IBN7IBN7

[+] 106 और खबरें


जरदारी के भेजे गए विमान से चिश्ती लौटे पाक

Published on May 16, 2012 at 20:48
0 IBNKhabar

इस्लामाबाद। भारत में हत्या के जुर्म में 1992 से सजा काट रहे मोहम्मद खलील चिश्ती ने कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें वापस लौटने की कोई उम्मीद नहीं थी। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा भेजे गए विमान से चिश्ती इस्लामाबाद पहुंचे।

आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने मंगलवार रात को पाकिस्तानी वैज्ञानिक चिश्ती का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। अपनी सजा के खिलाफ चिश्ती द्वारा दायर अपील पर सुनवाई करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 10 मई को उन्हें मामले की अगली सुनवाई तक पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी थी।

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत

Published on May 16, 2012 at 19:46
0 IBNKhabar

बीजिंग। चीन के पश्चिमोत्तर में उयगूर स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक कोयला खदान मे हुए गैस विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गये हैं। चीन की संवाद समिति के अनुसार झिंजियांग मे कल होंगशान कोयला खदान मे जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय कम से कम छह खनिक खदान में मौजूद थे।

रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद दुर्घटना मे मारे गये खनिकों के शव निकाल लिए गए।

फोन हैकिंग मामलाः रेबेका ब्रूक्स को हो सकती है जेल

Published on May 16, 2012 at 13:14
0 IBNKhabar

लंदन। ब्रिटिश राजनीति तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत में तहलका मचाने वाले फोन हैकिंग मामले में मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की करीबी एवं न्यूज इंटरनेशनल की पूर्व मुख्य कार्यकारी रेबेका ब्रूक्स को झूठी गवाही के आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

शाही अभियोजन सेवा ने आज यह जानकारी दी। ब्रूक्स को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और अभी वह जमानत पर हैं। उनके पति चार्ली ब्रूक्स पर भी मिथ्या गवाही के आरोप लगाए गए हैं। रेबेका ने शुक्रवार को लेवेसन जांच आयोग के सामने गवाही दी थी। यदि दोनों के खिलाफ ये आरोप प्रमाणित हो जाते हैं तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है।

अमेरिका ने दाऊद के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाया

Published on May 16, 2012 at 10:25 | Updated May 16, 2012 at 12:18
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। अमेरिका ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दाऊद के दो सबसे खास सहयोगी छोटा शकील और 'टाइगर' मेमन को अमेरिका ने ड्रग तस्कर करार देते हुए कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। दाऊद के कारोबारी और वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए ये कदम उठाया गया है।

इस कार्रवाई का मतलब है कि कोई भी अमेरिकी नागिरक दोनों प्रतिबंधित व्यक्ति के साथ किसी तरह का कोई व्यापारिक संबंध नहीं बना या रख सकता है। अगर अमेरिका में इन दोनों लोगों की कोई संपत्ति है तो वह जब्त मानी जाएगी।

'काली मां' बीयर का नाम बदलेगी अमेरिकी कंपनी

Published on May 15, 2012 at 21:19 | Updated May 15, 2012 at 21:40
0 IBNKhabar

वॉशिंगटन। अमेरिका में बीयर की बोतल का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर रखने पर हिंदुओं की आलोचनाओं और यह मसला भारतीय संसद में उठने के बाद बीयर निर्माता कम्पनी ने माफी मांगी है। कम्पनी ने कहा है कि वह अपनी बीयर 'काली मां' का नाम बदलने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। ऑरेगोन के पोर्टलैंड स्थित बर्नसाइड ब्रीविंग कम्पनी ने बीयर पर लगी चिप्पी को तैयार किया है। इस चिप्पी पर चार भुजाओं वाली देवी काली को तीन कटे सिर के साथ दिखाया गया है।

कम्पनी ने अपने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक के पन्ने पर कहा, "हिंदू समुदाय की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए हमने स्कॉच बोनेट मिर्च एवं भारतीय मसालों से युक्त अपनी 'काली मां' बीयर को बाजार में न भेजने का निर्णय लिया है।" कम्पनी ने कहा कि बर्नसाइड की मंशा किसी धर्म, जाति, मजहब अथवा किसी विशेष व्यक्ति का अपमान करने की कभी नहीं रही।

गंदा पानी पीने से 250 स्कूली बच्चे अस्पताल पहुंचे

Published on May 15, 2012 at 20:55 | Updated May 15, 2012 at 21:40
0 IBNKhabar

काबुल। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत स्थित एक स्कूल के कम से कम 250 बच्चों में विषाक्तता का लक्षण दिखने पर उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

स्कूल में प्रदूषित पानी पीने के बाद बच्चों में ये लक्षण दिखे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस अधिकारी सरदार मोहम्मद जजई ने बताया कि प्रांतीय राजधानी खोस्त शहर स्थित एक अस्पताल में मंगलवार को करीब 250 विद्यार्थियों को भर्ती कराया गया।

इस साल चालू हो जाएगा ईरान का बुशेर परमाणु प्लांट

Published on May 15, 2012 at 18:23 | Updated May 15, 2012 at 21:42
0 IBNKhabar

मास्को। ईरान के बुशेर परमाणु संयंत्र में 2012 के आखिर तक वाणिज्यिक स्तर पर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। संयंत्र के डिजायनर वेलेरी लिमारेंको ने सोमवार को कहा, "हम इस साल के आखिर तक इसे चालू करना चाहते हैं। हम इसी साल मशीनों के परीक्षण से सम्बंधित जरूरी काम पूरा कर लेना चाहते हैं, लेकिन जरूरी कागजातों पर आवश्यक हस्ताक्षर अगले साल तक हो पाने की उम्मीद है।"

रूस के नागरिक परमाणु बिजली निगम 'रोसएटम' से सम्बंधित 'एटमस्ट्रॉयएक्सपर्ट' ने मई के शुरू में कहा है कि बुशेर 23 मई से पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा।

नामित जर्मन राजदूत ने भारत को पक्का दोस्त बताया

Published on May 15, 2012 at 17:44
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। जर्मनी और भारत पक्के दोस्त हैं और उनकी दोस्ती आपसी विश्वास तथा साझे मूल्यों पर आधारित है। यह कहना है नई दिल्ली के लिए जर्मनी के नामित राजदूत माइकल स्टीनर का। कार्यभारत सम्भालने से पहले यहां पहुंचे स्टीनर ने कहा, "जर्मनी और भारत की दोस्ती आपसी विश्वास और साझे मूल्यों पर आधारित है।"

इससे पहले स्टीनर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए जर्मनी के विशेष दूत थे। जर्मन दूतावास से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वह जल्दी ही राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के सामने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। स्टीनर ने कहा, "समय के साथ जर्मनी और भारत पक्के दोस्त हो चुके हैं और भारत में अपने कार्यकाल के दौरान मैं इस दोस्ती को और मजबूत करने पर ध्यान दूंगा।"

ओबामा के समलैंगिक शादी के बयान पर विवाद

Published on May 14, 2012 at 21:36
0 IBNKhabar

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब से समान लिंग के बीच शादियों को वाजिब ठहराया है, तभी से सबकी निगाहें इस बेहद विवादास्पद सामाजिक मुद्दे और स्वयं राष्ट्रपति पर केंद्रित हो गई हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति के पिछले सप्ताह के इस बयान को बुद्धिजीवी यहां होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान से जोड़कर देख रहे हैं। ओबामा ने पिछले सप्ताह कहा था कि समान लिंग के लोगों को आपस में कानूनी तरीके से शादी की अनुमति दी जानी चाहिए।

अग्रिम मोर्चे से सेना हटा सकता है भारतः पाक अखबार

Published on May 14, 2012 at 19:37 | Updated May 14, 2012 at 19:54
0 IBNKhabar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अखबार ने दावा किया है कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तानी सीमा के अग्रिम मोर्च पर जिन सैनिकों को तैनात किया था, उन्हें वह वापस बुला सकता है।

पाकिस्तान के अखबार ‘द ट्रिब्यून’ ने सैन्य और राजनयिक सूत्रों के हवाले से रविवार को दावा किया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पिछले माह हुई भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ इस बात पर सहमति बनी थी और इसकी औपचारिक घोषणा मनमोहन सिंह की पाकिस्तान यात्रा के दौरान हो सकती है। अखबार का यह भी कहना है कि इसके अलावा सियाचिन और सरक्रीक मसले पर भी कुछ सकारात्मक घोषणा हो सकती है। संभावना इस बात की है कि मनमोहन सिंह सितंबर या अक्टूबर में पाकिस्तान आएंगे।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

राज्यसभा में अभिनेत्री रेखा के पहुंचने से जया बच्चन और उन्हें जोड़कर बनाई जा रही खबरों में तब नया मोड़ आ गया जब खुद जया बच्चन ने इस बारे में राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से शिकायत की।
केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को आगाह किया है कि अर्थव्यवस्था की चुनौतीपूर्ण हालत के मद्देनजर वे किफायती उपायों के लिए तैयार रहें।
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को देशभर में बुनकरों की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान डेविड हसी ने कहा है कि मीडिया को उनके खिलाड़ियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं करना चाहिए।
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग पर बीसीसीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली के मौर्या शेरेटन होटल में आज रवि सवानी ने शलभ श्रीवास्ताव से पूछताछ की है।
दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण में दस टीमों के बीच अंतिम स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार पांचवें संस्करण में टीम ने गजब का प्रदर्शन करते हुए अब तक शीर्ष स्थान बनाकर प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं।
आईबीएन7 पर रात आठ बजे प्राइम टाइम में देखिए हल्ला बोल। जिसमें है दिन भर की खास खबर और उनपर सवाल उठाती तीखी नजर।
देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में ब्रांडेड कंपनी की दस लाख रुपये की नकली दवा बरामद की गयी और इसे बनाने में लगे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में बुधवार को रसायन से भरे एक टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार में नवादा जिले के हदसा बलियारी टोला में कल देर रात एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
भारत के बसंत बहादुर राणा ने रूस के सरंस्क में आईएएएफ बर्ल्ड रेस वाकिंग कप में 50 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में चार वर्ष पुराने अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में आठ मिनट का सुधार किया और ‘बी’ मापदंड हासिल कर ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

पिछले दो वर्षों से मंदी के कारण दुनिया में वैश्विक व्यापार के लिए सुविधाओं की स्थिति खराब हुई है वहीं भारत और अन्य देशों में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया जारी रहने के कारण इसमें सुधार हुआ है।
रुपया अपने सबसे निचले स्तर 54.44 पर पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर में रुपये ने 54.29 का रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया था।
कारोबारियों का कहना है कि वायदा कारोबार के जरिये कुछ गिनी चुनी बड़ी कंपनियां गुट बनाकर किसानों और उपभोक्ताओं का शोषण करने में जुटी हुई हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

विद्या बालन की हिट फिल्म डर्टी पिक्चर कई भाषाओं में दोबारा बनाई जा रही है। इनमें स्लिक स्मिता का रोल करने के लिए कौन-कौन हैं कतार में, आप भी देखिए। (स्लाइड शो देखें)
6 साल बाद अक्ष्य कुमार एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। वो भी सोनाक्षी के साथ फिल्म में दिखेंगे। प्रभु देवा स्टाइल डांस, अक्षय ने राउडी राठौर में कई एक्सपेरिमेंट किए।
कटरीना का मानना है कि शाहरुख, सलमान और आमिर सिर्फ और सिर्फ उनके हैं। दरअसल लंदन से आई इस वेदेशी बाला के बड़े उंचे-उंचे ख्वाब हैं। तभी तो उन्होंने कह डाला कि उन्होंने तीनों खान्स को बांध कर रखा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

मोबाइल बाजार की ‘किंग’ कही जाने वाली कंपनी नोकिया मोबाइल बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन ‘नोकिया 808 प्योर व्यू’ को इसी महीने में भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।
पार्क में घूमने से अवसाद से मुक्त होने में मदद मिलती है। यह बात शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के आधार पर कही।
रिलायंस ने अपनी लोकप्रिय सेलेब्रिटी चैट सर्विस स्टार टॉक में सहवाग और कुछ अन्य भारतीय और क्षेत्रीय सितारों को जोड़ा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं।
बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
भारती जाटव रतलाम की कालोनी में रहती हैं। इस इलाके में पानी के लिए संघर्ष पिछले कई साल से होता आ रहा है। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इलाके में लगा हैंडपंप अब पानी नहीं लाल रंग का जहर उगल रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive