IBN7IBN7

लो, फेसबुक पर खूबसूरत दिखने के लिए करवा रहे सर्जरी

Published on Apr 29, 2013 at 16:09 | Updated Apr 29, 2013 at 16:50
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। कॉलेज छात्रा श्याना जॉन अपनी नाक को लेकर खुश नहीं हैं। वह इसे सही आकार देना चाहती हैं। इसके लिए वह सर्जरी का सहारा लेती हैं। हैरानी की बात है कि यह सब जहमत वह सोशल साइट फेसबुक पर अपनी तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए उठा रही हैं।

कॉस्मेटिक सर्जन कहते हैं कि भारत के स्कूल और कॉलेजों के छात्र और छात्राओं की एक अच्छी-खासी संख्या फेसबुक पर सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा ले रही है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग के बढ़ते चलन से इस प्रवृति में उभार आया है। किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ने के अंदाज को उसकी सोच और व्यक्तित्व की पहली छाप के रूप में देखा जाता है। लोगों के बीच यह कॉस्मेटिक सर्जरी 'फेसबुक फेसलिफ्ट्स' के नाम से लोकप्रिय है। पुरुष भी समान रूप से इसके दीवाने हैं।

इस गर्मी ऑनलाइन खरीदारी में इन चीजों की होगी डिमांड

Published on Apr 24, 2013 at 16:57
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। इस गर्मी में देश के ऑनलाइन खरीदार जमकर खरीदारी करने वाले हैं। यह खुलासा देश के अग्रणी ईकॉमर्स बाजार ईबे इंडिया के एक सर्वेक्षण से हुआ। अप्रैल 2013 में ईबे इंडिया के 1345 उपयोगकर्ताओं के बीच किए गए ईबे इंडिया समर मोबाइल कॉमर्स सर्वेक्षण से मोबाइल खरीदारों के रुझान का आकलन किया गया। सर्वेक्षण में 92 प्रतिशत पुरुषों ने अपनी राय दी। इनमें 39 प्रतिशत उपभोक्ता 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के थे, जबकि 31 प्रतिशत उपभोक्ता 26 से 30 वर्ष आयुवर्ग के थे। जिससे युवाओं के बीच इस माध्यम की लोकप्रियता का पता चलता है।

सर्वेक्षण के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में 49 प्रतिशत लोग धूप के चश्मे, 43 प्रतिशत लोग सूती कपड़े, 36 प्रतिशत लोग टीशर्ट्स, 34 प्रतिशत लोग शॉर्ट्स और 18 प्रतिशत लोग टोपी की खरीदारी करते हैं। 83 प्रतिशत मोबाइल खरीदार अपनी निजी खरीदारी के लिए, जबकि 30 प्रतिशत अपने अभिभावकों के लिए, 29 प्रतिशत लोग अपने साथी (पति या पत्नी) के लिए और सिर्फ 19 प्रतिशत लोग बच्चों की खरीदारी के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

घर बैठे करें डिजाइनर रोहित बल की साड़ियों की खरीदारी

Published on Apr 20, 2013 at 20:19
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। अगर आप घर बैठे-बैठे नामचीन डिजायनर रोहित बल की डिजायन की हुई साड़ियां खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। अब आप उनके द्वारा डिजायन साड़ियों की चुनिंदा रेंज 'पर्निया कुरेशी' की ऑनलाइन दुकान से खरीद सकते हैं। यह बुटीक रोहित बाल की साड़ियों के संग्रह को 'राजसी रोहित' के नाम से नुमाइश करेगा। राजसी ठाट-बाट की झलक दिखाने वाली इन साड़ियों में उनके हाल के संग्रह को भी शामिल किया गया है। कुरेशी ने एक बयान में कहा, कि अब लोगों को रोहित के डिजायन किए वस्त्र खरीदने का सपना साकार होगा। आप इस नामचीन डिजायनर के वस्त्र इंटरनेट पर क्लिक करके खरीद सकते हैं। मुझे फक्र है कि हमारे डिजानयरों की नामावली में रोहित का नाम है।

उनके कलेक्शन की कीमत 20,000-30,000 हजार रुपए के बीच रखी गई है। रोहित बल भारतीय फैशन उद्योग की एक पहचान हैं। वे अपने डिजायनों में परंपरागत और आधुनिक विचारों के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा डिजायन किए गए वस्त्रों की प्रदर्शनी न्यूयॉर्क, पेरिस और सिंगापुर में लग चुकी है। रोहित के डिजाइन किए परिधानों को कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों जैसे नाओमी कैंपबेल, उमा थुरम और सिंडी क्राफोर्ड और नामचीन भारतीयों में अमिताभ बच्चन एवं अर्जुन रामपाल नुमाइश कर चुके हैं।

देखें: इंडिया फैशन वीक का हर रंग दिखेगा यहां

  • ibnkhabar.com
Published on Mar 25, 2013 at 09:56 | Updated Mar 25, 2013 at 10:12
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। होली से पहले दिल्ली-मुंबई में फैशन के रंग देखने को मिल रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटी हों या जानी-मानी मॉडल, डिजाइनर व अन्य पेज थ्री सेलेब सब व्यस्त हैं। दिल्ली में जहां लैक्मे फैशन वीक में जलवे बिखेरे जा रहे हैं, वहीं मुंबई में विल्स फैशन वीक का आयोजन हो रहा है। इन चुनिंदा तस्वीरों में देखें फैशन के कुछ दिलचस्प और अनोखे रंग। (एपी)

(देखें स्लाइड शो)

पटियाला की नवनीत कौर बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स

Published on Mar 25, 2013 at 09:12 | Updated Mar 25, 2013 at 10:47
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। पटियाला की रहने वाली नवनीत कौर ढिल्लन ने फेमिना मिस इंडिया 2013 का खिताब जीत लिया है। मिस इंडिया प्रतियोगिता के 50वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में नवनीत को विजेता चुना गया। शोभिता धुलिपला पहली रनर अप रहीं जबकि जोया अफरोज को दूसरी रनर अप घोषित किया गया।

इस साल प्रतियोगिता का 50वां साल मनाया जा रहा है। पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की शाम में सबसे खास बात 3 साल बाद एश्वर्या राय बच्चन की परफॉर्मेंस रही। करन जौहर, जॉन अब्राहम, असिन, चित्रांगदा सिंह, श्यामक डाबर, ऋतु कुमार और युवराज सिंह ज्यूरी में शामिल थे।

देखें: विल्स लाइफ स्टाइल फैशन वीक की झलक

  • ibnlive.com
Published on Mar 17, 2013 at 10:51 | Updated Mar 17, 2013 at 10:57
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रहा है फैशन का मेला, विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक में कई जाने-माने डिजायनर के बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिले। और कई बॉलीवुड हस्तिओं ने भी रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

स्लाइड शो देखें

देखें: इंडियन प्रिंसेस 2013 के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें

  • ibnkhabar.com
Published on Mar 11, 2013 at 07:12 | Updated Mar 11, 2013 at 10:03
0 IBNKhabar

मुंबई। हाल ही में इंडियन प्रिंसेस 2013 के फिनाले में बॉलीवुड से करिश्मा कपूर, प्राची देसाई और नथालिया कौर को देखा गया। इस प्रतियोगिता शेरोन फर्नांडीस इंडियन प्रिंसेस चुना गया। वहीं जन्नतुल पाया इंडियन प्रिंसेस इंटरनेशल चुनी गईं। इस प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में किया गया था। स्लाइड शो देखें

तस्वीरों में देखें: नॉर्थ ईस्ट फैशन शो के नजारे

  • ibnkhabar.com
Published on Mar 08, 2013 at 06:51 | Updated Mar 08, 2013 at 18:21
0 IBNKhabar

गुवाहाटी। गुवाहाटी में चल रहे ‘नॉर्थ-ईस्ट फैशन फीस्ट-2013’ में एक से बढ़कर एक दिलचस्प नजारें देखने को मिले। स्लाइड शो देखें

लंदन फैशन वीक में दिखी रिहाना की ड्रेस की चमक

Published on Feb 18, 2013 at 13:54 | Updated Feb 18, 2013 at 14:04
0 IBNKhabar

लंदन। रिहाना ने ‘लंदन फैशन वीक’ के दौरान महिलाओं के पोशाक की श्रृंखला जारी की। रिहाना के पोशाकों के ब्रांड रिवर आइलैंड के साथ समझौता करने की खबर के बाद उनके पिछले सप्ताहांत इस फैशन सप्ताह में भाग लेने पर फैशन जगत में काफी चर्चा थी।

इस फैशन शो का आयोजन शनिवार रात मध्य लंदन के ओल्ड सार्टिग ऑफिस में हुआ और इसका समापन रविवार सुबह हुआ। रिहाना के रिवर आइलैंड श्रृंखला में विभिन्न रंगों के छोटे, चुस्त कपड़े थे, जिसमें छोटे टॉप्स और ऊंची एड़ी की बूट शामिल थी।

तस्वीरों में देखें: मॉडल्स ने कैसे चुराया दिल

  • ibnkhabar.com
Published on Feb 12, 2013 at 13:25 | Updated Feb 12, 2013 at 13:27
0 IBNKhabar

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क फैशन वीक 2013 में मॉडल्स ने खूब जलवा बिखेरा। इस दौरान सेलेब्रिटी ने रेड ड्रेस पहनकर सबका दिल चुरा लिया। शो में मॉडल्स के साथ-साथ हॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी शिरकत की। फैशन शो में मॉडल्स कुछ ऐसे अंदाज में नजर आई की हर कोई बस देखता ही रह गया। तस्वीरों में देखें रैंप पर मॉडल्स का जलवा।

(देखें स्लाइड शो)





IBN7IBN7
####TWITTER####
ibnliveibnlive

इतिहास

हिमालय के पर्वतीय प्रदेश के कुमायूं नामक स्थान का राजा एक बार अल्मोड़े की घाटी में शिकार खेलने गया। उस समय वह स्थान घने जंगल से ढका था।
मैदानों के मुकाबले पर्वतीय क्षेत्रों में अपराध कम होते हैं और इसलिए कभी-कभार जो इक्की-दुक्की हत्याएं होती हैं वह उस क्षेत्र के इतिहास में दर्ज हो जाती हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

हैल्थ

भारत ने डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए एक वैक्सीन तैयार कर ली है। 28 साल की मेहनत के बाद ये दवा डायरिया की देश में बनी पहली दवा होगी।
सीआईएमबीएस की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रोसेली जैकब का सुझाव है कि बच्चों को फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सीमित समय बिताना चाहिए और अपने मोबाइल फोनों पर फेसबुक एवं ट्विटर को देखना बंद करना चाहिए।
वसायुक्त भोजन व्यक्ति की सतर्कता को प्रभावित कर सकता है। यह थकान पैदा कर सकता है। वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा एक अध्ययन में किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रिश्ते

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक साथ 162 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
एक पिता ने अपनी बेटी को फेसबुक की लत छोड़ने के लिए 10,000 रुपए देने का वादा किया है।
प्रेमियों को एकदूसरे के नजदीक लाने में कौन सी चीजें सहायक होती हैं? इसका खुलासा एक अमेरिकी महिला समाजशास्त्री ने अपने अध्ययन में किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

गैजेट्स

आइए टेक गुरु में हम जानते हैं बाजार में आए कुछ नए बजट स्मार्टफोन की खूबियां।
नोकिया परिवार में शामिल हुआ और एक नया स्मार्टफोन ‘नोकिया लूमिया-925’। डिजाइन के मामले में ये फोन नोकिया के लूमिया-920 की ही तरह दिखता है। एल्यूमिनियम बॉडी से बना ये फोन काफी स्लिम है।
बेहतरीन स्मार्टफोन की दौड़ में शामिल हुआ लावा का ‘ज़ोलो क्यू700’। बजट स्मार्टफोन की कैटेगेरी में शामिल ये फोन फुल टचस्क्रीन फोन है। ये एक ड्यूल सिम फोन है। इसकी कीमत 9,999 रु है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

ऑटो

टॉप ड्राइव में देखिए इस हफ्ते क्या-क्या हुआ कार और बाइक के बाजार में। मर्सडिज की जीएल 350 लग्जरी एसयूवी लॉन्च हुई है इसके अलावा कई गाड़ियों की जानकारियां।
दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार ‘लैम्बोर्गिनी’ लेकर आई है ऐसी कॉंसेप्ट लग्जरी सुपरकार जिसे देखकर दिल कह उठेगा वाह कार है! लैम्बोर्गिनी की ये नई सुपरकार है ‘लैम्बोर्गिनी इगोस्टा’।
एक्साइज ड्यूटी से राहत के लिए ऑटो कंपनियों ने एसयूवी प्रोडक्शन को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव किए है।
ibnliveibnlive