IBN7IBN7

[+] 15 और खबरें


भारत की तरफ है फेसबुक की उम्मीद भरी निगाहें

Published on Feb 03, 2012 at 17:37 | Updated Feb 03, 2012 at 17:44
0 IBNKhabar

वॉशिंगटन। प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के द्वारा कम से कम पांच अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की आशा कर रही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की निगाहें भारत एवं ब्राजील पर हैं। फेसबुक के आईपीओ को लेकर वैश्विक बाजार में काफी उत्सुकता है।

वॉशिंगटन स्थित प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दिए गए विवरण में कम्पनी ने रणनीति के विषय में बताया। फेसबुक ने कहा कि उसका ध्यान ब्राजील, जर्मनी, भारत, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

भारत से अपना कारोबार समेट सकती है यूनीनॉर!

Published on Feb 03, 2012 at 17:05
0 IBNKhabar

ओस्लो। नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर भारत में 2जी लाइसेंस रद्द किए जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए अपना करोबार समेटने के विकल्प पर विचार कर रही है। टेलीनॉर भारत में रिएलटी कंपनी यूनीटेक के साथ मिलकर यूनीनॉर के नाम से टेलीकॉम कंपनी चला रही है।

उच्चतम न्यायालय ने कल वर्ष 2008 में हुए 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में भारी घपले का हवाला देते हुए यूनीनॉर समेत 9 टेलीकॉम कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला सुनाया। हालांकि न्यायालय ने साथ ही यह भी कहा कि लाइसेंस रद्द होने से प्रभावित कंपनियां चार महीने के अदंर 2जी स्पेक्ट्रम जारी करने की नई व्यवस्था शुरू होने तक अपना कारोबार जारी रख सकती हैं।

2जी आवंटन पर अदालत के फैसले से यूनीनोर सदमे से

Published on Feb 02, 2012 at 14:58 | Updated Feb 02, 2012 at 15:03
0 IBNKhabar

मुंबई। उच्चतम न्यायालय द्वारा आज 2 जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के फैसले से नार्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनोर के भारतीय उपक्रम यूनीनोर को गहरा धक्का लगा है।

कंपनी ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया में कहा है कि इस मामले में उसके साथ सही बर्ताव नहीं हुआ है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम अदालत के फैसले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद उन सभी विकल्पों पर विचार करेंगे जिससे भारत में कंपनी अपना कारोबार जारी रख सके। यूनीनोर नार्वे की टेलीनोर और भारत की रियलटी कंपनी यूनीटेक का संयुक्त उपक्रम है। देश में कंपनी के 3 करोड़ 60 लाख उपभोक्ता है।

मार्च तक महंगाई दर घटकर 6-7 फीसदी होगी: मुखर्जी

Published on Feb 02, 2012 at 10:28 | Updated Feb 02, 2012 at 10:30
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि इस साल मार्च तक महंगाई दर घटकर छह से सात फीसदी के दायरे में आ जाएगी, जबकि देश की आर्थिक विकास दर मौजूदा कारोबारी साल में सात फीसदी रहेगी। बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से मुलाकात के दौरान मुखर्जी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मार्च के आखिर तक महंगाई दर छह से सात फीसदी तक आ जाएगी, जबकि आर्थिक विकास दर सात फीसदी से कुछ अधिक रहेगी।

उल्लेखनीय है कि ताजा आंकड़े के मुताबिक थोक मूल्यों पर आधारित वार्षिक महंगाई दर दिसम्बर माह में दो साल के निचले स्तर 7.47 फीसदी दर्ज की गई है। जनवरी महीने में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। मुखर्जी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है और विकास दर नौ फीसदी के बजटीय अनुमान की जगह सात फीसदी के आसपास रहेगी।

फोर्ड इंडिया और टाटा मोटर्स के बिजनेस की बल्ले-बल्ले!

Published on Feb 01, 2012 at 19:11
0 IBNKhabar

चेन्नई। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी की भारतीय सहायक इकाई फोर्ड इंडिया ने जनवरी 2012 में 10,789 वाहन बेचे, जो जनवरी 2011 में हुई 10,026 वाहनों की बिक्री से अधिक है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी ने जनवरी में 9,137 वाहन बेचे जबकि 1,652 वाहनों का निर्यात किया।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माइकेल बोनेहम ने कहा कि बिक्री में वृद्धि से उपमहाद्वीप में कंपनी की आक्रामक विस्तार योजना का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हमने 2012 की मजबूत शुरुआत की है। आगे हम फोर्ड के वैश्विक वाहन श्रंखलाओं में से और भी उच्च गुणवत्तायुक्त, ईंधन सक्षम, उच्च प्रौद्योगिकी वाले और सस्ते वाहन यहां लाएंगे।

मारुति सुजुकी की बिक्री पांच फीसदी से ज्यादा बढ़ी

Published on Feb 01, 2012 at 14:59 | Updated Feb 01, 2012 at 15:08
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी की जनवरी माह की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक रही। कम्पनी ने बुधवार को बताया कि इस दौरान 115,433 वाहन बेचे गए जबकि जनवरी, 2011 में 109,743 वाहनों की बिक्री हुई थी।

ब्याज दरों एवं पेट्रोल की कीमतों में लगातार हुई वृद्धि के कारण कार की बिक्री प्रभावित हुई है। डीजल वाहनों की बढ़ी मांग को पूरा न कर पाने के कारण भी कम्पनी की बिक्री प्रभावित हुई है। घरेलू बाजार में मारुति ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान 0.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 101,047 वाहन बेचे। लेकिन कम्पनी ने समीक्षाधीन अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि के 9321 वाहनों की तुलना में 54.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 14,386 वाहनों का निर्यात किया।

बजट में बढ़ेगी इनकम टैक्स छूट की सीमा!

Published on Jan 31, 2012 at 12:44 | Updated Jan 31, 2012 at 12:55
1 IBNKhabar

नई दिल्ली। बजट में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी नौकरीपेशा लोगों को राहत दे सकते हैं। सरकार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करने और टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक 2012-13 के बजट में वित्त मंत्री टैक्स छूट की सीमा 1,80,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर सकते हैं। इसके साथ ही दरों में भी बलाव हो सकता है। हालांकि जानकार मानते हैं कि इतनी बढ़त से आम आदमी को कुछ खास फायदा नहीं होने वाला है।

CRR में की कटौती, लेकिन कर्ज नहीं होंगे सस्ते

Published on Jan 24, 2012 at 11:50
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने आज अपने क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। रिजर्व बैंक ने सीआरआर में 0.5 फीसदी की कटौती की है। लेकिन रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

सीआरआर के घटने से बाजार में 32 हजार करोड़ रुपए आएंगे। बैंक जिस दर पर आरबीआई से कर्ज लेती थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही बैंक ग्राहकों को जिस दर पर कर्ज देती है उसमें भी कोई राहत की बात नहीं है। वो पहले की ही तरह है। 28 जनवरी से सीआरआर घटकर 5.5 फीसदी हो जाएगा।

वोडाफोन को नहीं देना होगा 11 हजार करोड़ का टैक्स

Published on Jan 20, 2012 at 14:53 | Updated Jan 20, 2012 at 15:02
1 IBNKhabar

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने टैक्स विवाद मामले में दूर संचार कंपनी वोडाफोन को आज बड़ी राहत प्रदान करते हुए टैक्स के 11 हजार करोड रुपये नहीं जमा कराने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एस एच कपाडिया, न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन एवं न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने वोडाफोन इंटरनेशनल होल्डिंग की विशेष अनुमति याचिका मंजूर करते हुए केन्द्र सरकार को बड़ा झटका दिया।

न्यायालय ने वोडाफोन की ओर से जमा कराए गए 25 सौ करोड रुपये चार प्रतिशत ब्याज के साथ दो महीने के भीतर वापस करने का केन्द्र सरकार को निर्देश दिया। वोडफोन की दलील थी कि हांगकांग की दूरसंचार कंपनी हचिंसन के साथ उसका सौदा विदेश में हुआ है इसलिए वह भारत सरकार को टैक्स के रूप में 11 हजार करोड़ रुपये देने के लिए बाध्य नहीं है जिसे न्यायालय ने जायज ठहराया।

'अमेरिका में काम करने के लिए गूगल सबसे अच्छी'

Published on Jan 20, 2012 at 12:25
1 IBNKhabar

वाशिंगटन। व्यापार जगत की पत्रिका फॉर्चून के अनुसार अमेरिका में नौकरी करने के लिए गूगल सबसे अच्छी कंपनी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि कैलीफोर्निया स्थित इंटरनेट जगत की दिग्गज कम्पनी गूगल ने 2011 में लगभग 7000 लोगों को शामिल किया, जो 13 सालों में अधिकतम है। इसकी वजह से फॉर्चून की काम करने के लिहाज से शीर्ष 100 कम्पनियों की सूची में गूगल चौथे से पहले स्थान पर पहुंच गई।

समाचार पत्र 'सैन जोस मर्करी न्यूज' ने गूगल के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेसज्लो बॉक के हवाले से बताया कि प्राय: लोगों का ध्यान चकाचौंध भरी चीजों की तरफ केंद्रीत रहता है, जैसे मसाज और भोजन। यह हमारे लिए भी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन हमारी कार्य संस्कृति के निर्माण में ये सब वास्तविक चीजें नहीं हैं।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

टेलीकॉम घोटाला मामले में गृह मंत्री पी चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। पढ़ें क्या लिखा गया है आदेश में।
राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में हल्ला मचाने वाली इस पार्टी को देश के लोगों की बेरोजगारी नहीं दिखाई देती।
राजस्थान में गद्दी संभालने के एक अर्से बाद गहलोत सरकार को अल्पसंख्यक समुदाय की याद आ ही गई। पिछड़ापन दूर करने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के जरिए छात्रों को स्कॉलरशिप देने का एक खाका तैयार किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

उड़ीसा में कड़ाके की सर्दी के बीच मंदिरों के शहर कोणार्क में सोमवार को माघ सप्तमी के अवसर पर करीब 500,000 श्रद्धालुओं ने चंद्रभागा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की प्रार्थना की।
देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अब और भव्यता मिलेगी तथा सभी उप शीर्ष अब स्वर्णमंडित होंगे।
मेष, दिसंबर-2011 सितारों की अनुकूलता बढ़ते हुए क्रम में रहने से आपको माह भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी रोजगार में सेकंड हाफ ज्यादा बेहतर रहेगा। निजी कारोबार की संभावनाएं प्रबल होंगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस अमल करने का वक्त भी आ गया समझो।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

बैंगलोर में आईपीएल सीजन 5 की नीलामी से ठीक पहले सहारा इंडिया परिवार के भारतीय क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप से अपना नाता तोड़ने पर आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की हुई नीलामी में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा सबसे महंगे रहे।
भारत ने मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 19.4 ओवर में 131 रन पर ढेर करने के बाद 19.4 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बनाकर राहत भरी जीत हासिल कर ली।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी।
इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 20 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक।
टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया।
विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है।
मिशेल ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में यह बात कही। मिशेल का कहना है कि ओबामा को हल्के-फुल्के गानों के बजाय पुराने सदाबहार गाने बेहद भाते हैं और जब तब वे उन्हें गाते हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

गाजियाबाद में सीबीआई की विशोष अदालत ने आरुषि हत्याकांड मामले की सुनवाई टाल दी है। इस मामले की सुनवाई अब 29 फरवरी को होगी।
पंजाब के पटियाला में किडनी बिक्री के अवैध कारोबार में शामिल रहने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही दो साल की बच्ची फलक की जीवन रक्षक प्रणाली हटा ली गई है। वैसे उसकी हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है और वह अचेतावस्था में है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

'इंडो-पाक' एक्सप्रेस के नाम से विख्यात कुरैशी और बोपन्ना ने हाल में अलग होने का फैसला किया था।
पेस ने इसके साथ ही करियर ग्रैंड स्लेम भी पूरा कर लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

आप क्या करेंगे अगर आपको पता चले कि आपको कुछ स्पेशल पावर मिल जाए और आप सब कुछ अपने दिमाग से कंट्रोल कर पाएं।
फिल्म का एक सबप्लॉट लोगों को पसंद आएगा जहां अक्षय एक लोकल रामलीला में हनुमान का किरदार अदा करते हैं और राम बनने के उम्मीद में हैं।
बॉलीवुड में लम्बे समय से चर्चा में रहने वाली अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गई। महाराष्ट्रीयन परम्परा से निभाई गईं शादी में फिल्म और राजनीति क्षेत्र के दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

इन छात्रों का कहना है कि वे अभिव्यक्ति की आजादी, मीडिया या इंटरनेट की आजादी के पक्षधर हैं तथा रजामंदी से सेक्स के समर्थक हैं तथा मादक पदार्थों के सेवन के पक्षधर हैं।
स्पेन फैशन वीक में डिजाइनर के कलेक्शन को रैंप पर दिखाती हुई मॉडल। इस फैशन शो का आयोजन स्पेन के मेड्रिड शहर में किया गया। इस फैशन शो में कई बड़े डिजाइनरों ने हिस्सा लिया।
कार के डीजल संस्करण का एक्स-शोरूम मूल्य 5.80 लाख रुपये से 7.09 लाख रुपये है
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है।
मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था।
छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा।
राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई।
पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive