IBN7IBN7

बिहार में ट्रेन पर नक्सल हमला, दो यात्रियों समेत तीन की हत्या


Published on Jun 13, 2013 at 14:11 | Updated Jun 13, 2013 at 17:40
0 IBNLive

नई दिल्ली। बिहार के जमुई में 100 से ज्यादा नक्सलियों ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने ट्रेन में मौजूद सुरक्षा बलों के जवानों से हथियार लूटने के मकसद से ट्रेन को निशाना बनाया। बिहार के डीजीपी के मुताबिक इस हमले में एक आरपीएफ जवान और दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि ट्रेन के ड्राइवर को गोली लगी है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

नक्सलियों ने तकरीबन एक घंटे दस मिनट तक ट्रेन में सवार तकरीबन तीन हजार जवानों की जान को सांसत में रखा। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने ट्रेन पर एक हजार से ज्यादा राउंड की फायरिंग की। हमले के दौरान उन्होंने आठ से 9 बम विस्फोट भी किए। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों की फायरिंग का जवाब आरपीएफ के जवानों ने भी दिया। लेकिन ट्रेन में तीन हजार से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की वजह से आरपीएफ के जवानों को नक्सलियों से लोहा लेने में मुश्किल आ रही थी। पुलिस के मुताबिक नक्सिलयों का मकसद आरपीएफ जवानों का हथियार लूटना था। नक्सली तकरीबन तीन राइफल लूटकर पास के जंगलों में गुम हो गए।

फूड सिक्योरिटी बिल पर हर सवाल का जवाब है यहां!

  • ibnkhabar.com

Published on Jun 13, 2013 at 12:28 | Updated Jun 13, 2013 at 13:03
0 IBNLive

नई दिल्ली। केंद्र सरकार किसी भी कीमत पर फूड सिक्योरिटी बिल लागू करने के लिए कमर कस चुकी है। भले ही इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना पड़े या अध्यादेश ही लाना पड़े। क्या है इस बिल की खूबियां?

पढ़ें हमारे एक्सपर्ट के जवाब

कई दलों और राज्य सरकारों को है फूड बिल पर ऐतराज


Published on Jun 13, 2013 at 10:50 | Updated Jun 13, 2013 at 10:51
0 IBNLive

नई दिल्ली। वामपंथी दलों के तेवर खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर खासे तल्ख हैं। प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के लिए भी सरकार की ये नई योजना उधेड़बुन में डालने वाली साबित हो रही है। बीजेपी इस बिल का विरोध करती नहीं दिखना चाहती जबकि कांग्रेस और सरकार चाहती है कि इस बिल में अड़ंगा डालने वालों को गरीबों का विरोधी दिखाया जा सके, इसलिए बीजेपी इस खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर बेहद सावधानी से प्रतिक्रिया दे रही है।

बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि बीजेपी खाद्य सुरक्षा कानून का समर्थन करती है लेकिन इस लंबित विधेयक के कुछ निश्चित प्रावधानों को संशोधित किए जाने की जरूरत है। सरकार इस काम के लिए संसद का मॉनसून सत्र जल्दी बुलाए। खाद्य सुरक्षा बिल के मसले पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज भी तत्काल प्रतिक्रिया देती दिखती हैं। सुषमा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि सरकार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक पर अध्यादेश जारी नहीं करना चाहिए। हम ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक के लिए अध्यादेश के रास्ते का इस्तेमाल करने के खिलाफ हैं।

पढ़ें-क्या है फूड बिल, किसको मिलेगा इसका फायदा


Published on Jun 13, 2013 at 10:45 | Updated Jun 13, 2013 at 10:46
0 IBNLive

नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा देश के कमजोर तबके को होगा। ये योजना तकरीबन दो तिहाई आबादी को फायदा पहुंचाएगी। गांवों की 75% आबादी तक इसकी पहुंच होगी। शहरों में 50% लोगों को इससे फायदा मिलेगा।

योजना के तहत 2 रुपये किलो गेहूं, 3 रुपये किलो चावल और 1 रुपये किलो मोटा अनाज मिलेगा। एक परिवार को हर महीने 25 किलो अनाज मिलेगा। फूड बिल के लागू होने के बावजूद पहले से चल रही अन्त्योदय योजना में बदलाव नहीं होगा। अन्त्योदय लाभार्थियों को 35 किलो अनाज मिलता रहेगा। ये योजना फिलहाल तीन साल के लिए लागू होगी।

फूड बिल को लेकर आखिर जल्दबाजी में क्यों है सरकार?


Published on Jun 13, 2013 at 10:42 | Updated Jun 13, 2013 at 10:44
0 IBNLive

नई दिल्ली। यूपीए सरकार खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने की जल्दबाजी में दिख रही है। सवाल है कि सरकार इस बिल को लेकर जल्दबाजी में क्यों है। इसकी भी कई वजहें हैं लेकिन सबसे बड़ी वजह सरकार की लगातार गिरती लोकप्रियता है। असल में मौजूदा सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कई मंत्रियों को इन आरोपों की वजह से इस्तीफा देना पड़ा।

दूरसंचार घोटाले की वजह से ए राजा को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में दयानिधि मारन को भी अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा। उन पर एयरसेल-मैक्सिस डील में गड़बड़ियों के आरोप लगे। कोयला खदान आबंटन घोटाले में सुबोधकांत सहाय को इस्तीफा देना पड़ा। रेलवे प्रमोशन में भ्रष्टाचार की गाज पवन बंसल पर गिरी। पवन बंसल को रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

फूड बिल पर नहीं हुआ फैसला, अब विपक्ष से समर्थन की आस


Published on Jun 13, 2013 at 10:30 | Updated Jun 13, 2013 at 13:24
0 IBNLive

नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा बिल पर फैसला फिलहाल टल गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट में इस पर हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि इस मुद्दे पर हम विपक्ष से समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि बिल तैयार है, अगर विपक्ष तैयार हो तो विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

कई हफ्ते तक माथापच्ची करने के बाद सरकार ने औपचारिक रूप से अध्यादेश पर विचार करने का फैसला किया था। लेकिन विपक्ष के अलावा एनसीपी जैसी सहयोगी दल इसके विरोध में थी। इसके अलावा सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सपा ने भी इसके विरोध का ऐलान किया था। तमाम पार्टियों के मूड को भांपकर सरकार ने फिलहाल इस पर फैसला टाल दिया।

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज


Published on Jun 13, 2013 at 07:37
0 IBNLive

नई दिल्ली। इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।

वीडियो देखें।

DLF मामले में वाड्रा पर जानकारी गोपनीय मानता है PMO


Published on Jun 12, 2013 at 23:07
0 IBNLive

लखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय डीएलएफ से जुड़े रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों के बारे में कोई भी सूचना नहीं देना चाहता है। वह इन सूचनाओं को गोपनीय मानता है, और इन्हें आरटीआई अधिनियम के तहत दिए जाने से छूट चाहता है।

लखनऊ स्थित आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने डीएलएफ-वाड्रा प्रकरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर अपनी रिट याचिका के सम्बंध में सूचनाएं मांगी थीं कि याचिका की प्रति पीएमओ को कब प्राप्त हुई और उस पर क्या कार्रवाई की गई। साथ ही उन्होंने सम्बंधित फाइल की नोटशीट की प्रति भी मांगी थी। पीएमओ ने पहले एक मार्च, 2013 के अपने पत्र द्वारा यह कह कर सूचना देने से मना कर दिया था कि प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

तलवार दंपति की गवाहों की लिस्ट में पूर्व CBI प्रमुख


Published on Jun 12, 2013 at 22:59
0 IBNLive

नई दिल्ली। आरुषि-हेमराज हत्या मामले में तलवार दंपति ने गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में 13 गवाहों की लिस्ट दी है। तलवार दंपति इन गवाहों को अपने बचाव में गवाही के लिए बुलाना चाहते हैं। इस लिस्ट में सीबीआई की पहली जांच टीम के मुखिया रहे अरुण कुमार का नाम भी शामिल है। अब सीबीआई को इस लिस्ट पर अपना जबाब देना हैं।

