IBN7IBN7

[+] 52 और खबरें


दिल्ली-मुंबई में 4जी लॉन्च कर सकता है एयरटेल

Published on May 17, 2012 at 16:09 | Updated May 17, 2012 at 17:09
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है। क्वालकोम की बीडब्ल्यूए शाखा के चार महत्वपूर्ण सर्किल दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और केरल के स्पेक्ट्रम हैं। रिपोर्टों के मुताबिक क्वालकोम ने बीडब्ल्यूए को बेचने के लिए 5000 करोड़ रुपये की मांग की है। इस घटनाक्रम से नजदीक से जुड़े सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डील अगले सप्ताह ही फाइनल हो सकती है।

एटरटेल के पास कोलकाता, कर्नाटक, महाराष्ट्र (मुंबई को छोड़कर) और पंजाब के लिए बीडब्ल्यूए (4जी) स्पेक्ट्रम हैं। इसने पहले ही कोलकाता और बैंगलोर में 4जी सर्विस पेश भी कर दी है। साथ ही इसकी पुणे और चंडीगढ़ में भी 100 एमबीपीएस तक की स्पीड वाली 4जी सर्विस को लांच करने योजना है।

क्या आपको पता है दांत साफ करने का सही तरीका?

Published on May 17, 2012 at 12:43 | Updated May 17, 2012 at 12:58
0 IBNKhabar

स्टॉकहोम।यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है। स्वीडन में किए गए एक शोध में यह निष्कर्ष निकलकर आया है कि लगभग सभी स्वीडनवासी अपने दांतों को साफ करने के लिए रोजाना फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दस में से केवल एक को ही मालूम है कि दांतों को साफ करने का सही तरीका क्या है।

यूनिवर्सिटी ऑफ गोटेबर्ग स्थित शाहग्रेंसका अकादमी में पिआ गाब्रे और उनके साथियों ने दो अलग-अलग अध्ययनों में 15 से 80 वर्ष के विभिन्न आयु वर्गों के 2,013 स्वीडनवासियों की ब्रश करने की आदतों का अध्ययन किया। परिणामों से पता चला कि केवल 10 प्रतिशत आबादी ही ऐसी हैं, जो टूथपेस्ट का इस्तेमाल सबसे प्रभावी तरीके से करती है।

देखें: केट अपटोन की हॉट अदा, कर देती है फिदा

  • ibnkhabar.com
Published on May 17, 2012 at 09:17
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। अमेरिकन मॉडल केथरीन केट अपटोन का जन्म 10 जून 1992 को सेंट जोसेफ, मिशिगन, अमेरिका में हुआ था।

केट ने अपने मॉडलिग करियर की शरुआत साल 2008 में फैशन एक्सेसरीज कंपनी डोनी एंड बोर्क के साथ की। केट बीच बनी स्विमवियर और विक्टोरिया सीक्रेट के लिए भी मॉडलिंग कर चुकी हैं।(स्लाइड शो देखें)

अधिकतर लोगों को नहीं आती दांतों की सफाई

Published on May 16, 2012 at 23:12 | Updated May 17, 2012 at 13:55
0 IBNKhabar

स्टॉकहोम। यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है। स्वीडन में किए गए एक शोध में यह निष्कर्ष निकलकर आया है कि लगभग सभी स्वीडनवासी अपने दांतों को साफ करने के लिए रोजना फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दस में से केवल एक को ही मालूम है कि दांतों को साफ करने का सही तरीका क्या है।

यूनिवर्सिटी ऑफ गोटेबर्ग स्थित शाहग्रेंसका अकादमी में पिआ गाब्रे और उनके साथियों ने दो अलग-अलग अध्ययनों में 15 से 80 वर्ष के विभिन्न आयु वर्गों के 2,013 स्वीडनवासियों की ब्रश करने की आदतों का अध्ययन किया। परिणामों से पता चला कि केवल 10 प्रतिशत आबादी ही ऐसी हैं, जो टूथपेस्ट का इस्तेमाल सबसे प्रभावी तरीके से करती है।

देखें: आ रहा है कैमरा फोन का बाप ‘नोकिया 808 प्योरव्यू’!

  • ibnkhabar.com
Published on May 16, 2012 at 14:19
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। मोबाइल बाजार की ‘किंग’ कही जाने वाली कंपनी नोकिया मोबाइल बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन ‘नोकिया 808 प्योर व्यू’ को इसी महीने में भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 41 मेगापिक्सल कैमरा है और वो भी कार्लजाइस ऑप्टिक जूम के साथ। नोकिया का ये फोन नए ऑपरेटिंग सिस्टम सिम्बियन बेले पर काम करेगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 29,999 रुपए है।

ना दारू-ना दवा, पार्क में घूमने से फ्रस्ट्रेशन हवा!

Published on May 16, 2012 at 13:20
0 IBNKhabar

टोरंटो। पार्क में घूमने से अवसाद से मुक्त होने में मदद मिलती है। यह बात शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के आधार पर कही। बेक्रेस्ट्स रॉटमैन रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक फेलो मार्क बर्मन ने कहा कि हमारे अध्ययन के मुताबिक बाग, बगीचों या जंगलों में घूमने से अवसादग्रस्त लोगों की याद्दाश्त में सुधार हुआ और जो व्यस्त शहरी माहौल में घूमने से होने वाले लाभों की तुलना में बेहतर था। बर्मन मिशिगन और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञान पत्रिका जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर की रिपोर्ट के मुताबिक बर्मन ने हालांकि कहा कि सिर्फ घूम कर ही अवसाद से मुक्ति नहीं पाई जा सकती है और साइकोपैथी तथा औषधीय चिकित्सा की जरूरत बनी रहती है।

अपने रिलायंस कनेक्शन के जरिए सहवाग से करें बात

Published on May 16, 2012 at 11:14 | Updated May 16, 2012 at 11:54
0 IBNKhabar

नई दिल्ली।रिलायंस ने अपनी लोकप्रिय सेलेब्रिटी चैट सर्विस स्टार टॉक में सहवाग और कुछ अन्य भारतीय और क्षेत्रीय सितारों को जोड़ा है। रिलायंस कम्यूनिकेशन ने घोषणा की है कि इसके सब्सक्राइबर अब बल्लेबाजी के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के साथ इसकी स्टार टॉक सर्विस के जरिए बातचीत कर सकते हैं। ऑपरेटर ने साथ ही अन्य सेलेब्रिटीज जिसमें बॉलीवुड स्टार्स, खेल जगत की हस्तियां और गायक-गायिकाएं शामिल हैं।

रिलायंस कम्यूनिकेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वैल्यू एडेड सर्विसेस (वीएएस) के प्रमुख कुनाल रामटेके ने कहा कि किसी भी खेल प्रेमी के लिए स्टार टॉक पर वीरेंद्र सहवाग से बात करने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा होगा। यह इस सेलेब्रिटी चैट सर्विस के जरिए हमारे महत्वपूर्ण उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम फायदा सुनिश्चित करेगा।

देखें: सुपर मॉडल मिरांडा केर की हॉट तस्वीरें

  • ibnkhabar.com
Published on May 16, 2012 at 09:33
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। बला की खूबसूरती के लिए हॉलीवुड में पहचान रखनेवाली सेक्सी मॉडल और अदाकारा मिरांडा मई केर का जन्म 20 अप्रैल 1983 में सिडनी में हुआ था।

वह पहली ऑस्ट्रेलियन मॉडल हैं जिन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ करार किया और ऑस्ट्रेलियाई फैशन श्रृंखला डेविड जोन्स का प्रतिनिधित्व किया। केर ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की। 1997 में केर ने डॉली मैग्जीन और इंपल्स फ्रेगनेंस द्वारा आयोजित ऑस्ट्रेलियन नेशन वाइड मॉडल प्रतियोगिता जीती।

केर ने साल 2000 में ऑस हल्लोव्स स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। केर मॉडलिंग की शुरुआत करने से पोषण और स्वास्थ्य मनोविज्ञान का अध्ययन किया। अक्सर विवादों के जरिए सुर्खियों बटोरनेवाली मिरांडा केर एक कंपेन के दौरान टॉपलेस हो गई। यह फोटोशूट एक लांजरी एड के लिए किया गया।

देखें: 10 लाख से ज्यादा लोग इन फोन पर फिदा हैं!

Published on May 15, 2012 at 17:24 | Updated May 15, 2012 at 17:28
0 IBNKhabar

द मोबाइल इंडियन ने अपने दस लाख यूनीक विजिटरों के रुझानों के आधार पर 25 अधिकतम खोजे गए मोबाइल फोनों की लिस्ट तैयार की है। आप भी देखिए पब्लिक किन मोबाइल फोन पर फिदा है।

(देखें: स्लाइड शो।)

30 फीसदी भारतीय मोबाइल के लिए सेक्स छोड़ने को तैयार!

Published on May 15, 2012 at 14:27
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। मोबाइल फोन लोगों की सेक्स लाइफ चौपट कर रहा है। हाल के दिनों में कुछ सर्वे में ये बात सामने आई है कि 30 फीसदी भारतीय एक मोबाइल फोन के बदले सेक्स के अवसर को छोड़ना पसंद करेंगे। एक मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सास ने भारत भर में 1003 लोगों पर ये ऑनलाइन सर्वे किया।

सर्वे में बताया गया है कि सेक्स पर मोबाइल फोन को तरजीह देने वाले 58 फीसदी लोगों की आयु 50 से 64 साल है। महिलाओं और पुरुषों की संख्या के लिहाज से इस कैटेगरी में 41 फीसदी महिलाएं शामिल हैं जबकि 23 फीसदी पुरुष। हालांकि सीनियर एक्जीक्यूटिव और फैसले लेने वालों की कैटेगरी में तस्वीर बिल्कुल जुदा है। इस हिस्से के 34 फीसदी लोगों ने सेक्स की जगह मोबाइल फोन के विकल्प को खारिज कर दिया।

इस सर्वे में एक और मजेदार बात सामने आई है, जिसके मुताबिक मोबाइल फोन पर सेक्स को तरजीह देने वाले 70 फीसदी लोगों में 77 फीसदी संख्या पुरुषों की है जबकि 59 फीसदी महिलाएं हैं। जबकि 35 साल से नीचे के 71 फीसदी लोग सेक्स की बजाय मोबाइल फोन को छोड़ना पसंद करेंगे। सर्वे में कहा गया है कि सेक्स की जगह मोबाइल फोन को तरजीह देने वालों में 70 फीसदी लोग उच्च शिक्षा हासिल किए हुए हैं।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

लोकपाल बिल पर संसद में चर्चा अब 21 मई को होगी। हालांकि बीएसपी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है।
पुलिस ने गुरुवार को मार्क्सएवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन नेताओं को अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की हत्या में संलिप्तता पर गिरफ्तार किया।
लोकसभा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल इस साल दिसम्बर तक बढ़ाने पर गुरुवार को सहमति जताई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत फिरोजशह कोटला मैदान में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को 21 रनों से पराजित कर दिया।
आईपीएल के हीमैन बन चुके और अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रायल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज एक दो नहीं बल्कि एक साथ पूरे छह रिकार्ड अपने खाते में डालकर नया कीर्तिमान बना लिया।
17 अंक लेकर सुपरकिंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। उसका प्ले ऑफ में पहुंचना बहुत हद तक किस्मत पर ही निर्भर है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने गुरुवार को एयर इंडिया के सभी कर्मचारी संघों को अगले सप्ताह वार्ता के लिए बुलाया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने देवास के बहुचर्चित सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आरोपी बनाई गई साध्वी प्रज्ञा सिंह की अपील पर फैसला सुनाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) को जेल में पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी।
एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी अवैध करार दे दिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

पाकिस्तान के एबटाबाद ठिकाने पर अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए नेवी सील्स की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने अभियान को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन, दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता रोकने की वकालत करते हुए उसे 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के अनुरोध की आलोचना की है।
इटली ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मार गद्दाफी के परिजनों के ढाई करोड़ डॉलर के होटल परिसर एवं भूमि को जब्त कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंडी के अंगरक्षक की नक्सलियों ने आज गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी रायफल छीन कर फरार हो गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 हजार करोड़ के जल महल घोटाला मामले में घिर गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के जलमहल को लीज पर देने के सरकार के फैसले को अवैध ठहराते हुए लीज डीड रद्द कर दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.39 अंकों की तेजी के साथ 16,070.48 पर और निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 4,870.20 पर बंद हुआ।
रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

कामयाबी का नशा भी होता है और सेलेब्रिटी होने के नुकसान भी, लेकिन हमारा एजेंडा साफ है। सेलेब्रिटी को जानबूझ कर न बनाया जाए निशाना।
इस शुक्रवार बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इसमें रामू की ‘डिपार्टमेंट’ और करन राजदान की ‘मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी’ मुख्य है।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार आमिर खान दोनों को 'इंडियाज प्राइम आइकॉन' के खिताब के दावेदारों में शामिल किया गया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है।
यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive