

नई दिल्ली।अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। डॉलर की कीमत में बढ़ोतरी और यूरोपीय बाजार में आई गिरावट का सीधा असर शेयर मार्केट पर दिखा है। जानकार इस मंदी की आहट की तरह देख रहे हैं लेकिन सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, हालात अभी इतने भी नहीं बिगड़े हैं। उधर विपक्ष ने सरकार को उधारवाद पर चल रही सरकार करार दिया है।
डॉलर ने महंगाई के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसका सीधा असर आपके जेब पर पड़ने वाला है यानी गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल से लेकर, घर में एलपीजी गैस, खाने वाले तेल की कीमतें सब के दाम बढ़ सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं तो ढुलाई और माल भाड़ा बढ़ेगा और हर चीज महंगी हो जाएगी। अगर आप बिजनेसमैन हैं और आपका कारोबार देश से बाहर विदेशों में होता है, तो आपकी जेब कटी समझिए, क्योंकि अब हर तरह का माल मंगवाने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। रुपए में ऐतिहासिक गिरावट अर्थव्यवस्था को नया बुखार दे सकती है।

आईबीएन7 पर रात आठ बजे प्राइम टाइम में देखिए हल्ला बोल। जिसमें है दिन भर की खास खबर और उनपर सवाल उठाती तीखी नजर। (वीडियो देखें)

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। (वीडियो देखें)

नागपुर। करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया।
अन्ना हजारे 45 दिनों के महाराष्ट्र में जन जागरण दौरे पर हैं। हमले के वक्त वे नागपुर चिटनिस पार्क में रैली को संबोधित करने जा रहे थे। उनके काफिले में चल रही स्कॉर्पियो कार पर पथर फेंका गया। अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के लोग इस हमले में शामिल थे। वो उसकी शिकायत पुलिस में करेंगे। साथ ही वो पुलिस सुरक्षा की मांग करेंगे।

ब्रसेल्स। तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। ये बातें तिब्बत के ही एक सांसद ने यहां 'ब्रसेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी चाइना स्टडीज' (बीआईसीसीएस) में आयोजित एक संगोष्ठी में कही।
तिब्बती सांसद कियांगबा पुनकोग ने कहा कि मार्च, 2011 से अब तक तिब्बत में 20 लोगों की आत्मदाह के कारण मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ' के अनुसार पुनकोग ने कहा कि तिब्बत तथा अन्य क्षेत्रों में 3,500 बौद्ध मठ और 1,40,000 बौद्ध भिक्षु एवं भिक्षुणियां हैं। लेकिन कोई भी आत्मदाह की घटना तिब्बत क्षेत्र में नहीं हुई।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर तलवार की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट को ये तय करना है कि नूपुर तलवार निचली अदालत में हो रही कार्यवाही में बतौर आरोपी हाजिर हों, या नहीं। याचिका पर सीबीआई और नूपुर तलवार के वकीलों ने अपनी बहस पूरी कर ली।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए। वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। वो ये नहीं कह रहे हैं कि उनको छूट दे दी जाए। इस मामले में कई अनछुए पहलू हैं जिसकी दोबारा से जांच होनी चाहिए।
नई दिल्ली। नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। सीबीआई का पहला बेजुबान गवाह डाइनिंग टेबल। आरुषि तलवार की कत्ल की रात नोएडा के जलवायु विहार के फ्लैट नंबर एल -32 में मौजूद डाइनिंग टेबल आरुषि हत्याकांड का सबसे बड़ा गवाह है। हत्या के बाद जब पुलिस वहां पहुंची थी तो उसे इस टेबल पर शराब की आधी भरी हुई बोतल और तीन खाली गिलास मिले थे। क्या इस गवाह ने कोई गवाही दी है? सच ये है कि बोतल और ग्लास फ्लैट में डाइनिंग टेबल पर बड़े करीने से रखे हुए मिले थे।
सीबीआई का तर्क है कि अगर नौकर हेमराज ने अपने दोस्तों के साथ घर के डाइनिंग टेबल पर शराब पीने का साहस किया तो उसने शराब की खाली बोतल और ग्लास टेबल पर ही छोड़ने की हिमाकत कैसे की? गौरतलब है कि हेमराज के विसरा में अल्कोहल नहीं पाया गया था। बेडरूम से सिर्फ 8-10 फीट की दूरी पर टेबल पर शराब पीने की खबर आरुषि के पिता डॉ. राजेश या उनकी पत्नी नूपुर तलवार को कैसे नहीं लगी? अगर कोई बाहरी आदमी कत्ल के इरादे से घर में घुसा तो उसे टेबल पर बैठ कर शराब पीने की क्या जरूरत थी? अगर शराब पीने के दौरान कत्ल किया गया तो क्या घर के लोगों की ही मिलीभगत थी? रात में दरवाजे लॉक थे, कातिल ने दरवाजा तोड़ा नहीं तो क्या कातिल को किसी ने घर के अंदर घुसाया या फिर कातिल घर के अंदर ही था?

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है।
वित्त मंत्री ने बताया कि ग्रीस के हालात का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है, लेकिन हालात काबू के बाहर नहीं है। मालूम हो कि रुपए में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। वो अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक डॉलर की कीमत 54 रुपए से भी ज्यादा हो गई है।
गौरतलब है कि बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने सरकार से पूछा कि रुपये की गिरावट को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है? उन्होंने इस इस विषय पर गंभीर चर्चा की मांग की। लोकसभा में जोशी ने पूछा कि खाने-पीने की चीजों की महंगाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। आखिर सरकार के पास इसे रोकने के लिए क्या उपाय है?

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। पायलटों ने उच्च न्यायालय के एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें पायलटों को अवैध हड़ताल पर जाने से रोका गया था।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और राजीव शकधर की दो सदस्यीय पीठ ने एयर इंडिया और आईपीजी के तर्को को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अपने नौ मई के फैसले में उच्च न्यायालय की न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने पायलटों की हड़ताल को अवैध करार दिया था। दरअसल, बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण पूर्व कम्पनी इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को दिए जाने के विरोध में आईपीजी से सम्बध करीब 100 पायलट सामूहिक रूप से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे हैं।

नई दिल्ली। धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में निर्मल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झांसी के सीजेएम कोर्ट में यह मामला दर्ज किया गया है। यहां एक अधिवक्ता ने अवैध वसूली और धन हड़पने के आरोपों के तहत निर्मल बाबा के खिलाफ बुधवार को स्थानीय अदालत में परिवाद दाखिल किया।






















