दरअसल आरुषि हेमराज मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सख्त रुख के बाद आखिरकार राजेश और नूपुर तलवार ने गवाहों की लिस्ट कोर्ट में जमा करा दी। इससे पहले तलवार दंपति ने गवाहों की लिस्ट पेश करने के लिए ये कहते हुए समय मांगा था कि उनके गवाह सीबीआई से डरे हुए हैं। तलवार दंपति ने जिन 13 गवाहों की लिस्ट कोर्ट को दी है उनमें सबसे अहम नाम है उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर- अरुण कुमार का। अरुण कुमार आरुषि-हेमराज हत्याकांड की जांच करने वाली सीबीआई की पहली टीम के मुखिया रह चुके हैं। अरुण कुमार की टीम ने अपनी जांच के बाद राजेश और नूपुर तलवार को क्लीन चिट दे दी थी।

दाऊद पर शिकंजा कसने के लिए और ऑडियो की जरूरत


Published on Jun 12, 2013 at 22:49 | Updated Jun 12, 2013 at 23:19
0 IBNLive

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ताजा स्पॉट फिक्सिंग मामले में फरार अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम की सरगना के संदिग्ध सदस्यों और खिलाड़ियों और सट्टेबाजों के बीच हुई बातचीत में दाऊद की पहचान को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस को दाऊद की आवाज वाले अतिरिक्त ऑडियो क्लिप्स की आवश्यकता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाम उजागर न करने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे सट्टेबाजी गिरोह के संचालन में दाऊद की संलिप्तता साबित करने के लिए फोन पर हुई बातचीत के पर्याप्त सुबूत होने के बावजूद हमें प्रामाणिकता के लिए दाऊद की आवाज के कुछ अतिरिक्त ऑडियो क्लिप्स की जरूरत है।





IBN7IBN7
####TWITTER####
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि जनता दल यू ने जिस तरह से बिहार विधानसभा में विश्वास मत जीता है उससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के षडयंत्र में फंस गये हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने गुजरात के विकास मॉडल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां न्यूनतम मजदूरी लगभग 100 रुपये है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम पद की उम्मीदवारी पर बीजेपी के पूर्व नेता और विचारक गोविंदाचार्य ने कहा है कि मोदी अगर पीएम उम्मीदवार न बनें तो बीजेपी को ज्यादा फायदा होगा।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

मेष- अपना हक पाने के लिए आप कड़े से कड़े कदम उठा सकते हैं। गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन आपसे समझ के साथ बेहतर बना रहेगा।
मेष- मेहनत लगन और पराक्रम से संघर्ष में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। विरोधियों की सक्रियता बढ़ी हुई रह सकती है।
मेष- साहसिक होने के साथ समझदार होना भी अत्यावश्यक है, अन्यथा भटकाव की आशंका बढ़ जाती है। संघर्ष का डटकर मुकाबला करेंगे।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि टीम इंडिया ने श्रीलंका के हर खिलाड़ी के लिए रणनीति बना रखी है।
भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
दूसरे सेमीफाइनल में जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना मैदान पर गुरुवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में विपक्षी टीम को फतह करना होगा।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

अमेरिकन मैगजीन मदर जोंस ने गूगल ट्रेंड्स की स्टडी करके पाया है कि गे पॉर्न देखने के मामले में पाकिस्तागनी सबसे आगे हैं।
पाकिस्तान के मरदान जिले में कल हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढकर 34 हो गई है।
अफगानिस्तान में बुधवार को तालिबान आतंकियों द्वारा बगराम हवाई बेस को निशाना बनाकर किए गए हमले में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए लगता है कि राज्य भीषण बाढ़ संकट का सामना कर सकता है।
यमुना नदी का जलस्तर बुधवार देर शाम 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगा, जब यह 207.7 मीटर तक पहुंच जाएगा।
हरियाणा में हिसार के पंजाब नेशनल बैंक की प्रमुख शाखा से आज एक नाबालिग बच्चा एक लाख 86 हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार भारत की सायना नेहवाल बुधवार को सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं।
पांच बार की विंबलडन चैम्पियन अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने चोट के कारण इस प्रतिष्ठित ग्रासकोर्ट आयोजन से हटने की घोषणा की।
भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपना 40वां जन्मदिन एगोन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ मनाया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.42 अंकों की तेजी के साथ 19,245.70 पर बंद हुआ।
2जी डेटा चार्जेस की दरें कम करने की जंग तेज हो गई है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक वोडाफोन की तरह भारती एयरटेल और आइडिया सेल्यूलर भी 2जी डेटा के टैरिफ में कटौती कर सकते हैं।
सोने के भाव एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। फेड की बैठक का असर घरेलू बाजार में भी सोने की चाल पर देखने को मिल रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कहते हैं कि उनकी जिंदगी में जितना कुछ भी हासिल किया है, उसका श्रेय सिनेमा जगत को जाता है। सिनेमा उनके लिए सब कुछ है।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी आने वाली फिल्म 'लुटेरा' के ट्रेलर से खुश हैं और वह पूरी फिल्म देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मस्ती से भरपूर फिल्म ‘फुकरे’ को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। शाहरुख खान ने सोशल नेटवर्किग साइट पर ‘फुकरे’ देखने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

भारत में अब ड्युल सिम फोन का चलन आम हो चुका है, ज्यादातर स्मार्टफोन में ड्युल सिम की सुविधा के साथ कई फीचर दिए जा रहें है। मगर क्या आपने कभी ट्रिपल सिम फोन के बारे में सुना है।
एप्पल का एक्सचेंज ऑफर हिट हो गया है। आईफोन के बाद कंपनी अब इसे आईपैड पर भी आजमा रही है। एप्पल ने आईपैड पर भी एक्सचेंज ऑफर शुरु कर दिया है।
महंगे स्मार्टफोन को टक्कर देने आ गया है सस्ता स्मार्टफोन ‘लावा इरिस 504क्यू’। इस फोन की खासियत इसका गेस्चर मोशन फीचर है जिससे आप अपना दूर से हाथ हिलाए इसे कंट्रोल कर पाएंगे।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

गहन जांच के बाद पता चला है कि जिन एलिजा केवार्क की वजह से प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की रगों में भारतीय खून दौड़ रहा है उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया था।
सिर के बाल सफेद और चेहरे पर झुर्रियां, लीला बाई पूरी तरह दादी हो चुकी हैं। लेकिन 60 साल उम्र की यह दादी एक बार फिर मां बन गई है। इसे चिकित्सक भी अचरज मान रहे हैं।
क्या कोई साइकिल उड़ सकती है ये सुनकर यकीन तो नहीं होता लेकिन ये हकीकत है, चेक गणराज्य की राजधानी पराग्वे में उडऩे वाली साइकिल को मीडिया और आम लोगों के बीच पेश किया गया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

देश की एक बड़ी आबादी आज भी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ने शौचालय बनाने के लिए बड़ी रकम आवंटित की।
मैला ढुलवाना अपराध है, लेकिन फिर भी एक बहुत बड़ी आबादी इस काम से आज भी जुड़ी हुई है। क्यों इन समुदाय के पुनर्वास के लिए बनी तमाम योजनाएं बेकार साबित हो रही हैं।
दुनिया कहां की कहां पहुंच गई, लेकिन आज भी कुछ लोग रोज़ी रोटी के लिए ऐसे काम करने पर मजबूर हैं, जो इंसानियत की नज़र से देखें तो बेहद शर्मनाक हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

दी गई तस्वीर है सेठी परिवार की। केदारनाथ जाते समय 17 जून को ये परिवार अपने साथ आ रहे बाकी लोगों से बिछड़ गया। तब से इऩकी कोई खबर नहीं है।
बारिश में क्या हो जाता है मुंबई के भिंडी बाजार का हाल इन तस्वीरों में देखें। ये तस्वीरें आईबीएनखबर के एक रीडर मोहम्मद फरहान खान ने भेजी हैं। आप भी ऐसी ही तस्वीरें भेज सकते हैं Khabaribn@Gmail.com पर।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वक्त दिल्ली में यमुना ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। नदी किनारे बसे लोगों को निकालने का काम भी शुरू हो चुका है।
ibnliveibnlive