मुखौटों से डरे मोदी!
देखें: मोदी का सफरनामा, कैसे अर्श तक पहुंचे मोदी!गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत पर बीजेपी में मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग तेज हो गई है।मोदी समर्थक परोक्ष रूप से पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर हमलावर होते दिख रहे हैं।
गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजे को कांग्रेस में अपने पक्ष में बताया है। रुझाने के आधार पर गुजरात की हार पर कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि जहां-जहां राहुल गए, वहां पार्टी का उम्मीदवार जीता।
गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत पर बीजेपी ने कहा है कि गुजरात में मोदी ही बीजेपी हैं और बीजेपी ही मोदी।
देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में तो जीती ही है साथ ही वो गुजरात में भी जीती है। गुजरात में मोदी 117 के आंकड़े को नहीं पार कर पाई है।
हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के लिए बुरी खबर है। रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गद्दी खिसक गई है और कांग्रेस की सरकार राज्य में बनना करीब-करीब तय हो गया है।
जेडीयू नेता अलि अनवर ने कहा है कि मोदी की जीत से जेडीयू को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ना उधो का लेना, ना माधो का देना।
गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार को यहां जारी विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती बढ़त मिल रही है।
गुजरात में नरेंद्र मोदी हैट्रिक बनाने में कामयाब होंगे या फिर उनका हश्र 2004 के इंडिया शाइनिंग की तरह होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा।
गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 58 सीटें सौराष्ट्र में हैं। यहां से 2007 में बीजेपी ने 43 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस को 14 और अन्य को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी।
मणिनगर के रानिप में वोट डालने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात चुनाव में इस बार भी जनता जीत की हैट्रिक लगाएगी और एक बार फिर बीजेपी को विजयी बनाएगी।
गुजरात के सटोरियों के मुताबिक बीजेपी की सरकार फिर से बन सकती है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 100 सीटें मिलने के आसार हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने उन्हें आशीष दी कि वह विधानसभा चुनाव में विजयी हों और उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना भी पूरा हो।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से 12 जिलों की 95 सीटों पर वोटिंग चली। शाम पांच बजे तक वोटिंग 70 फीसदी रही।
गुजरात विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो जाएगी। गुजरात में आखिरी चरण के चुनाव के तहत 95 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से 12 जिलों की 95 सीटों पर वोटिंग चली। शाम पांच बजे तक वोटिंग 70 फीसदी रही।
गुजरात में दूसरे दौर के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन के प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी और कांग्रेस में सीधी टक्कर जारी है। मोदी पहले ही दिन से कांग्रेस और उनके नेताओं पर चुन चुन कर निशाना साध रहे हैं।
सोनिया ने गुजराती बोलकर वोट मांगा, तो सरक्रीक के मसले पर मोदी को आड़े हाथों लिया।
गुजरात विधानसभा के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। पहले चरण में 87 सीटों पर रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक 68 फीसदी वोट पड़े।
नरेंद्र मोदी सरकार में नंबर दो और राज्य के वित्त मंत्री ने दावा किया है कि बीजेपी को इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। दूसरी तरफ बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।
सरक्रीक सीमा विवाद पर नरेंद्र मोदी की चिट्ठी को प्रधानमंत्री ने राजनीति से प्रेरित बताया है। पीएमओ के मुताबिक मोदी के पत्र में कोई तथ्य नहीं है। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखा।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इरफान पठान मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पाले में बैटिंग करते नजर आए। लगता है, नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक के लिए कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।
मोदी के मंत्री के खिलाफ एसएमएस भेजना राजकोट में लेउआ पटेल समाज के एक शख्स को महंगा पड़ गया। आरोप है कि एसएमएस में गुजरात के वित्त मंत्री वजूभाई वाला के खिलाफ टिप्पणी थी।
मोदी भाषण देने की कला में राहुल से इक्कीस पड़ते हैं। वो शब्दों को गढ़ते हैं और प्रतिद्वंद्वी पर तीखा हमला बोलते हैं। उनके जुमले बहुतों को पसंद न आएं लेकिन वो प्रभाव छोड़ते हैं इस बात से शायद ही कोई इंकार करे।
यदि कोई ग्रामीण किसी आवश्यक काम से गांव से बाहर है अथवा वह किसी अन्य जरूरी कारण से मतदान नहीं कर सकता है तो उस पर जुर्माना नहीं लगाया जाता है।
साल 2007 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महेसाणा जिले की सभी सात सीटें जीतकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था।
गुजरात में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।
चुनाव प्रचार के लिए गुजरात पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मोदी के विकास के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में किसान बिजली पानी के लिए तरस रहा है।
सूरत और जूनागढ़ की दोनों रैलियों में सोनिया के निशाने पर मोदी रहे। सोनिया ने पूछा कि केंद्र की मदद के बावजूद सौराष्ट्र इलाका बूंद-बूंद पानी को मोहताज क्यों है।
गुजरात में नरेंद्र मोदी को ललकारने और कांग्रेस उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी आज चुनाव मैदान में उतरीं। सूरत और जूनागढ़ की दोनों रैलियों में सोनिया के निशाने पर मोदी रहे।
गुजरात विधानसभा के पहले चरण में 13 दिसंबर को जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सौराष्ट्र की 52 सीटें भी शामिल हैं। चुनाव परिणाम 20 दिसंबर को आएगा।
गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को चुनावी मुद्दे के तौर पर भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।
मंत्रियों की मानें तो इसकी वजह चौतरफा विकास के चलते प्रॉपर्टी की कीमतों में हुई बढोतरी है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि मोदी के मंत्रियों ने मोटा माल उड़ाया है।
पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री नरहरी अमीन आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अमीन अपने समर्थकों के संग बीजेपी में शामिल हो गए।
गुजरात की चुनावी जंग में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को नरेंद्र मोदी मु्द्दे के तौर पर भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मेनिफेस्टो में सौराष्ट्र के प्यासे किसानों को सिंचाई का पानी मुहैया कराने का वादा किया है। अहमदाबाद में मोदी ने बीजेपी का चुनावी पिटारा खोला तो सौराष्ट्र के लिए वायदों की शक्ल में कई सौगात निकले।
आयोग ने सरकार से कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार इस योजना पर अमल तब तक रोक दे जब तक कि यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
राज्य में 16 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रीन गुजरात बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा।सौराष्ट्र में हर बांध में नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस नेता अर्जुन मोडवाडिया मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि गुजरात में 10 साल में एक भी सिंचाई के लिए डैम नही बना है।
मोदी जिस मणिनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं, वहां पर केशुभाई की जीपीपी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता भट्ट को समर्थन देने का फैसला किया है।
चुनावी रैली में वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभर के प्रशासकों का रोल मॉडल तो बताया मगर जेटली और सुषमा स्वराज की तरह मोदी की पीएम पद पर दावेदारी के मामले में खामोशी बनाए रखी।
राजपिप्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साजिश रच रहे हैं। पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पर्दे के पीछे बड़ा सौदा हुआ है।
गुजरात के चुनाव प्रचार में गई सुषमा ने बड़ोदरा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम हैं और उनमें इस पद के लिए पर्याप्त काबिलियत और योग्यता है।
कांग्रेस के इस फैसले से बीजेपी भड़की हुई है। उसका आरोप है कि संजीव भट्ट कांग्रेस के इशारे पर ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ आरोप लगाते रहे हैं।
| उम्मीदवार | विधानसभा क्षेत्र | पार्टी |
1st Phase (87 ACs) |
Dates |
Issue of Notification |
November 17 Saturday |
Last date for making Nominations |
November 24 Saturday |
Scrutiny of Nominations |
November 26 Monday |
Last date for withdrawal of candidature |
November 28 Wednesday |
Date of Poll |
December 13 Thursday |
Counting of Votes |
December 20 Thursday |
Date before which election process shall be completed |
December 24 Monday |
2nd Phase (95 ACs) |
Dates |
Issue of Notification |
November 23 Friday |
Last date for making Nominations |
November 30 Friday |
Scrutiny of Nominations |
December 1 Saturday |
Last date for withdrawal of candidature |
December 3 Monday |
Date of Poll |
December 17 Monday |
Counting of Votes |
December 20 Thursday |
Date before which election process shall be completed |
December 24 Monday |

