IBN7IBN7

इटालियन ओपन के दूसरे दौर में हारीं सानिया-बिथानी

Published on May 17, 2012 at 13:29 | Updated May 17, 2012 at 14:32
0 IBNKhabar

रोम। भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

सानिया और बिथानी को बुधवार को यहां खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में लीजल ह्यूबर और लीसा रेमंड की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी ने लगातार सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सानिया और बिथानी ने पहले दौर में न्यूजीलैंड की एम इराकोविच और रोमानिया की एम निकूलेस्कू को 6-2, 6-1 से मात दी थी।

सानिया को एकल रैंकिंग में फायदा, 4 पायदान ऊपर

Published on May 14, 2012 at 13:11 | Updated May 14, 2012 at 13:13
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। भारत के सोमदेव देवर्बमन और सानिया मिर्जा को विश्व वरीयता ताजा एकल रैंकिंग में क्रमश: पांच और चार पायदान का फायदा हुआ है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ओर से सोमवार को जारी ताजा एकल रैंकिंग में सोमदेव 235वें से 230वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ओर से जारी एकल रैंकिंग में सानिया 191वें से 187वें स्थान पर पहुंच गई हैं। युगल में सानिया को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। सानिया नौंवे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

बोपन्ना-भूपति मेड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Published on May 10, 2012 at 17:55
0 IBNKhabar

मेड्रिड। भारत के रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुषों के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

बोपन्ना-भूपति की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी मैच के अंतिम-16 दौर में मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और जर्मनी के क्रिस्टोफर कास को 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया।

देखें: अदाओं के खेल ने बनाया इस टेनिस सुंदरी को स्टार!

  • ibnkhabar.com
Published on May 08, 2012 at 20:32 | Updated May 08, 2012 at 20:38
0 IBNKhabar

टेनिस का एक भी डब्ल्यूटीए एकल खिताब नहीं जीतने के बावजूद इस खिलाड़ी को इसकी सुंदरता ने दुनिया भर में फैमस कर दिया था। क्या आप बता सकता हैं कि कौन है ये खिलाड़ी। (स्लाइड शो देखें)

पहले ही दौर में हार कर बाहर हुईं सानिया

Published on May 08, 2012 at 14:27 | Updated May 08, 2012 at 14:38
0 IBNKhabar

मेड्रिड। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मेड्रिड ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को खेले गए युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट की गैर वरीयता प्राप्त जर्मनी की एन्ना-लेना ग्रोनेफेल्ड और चीन की झेंग शुआई ने सानिया और रोडियोनोवा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से मात दी।

फाइनल में पहुंचने का सानिया का सपना चकनाचूर

Published on May 04, 2012 at 10:53 | Updated May 04, 2012 at 14:56
0 IBNKhabar

एस्टोरिल। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी पुर्तगाल में जारी एस्टोरिल ओपन टूर्नामेंट के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार गई है।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को खेले गए युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा और गालिना वोस्कोबोएवा की तीसरी वरीय जोड़ी ने सानिया और रोडियोनोवा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 7-6(6) से मात दी।

टेबल टेनिस:सौम्यजीत, अंकिता को लंदन का टिकट

Published on Apr 22, 2012 at 19:41
0 IBNKhabar

नई दिल्ली।भारत के सौम्यजीत घोष और अंकिता दास ने रविवार को लंदन ओलम्पिक के लिए टिकट आरक्षित करा लिए। देश के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल हालांकि इससे चूक गए। सौम्यजीत और अंकिता ने हांगकांग में जारी एशियाई ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के माध्यम से रविवार को लंदन ओलम्पिक में खेलने का अधिकार हासिल किया।

सौम्यजीत और अंकिता ने महाद्वीपीय कोटे से लंदन का टिकट हासिल किया। ये दो खिलाड़ी दक्षिण एशिया क्षेत्र में अव्वल रहे। सौम्यजीत ने जहां यह टिकट हासिल करने के लिए अंथोनी अमलराज को 4-0 (12-10, 11-9, 11-6, 11-7) से हराया। वहीं अंकिता ने के. शामिनी को 4-3 (8-11, 11-3, 11-8, 11-13, 11-9, 9-11, 11-8) से पराजित कर भारत के लिए दो स्थान हासिल किए।

शारापोवा का नया हेयरस्टाइल इंटरनेट पर चर्चा का विषय

Published on Apr 18, 2012 at 13:58 | Updated Apr 18, 2012 at 14:07
0 IBNKhabar

मास्को। रूसी महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है। कंधे तक लम्बे बाल रखने वाली शारापोवा ने अब अपने बाल कान तक कटा लिए हैं।

शारापोवा ने अपने नए हेयरस्टाइल की जानकारी फेसबुक पर एक फोटो के जरिए दी। इसे लेकर इंटरनेट पर उनके प्रशंसकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया जाहिर की है।

देखें: सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक संग कहां लगाए ठुमके

  • ibnkhabar.com
Published on Apr 16, 2012 at 08:20 | Updated Apr 16, 2012 at 09:32
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी पति शोएब मलिक के संग रवीना टंडन के शो ‘इसी का नाम जिंदगी’ में नजर आईं। शो को सेट पर सानिया और शोएब ने ठुमके भी लगाए।

इस शो में सानिया और शोएब के अलावा फराह खान भी अपने बच्चों के संग हिस्सा लेने पहुंची। (स्लाइड शो देखें)

डेविस कप टेनिस में भारत 0-2 से पिछड़ा

Published on Apr 07, 2012 at 12:29 | Updated Apr 07, 2012 at 12:32
0 IBNKhabar

नामानगन (उजबेकिस्तान)। भारत ने उजबेकिस्तान के साथ जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 मुकाबलों में खराब शुरुआत की है। मुकाबलों को पहले दिन भारत ने अपने दोनों एकल मैच गंवा दिए।

भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ रही है। पहले एकल मैच में सनम सिंह को विश्व के 43वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनिस इस्तोमिन के हाथों 3-6, 2-6, 4-6 से हार मिली। इस्तोमिन के लिए यह मैच काफी आसान साबित हुआ क्योंकि हाल ही में उन्होंने अमेरिका के खिलाड़ी एंडी रॉडिक को हराया था।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

अन्य

राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
भारत के बसंत बहादुर राणा ने रूस के सरंस्क में आईएएएफ बर्ल्ड रेस वाकिंग कप में 50 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में चार वर्ष पुराने अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में आठ मिनट का सुधार किया और ‘बी’ मापदंड हासिल कर ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

फुटबॉल

इंडोनेशिया के जयापुरा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच में अपनी टीम की हार से गुस्साए प्रशंसकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और आसपास खड़ी कारों को आग लगा दी।
इटैलियन फुटबाल पर इन दिनों मैच फिक्सिंग का मामला चल रहा है। इसके मद्देनजर 22 क्लबों और 61 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।
कहते हैं कि खिलाड़ी कभी खेल से बड़ा नहीं होता है लेकिन फुटबॉल के इस खिलाड़ी ने अपने खेल की बदौलत अपने आपको खेल से बड़ा बना लिया। क्या आप बता सकते हैं कि फुटबॉल की दुनिया का ये मशहूर खिलाड़ी कौन है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

हॉकी

लंदन में दो से छह मई तक आयोजित होने वाले चार देशों की ओलम्पिक टेस्ट प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम की कमान गोलकीपर भरत छेत्री के हाथों में होगी।
समारोह में सैफ अली खान, नेहा धूपिया और मीका सहित कई नामचीन हस्तियां धमाल मचाने जा रही हैं।
भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलंपिक का टिकट पक्का हो गया है। ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल में भारत ने फ्रांस को 8-1 से हराकर 8 साल बाद ओलंपिक में अपनी जगह बनाई।
ibnliveibnlive