

जकार्ता। इंडोनेशिया के जयापुरा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच में अपनी टीम की हार से गुस्साए प्रशंसकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और आसपास खड़ी कारों को आग लगा दी। इसके जवाब में पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें स्टेडियम से बाहर खदेड़ दिया।
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्सिपुरा जयापुरा टीम की घरेलू मैदान पर पर्सिजा जकार्ता के हाथों 0-1 से हार के बाद स्थानीय टीम के प्रशंसक आपे से बाहर हो गए और उन्होंने पुलिस तथा मैच सुरक्षा अधिकारियों पर जमकर पथराव किया।
रोम। इटैलियन फुटबाल पर इन दिनों मैच फिक्सिंग का मामला चल रहा है। इसके मद्देनजर 22 क्लबों और 61 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।
द इटैलियन फुटबाल फेडरेशन (एफआईजीसी) ने बुधवार को कहा कि आरोपियों में 52 सक्रिय खिलाड़ी और तीन कोच शामिल हैं। सभी को इनके अपराध का ब्यौरा दे दिया गया है।

नई दिल्ली। कहते हैं कि खिलाड़ी कभी खेल से बड़ा नहीं होता है लेकिन फुटबॉल के इस खिलाड़ी ने अपने खेल की बदौलत अपने आपको खेल से बड़ा बना लिया। क्या आप बता सकते हैं कि फुटबॉल की दुनिया का ये मशहूर खिलाड़ी कौन है।
ये मशहूर खिलाड़ी है डिएगो मेराडोना। मेराडोना का जन्म 30 अक्टूबर 1960 को लैनस में हुआ था। 10 साल की उम्र में मेराडोना ने अपने पड़ोस के क्लब एसट्रीला रोजा के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिया था।

काठमांडू। उत्तर कोरिया के हाथों मंगलवार को दशरथ स्टेडियम में मिली 0-4 की करारी शिकस्त के साथ एएफसी चैलेंज कप में भारत का सफर समाप्त हुआ। अपने ग्रुप में सभी मैच जीतकर उत्तर कोरिया की टीम 9 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। कोरियाई टीम को खिताब का प्रबव दावेदार माना जा रहा है। इस टीम में सात ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने 2010 फीफा विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।
कोरिया के लिए चौथे मिनट में जोन क्वांग इक ने पहला गोल किया। इसके बाद 34वें मिनट में री क्वांग हयोक ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद पाक नैम चोल ने 58वें तथा ली चोल मयोंग ने 70वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया। भारत को 39वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका मिला था लेकिन कप्तान सुनील छेत्री द्वारा बनाए गए मूव पर फ्रांसिस फर्नाडिस गोल नहीं कर सके।

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक फुटबाल क्लब के कोच के खिलाफ फोटोग्राफर को कथित तौर पर घूंसा जड़ने के आरोप में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह वाकया उस समय हुआ जब फोटोग्राफर कोच की फोटो खींच रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोरेलिया मोनारकास क्लब के कोच टॉमस ब्वॉय ने 'सिनटेसिस' समाचार पत्र के फोटोग्राफर विक्टर रोजस के चेहरे पर मारा।
पूएब्ला राज्य के लास ओलिवोस प्रशिक्षण परिसर में आए ब्वॉय का रोजस फोटो खींच रहे थे। क्लब के जनसंपर्क प्रमुख मारियो मेंडोजा ने मामले में बीच-बचाव किया। इसके बाद रोजस ने राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।
दुबई। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल वास्त के कोच डिएगो मैराडोना को गुर्दा में पथरी को हटाने के लिए ऑपरेशन कराना पड़ा है। समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' के मुताबिक दुबई स्थित कनाडाई विशेषज्ञ अस्पताल के प्रवक्ता ने मैराडोना का ऑपरेशन सफल होने की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक कुछ घंटों के बाद मैराडोना को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना के कोच रहे मैराडोना को 2004 में दिल और स्वांस सम्बंधी दिक्कतों के कारण 10 दिनों तक गहन चिकित्सा कक्ष में बिताने पड़े थे।

नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। भूटिया ने मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यूरोप के बड़े क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद बाईचुंग भूटिया ने खास बातचीत की आईबीएन7 से जिसमें उन्होंने कहा कि अगर भारतीय फुटबॉल को जरूरत पड़ी तो फिर वापसी कर सकते हैं। (वीडियो देखें)

नई दिल्ली। बाइचुंग भूटिया ने उनके विदाई मैच में मंगलवार को यहां बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मिली भारत को मिली 0-4 की हार के बाद कहा कि भारतीय खिलाड़ी बड़े नामों की चकाचौंध में खो गये जिससे उनका खेल प्रभावित हुआ। भूटिया ने मैच के बाद कहा कि पहले हाफ में हमारे खिलाडी जर्मन क्लब के बड़े नामों के सामने दबाव में आ गये थे जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो गया लेकिन दूसरे हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और बायर्न म्यूनिख को कोई गोल नहीं करने दिया।
100 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भूटिया का विदाई मैच देखने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लगभग 25000 दर्शक मौजूद थे। कई दर्शक हाथों में तख्ती लिए मौजूद थे जिन पर लिखा था ‘हू विल रिप्लेस भूटिया’ और ‘भूटिया वी विल मिस यू’ भूटिया 86 मिनट तक में रहे और इस दौरान उनके हर मूव को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया के जर्मनी के शीर्ष क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मंगलवार की शाम यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई मैच में भारतीय टीम को 4-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा।
जर्मन टीम ने आक्रामक फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए पहले ही हाफ में चार दनादन गोल कर दिए लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय टीम किसी भी हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी।

रोम। सिंगापुर स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय मैच फिक्सिंग रिंग के साथ काम करने के आरोप में इटली में पांच फुटबॉल खिलाड़ियों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में फुटबॉल क्लब अटालांटा के कप्तान क्रिस्टियानो डोनी भी शामिल हैं। डोनी को इस वर्ष अगस्त में इटैलियन सॉकर फेडरेशन ने मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण साढ़े तीन वर्ष के लिए निलम्बित किया था।
डोनी को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उनके द्वारा मैच फिक्सिंग मामले में सबूतों को नष्ट करने का डर है। इससे पहले जून में इटली के सेरी-बी लीग के मैच को फिक्स करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि 2010-11 सत्र में कम से कम तीन सेरी-ए मैचों को फिक्स किया गया था।













