4 साल के बच्चे नील की पानी की टंकी फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 साल का बच्चा अपनी मां के साथ दूसरी बस्ती में पानी भरने गया था, तभी पानी की टंकी फट गई और मासूम उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गया। जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।

इस हादसे में 6 साल की एक लड़की भी जख्मी हो गई है जो नील के साथ ही पानी भरने गई थी। इसे साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही ही कहेंगे क्योंकि कल ही सरकार ने फैसला किया था कि सूखे से प्रभावित हर गांव को पानी मुहैया कराने के लिए टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि सांगली के कई इलाके सूखे की चपेट में हैं।

घर में मिली बिल्डर की पत्नी की खून से सनी लाश

Published on May 08, 2012 at 08:02
0 IBNKhabar

मुंबई। मुंबई के जाने-माने बिल्डर जयंत अजमेरा की पत्नी की उनके घाटकोपर स्थित घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अजमेरा की 51 साल की पत्नी चेतना की खून से सनी लाश उनके घर से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि चेतना की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है क्योंकि घर की आलमारी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने गायब हैं।

पुलिस का कहना है कि अजमेरा के घर में मरम्मत का काम चल रहा था और शक है कि काम करने वाले लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। इस सिलसिले में एक महिला समेत 5 लोगों को हिरासत लिया गया है।

अगले 48 घंटों तक बूंद-बूंद पानी को तरसेगी मुंबई

Published on May 07, 2012 at 08:21
0 IBNKhabar

मुंबई। आने वाले 48 घंटे सेंट्रल और ईस्टर्न मुंबई के लोगों पर भारी गुजरने वाले हैं। शहर के कई हिस्सों में रविवार को भी पानी की किल्लत महसूस की गई लेकिन आज और मंगलवार को ये दिक्कत और ज्यादा हो सकती है। दरअसल सेंट्रल और ईस्टर्न मुंबई को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पाइपलाइनों को जोड़ने का काम चल रहा है। ये काम मगंलवार तक जारी रहेगा। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वो दो दिन की जरूरत का पानी इकठ्ठा करके रख लें।

चेंबूर इलाके में रहनेवाली सीता शर्मा आने वाले दो दिनों की सोच कर परेशान हैं। वो नल से टपकती एक-एक बूंद को इकट्ठा करने में लगीं हैं। पांच सदस्यों का परिवार है और साफ-सफाई से लेकर खाना बनाने तक पानी हर काम के लिए जरूरी है। 7 और 8 तारीख के पानी कटौती के आदेश के बाद पानी इकठ्ठा करने की जुगत जारी है। हालांकि पानी की समस्या रविवार से ही शुरु हो गई थी लेकिन सोमवार और मंगलवार को ये काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में ये सवाल अभी से चेहरे पर परेशानी बन कर उभरने लगा है।

प्रेमी जोड़े को प्यार करते पकड़ा, सजा में मिली मौत

Published on May 04, 2012 at 09:39 | Updated May 04, 2012 at 11:49
1 IBNKhabar

पुणे। पुणे यूनिवर्सिटी परिसर में एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वाकया बीती रात का है जब सुरक्षाकर्मी ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में परिसर के अंदर ही पकड़ लिया। पहले तो सुरक्षाकर्मी ने जोड़े को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर पैसे की मांग भी की।

लड़की इस पर काफी घबरा गई जिसके बाद लड़के ने जेब से पिस्तौल निकालकर तीन गोलियां सुरक्षाकर्मी पर दाग दीं। सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी जोड़ा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि जोड़ा यूनिवर्सिटी कैंपस के अदंर का ही था या बाहर से यहां आया था।

माहिम में बस स्टॉप में शॉर्ट सर्किट, मुसाफिर की मौत

Published on May 03, 2012 at 10:51 | Updated May 03, 2012 at 13:34
0 IBNKhabar

मुंबई। मुंबई के माहिम में एक बस स्टॉप पर अब्दुल करीम शेख नाम के युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की अब्दुल करीम माहिम दरगाह के पास बने इस स्टॉप पर जैसे ही पहुंचा वो करंट की चपेट में आ गया। जब तक आस पास के लोग उसे अस्पताल पहुंचा पाते करीम ने दम तोड़ दिया।

दरअसल जिस बस स्टॉप पर ये हादसा हुआ उसके ठीक ऊपर होर्डिंग लगा था जिससे शॉर्ट सर्किट हो रही थी और पूरा बस स्टॉप करंट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। बेकाबू लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने होर्डिंग कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

चाकू की नोक पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

Published on May 03, 2012 at 09:14 | Updated May 03, 2012 at 09:31
0 IBNKhabar

मुंबई। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में पति के सामने चाकू की नोक पर सामूहिक बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एम एच बी पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी सुरेश किलजे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस पीड़ित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी सनी सिंह (23) और हरी दत्तानी (25) को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

मॉडल विवेका खुदकुशी केस की अब मर्डर के एंगल से जांच

Published on Apr 30, 2012 at 19:08 | Updated Apr 30, 2012 at 19:21
0 IBNKhabar

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सुपर मॉडल विवेका बाबाजी की मौत की जांच दोबारा शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस की जांच के घेरे में विवेका का प्रेमी गौतम वोरा तो है ही, साथ ही टिक्कू और कक्कड़ हत्याकांड के आरोपी विजय पलांडे और सिमरन सूद भी हैं। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच इन सभी के डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। क्राइम ब्रांच ये साफ करना चाहता है कि विवेका के नाखूनों में जो चमड़ी मिली थी वो किस शख्स की थी। इसके अलावा इस केस से कई अहम सवाल जुड़े हैं जिनके जवाब तलाशने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच मशक्कत में जुड़ गई है।

विवेका बाबाजी पूर्व मिस मॉरीशस और मुंबई की एक सुपर मॉडल थी। जिसका शव 25 जून 2010 को बांद्रा के उसके फ्लैट में मिली थी। विवेका का शव पंखे से लटका मिला था। उसकी डायरी में एक नोट लिखा था-यू किल्ड मी गौतम वोरा। उस वक्त मुंबई की खार पुलिस ने अपनी जांच के बाद जानेमाने स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा को क्लीनचिट देते हुए केस बंद कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर गौतम वोरा की वजह से ही विवेका की मौत की जांच दोबारा शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच गौतम वोरा से लगातार पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच विवेका की मौत से पहले के घटनाक्रम को दोहराना चाहती है ताकि इस केस से जुड़े तमाम अनसुलझे सवालों का जवाब मिल सके।

मुंबई में मॉडल-एक्टर को घर खाली करने का नोटिस!

  • निशात शम्सी
  • निशात शम्सी
Published on Apr 29, 2012 at 16:47
0 IBNKhabar

मुंबई। मायानगरी मुंबई में मॉडल सिमरन सूद का साइड इफेक्ट्स दिखने लगा है। इन दिनों सोसायटियों ने एक नया फरमान जारी कर स्ट्रगल करने वाले मॉडल-एक्टर को नोटिस देकर तत्काल फ्लैट खाली करने को कहा है। सिमरन सूद की क्राइम में संलिप्तता उजागर होने के बाद मॉडल-एकटर को किराए पर घर मिलना बंद हो गया है।

सिमरन सूद और अल्विना प्रीति सुरीन जैसे मॉडल-एक्टर पर लगे आरोपों ने छोटे-छोटे शहरों से बड़े-बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचने वालों का फिलहाल जीना दूभर कर दिया है। अरुण टिक्कू हत्याकांड और मीनाक्षी थापा के कत्ल ने मायानगरी में संघर्ष करने वालों की राह को और मुश्किल बना दिया है।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

क्राइम

एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक साथी पर्यटक ने उसके साथ बलात्कार किया।
बिहार में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी दुर्ग गांव में रविवार रात एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबा कर हत्या कर दी।
पंजाब के जालंधर जिले में एक युवक द्वारा बैवसाइट के माध्यम से एक एनआरआई से विवाह रचाकर महिला को अपनाने कें बजाय उसे दो करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मेट्रो सिटी

महाराष्ट्र में जलगांव जिले के मुक्तइनगर तालुका में आज एक ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर होने से पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
दिल्ली हाईकोर्ट में आज एक महिला वकील ने हंगामा किया। सीमा छापरा नाम की महिला वकील ने चीफ जस्टिस के अदालत में जज पर गंभीर आरोप लगाए।
झारखण्ड हाई कोर्ट ने मंगलवार को राज्य सरकार को राजधानी रांची में 10 साल से अधिक पुराने ऑटो रिक्शों को सड़कों पर चलाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

आपका शहर

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में ब्रांडेड कंपनी की दस लाख रुपये की नकली दवा बरामद की गयी और इसे बनाने में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में बुधवार को रसायन से भरे एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार में नवादा जिले के हदसा बलियारी टोला में कल देर रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive