IBN7IBN7

कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ बांध सकती है सरकार


Published on Sep 08, 2010 at 23:00
0 IBNLive Google Buzz

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हालात पर काबू पाने में नाकाम रही सरकार अब सशस्त्र बलों के हाथ बांधने की तैयारी में है। वो सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून में बदलाव करने का मन बना रही है। उसे लगता है कि इससे सड़कों पर उतरे लोगों का गुस्सा शांत हो सकेगा। जल्द ही होने वाली सीसीएस की बैठक में इस बाबत फैसला लिया जाएगा। सरकार एएफएसपीए यानी सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून की समीक्षा करेगी। इसके तहत राज्य के कुछ हिस्सों से इस कानून को हटाया जा सकता है जबकि कुछ हिस्सों में कानून में बदलाव करके उसे नरम बनाया जाना सरकार के एजेंडे में शामिल है।

सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस तरह की कवायद से क्या सुरक्षा बलों का मनोबल टूटेगा नहीं जो पहले ही अलगाववादियों के निशाने पर हैं। afspa पर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय सेना के उच्चाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, जम्मू, सांबा, कठुआ और रामबन इलाकों से इस कानून को हटाया जा सकता है। सरकार के रणनीतिकारों की राय है कि आतंकवाद का जोर इन इलाकों में काफी हद तक कम हुआ है। एजेंडे में ये भी है कि संदिग्धों की तलाशी के पहले सर्च वारंट लाया जाए। एक उच्चाधिकार प्राप्त शिकायत प्रकोष्ठ बनाया जाए जो सुरक्षा बलों की ज्यादती पर फैसला ले। गिरफ्तार किए गए लोगों को 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाए।

‘बापू’ ने पकड़वा दिया नकली नोटों का गोरखधंधा


Published on Sep 08, 2010 at 21:53 | Updated Sep 08, 2010 at 22:12
0 IBNLive Google Buzz

मुंबई। मुंबई एटीएस ने हाल ही में नकली नोट बरामद किए। ये नकली नोट शायद कभी न पकड़े जाते अगर उन पर गांधी जी तस्वीर न छपी होती केवल एक चीज जिसकी वजह से नकली नोट पहचान में आए वो था बापू का वॉटर मार्क जिसकी प्रिंट की हूबहू नकल नहीं उतारी जा सकी। नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर ने एक्सपर्ट्स को असली और नकली नोटों के फर्क को समझने में मदद की है। यानि अगर नोटों पर गांधी न होते तो नकली नोटों की पहचान नहीं हो पाती।

मुम्बई एटीएस ने कुछ दिनों पहले छापा मारकर 43 हजार के नकली नोट बरामद किए। ये नोट ऐसे थे जिसने एकबारगी तो एक्सपर्ट्स को भी चक्कर में डाल दिया था और वो इसे असली मान बैठे थे। ऐसे वक्त में असली और नकली के फर्क को समझने में नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर काम आई जिसकी हूबहू नकल नहीं उतारी जा सकी थी।

स्पीड न्यूज:देखें-बुधवार की सभी बड़ी खबरें


Published on Sep 08, 2010 at 21:04
0 IBNLive Google Buzz

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। (वीडियो देखें)

अयोध्या की विवादित जमीन किसकी, फैसला 24 को


Published on Sep 08, 2010 at 17:12 | Updated Sep 08, 2010 at 19:59
0 IBNLive Google Buzz

लखनऊ। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला 24 सितंबर को आएगा। विवादित जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे मुकदमे में फैसले की तारीख आज तय कर दी गई। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सालों से चल रहे इस केस के फैसले की तारीख 24 सितंबर मुकर्रर की है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ विशेष पीठ में चल रहे इस ऐतिहासिक मुकदमे का निर्णय दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आएगा। इस मुकदमे में एक पक्ष सेन्ट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने इसकी पुष्टि की। मुकदमे की सुनवाई गत 26 जुलाई को पूरी हुई थी। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था और सितम्बर के दूसरे पखवाड़े में निर्णय सुनाने की घोषणा की थी। न्यायालय ने कहा था कि फैसले की तिथि एक सप्ताह पहले बता दी जाएगी।

झूठे थे कर्नल की बीवी के आरोप, छूट गए नंदा


Published on Sep 08, 2010 at 17:06 | Updated Sep 08, 2010 at 17:22
0 IBNLive Google Buzz

नई दिल्ली। सीनियर आर्मी जनरल ए के नंदा के खिलाफ कर्नल की पत्नी की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपों की जांच करने वाली कोर्ट ऑफ इनक्वायरी ने सेना के इंजीनियर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल ए के नंदा को दोषमुक्त करार दिया है। सीओआई ने कर्नल सीपीएस पसरीचा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। मामले की जांच के लिए शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एएस लांबा की अध्यक्षता में सीओआई गठित की गई थी।

सीओआई ने पिछले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जांच पैनल में शामिल सेना की वरिष्ठ महिला डॉक्टर ने जांच में पाया कि नंदा के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है। सीओआई ने जांच में पाया कि पसरीचा और उनकी पत्नी पहले भी सेना के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगा चुकी हैं।

SC की यमुना एक्स. वे को मंजूरी, यूपी सरकार को राहत


Published on Sep 08, 2010 at 12:50
0 IBNLive Google Buzz

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की मायावती सरकार को राहत देते हुए यमुना एक्स्प्रेस वे जमीन अधिग्रहण को आज अपनी मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

मालूम हो कि यूपी में आगरा जिले के किसानों ने टाउनशिप सहित 165 किलोमीटर लंबे नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन किया था। मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों में किसानों ने सरकार के जबरन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन किया था। इस आंदोलने में कांग्रेस, बीजेपी, एसपी, और रालोद जैसी पार्टियां भी किसानों का साथ दे रही थीं।

राम जन्मभूमि विवाद: कोर्ट पर टिकी निगाहें


Published on Sep 08, 2010 at 12:46
0 IBNLive Google Buzz

अयोध्या। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक को लेकर आने वाले फैसले के मद्देनजर लोगों की निगाहें न्यायालय की ओर टिक गई है। फैसले की घड़ी जैसे-जैसे पास आ रही है इस पर चर्चाएं भी बढ़ती जा रही हैं। चाय-पान की दुकान से लेकर चौराहों-मोहल्लों तक संभावित फैसले पर ही चर्चा हो रही है। हर कोई अपने मंतव्य के अनुसार अपनी राय दे रहा है। इन सबके बीच दिलचस्प बात है कि दोनों वर्गों के आम लोग इस मुद्दे के फैसले के बाद भी सिर्फ शांति चाहते हैं। दूसरी ओर फैसले के बाद अशांति की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंगोबस्त किए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक कर्मवीर सिंह स्वयं पूरे प्रदेश का इसी सिलसिले में दौरा कर रहे हैं। एक दिन पहले वह यहां भी आये थे। शांति व्यवस्था को लेकर उन्होंने यहां की जनता को आश्वस्त किया था।

रेल राज्यमंत्री के.एच.मुनियप्पा ने मंगलवार को लखनऊ में फैसले के मद्देनजर रेलगाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही थी। न्यायालय के संभावित आदेश पर राय शुमारी के साथ ही अयोध्या के जनसामान्य में यह चर्चा जोरों पर है कि फिर से कर्फ्यू तो नहीं लगेगा या साल 1990 या 1992 की तरह फिर से तनाव तो नहीं फैलेगा। तनाव फैलने की आशंका के मद्देनजर शांति चाहने वालों की सक्रियता भी बढ़ गई है। गंगा-जमुनी तहजीब के लिए चिरपरिचित अयोध्या और उसके जुड़वा शहर फैजाबाद में जगह-जगह स्टिकर चिपकाकर लोगों से अदालत के आदेश को मानने की अपील की जा रही है।

स्टिकर चिपकाने वालों में से एक युगल किशोर शरण शास्त्री का कहना है कि अयोध्यावासी शांति चाहते हैं लेकिन कुछ बाहरी लोग रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के नाम पर अयोध्या और देश के अन्य भागों में भाईचारे की आबोहवा बिगाड़ते रहे हैं। फैसले की घड़ी नजदीक आते देख कर यहां के व्यापारी भी चिंतित हैं। वे कहते हैं कि अब तो न्यायालय पर ही भरोसा है। न्यायालय ही इसका स्थाई हल दे सकता है। व्यापारी कहते हैं कि अस्सी और नब्बे के दशक में यहां मचे बवाल की वजह से व्यापारी चौपट हो गया था। व्यापार की गाड़ी अब पटरी पर आ गई है। फिर से बवाल होने की दशा में कारोबार प्रभावित होगा। गौरतलब है कि 1950 से रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक को लेकर चल रहे मुकदमें की सुनवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ विशेष पीठ में गत 25 जुलाई को पूरी हुई।

अयोध्या फैसले के मद्देनजर ट्रेनों में कड़ी सुरक्षा


Published on Sep 08, 2010 at 11:52
0 IBNLive Google Buzz

लखनऊ। अयोध्या के विवादित श्रीराम जन्मभूमि, बाबरी मस्जिद के विवादित परिसर के मालिकाना हक के इस महीने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से आने वाले फैसले के देखते हुए रेलवे में सुरक्षा कड़ी होगी और किसी भी स्थिति से निपटने के सभी उपाय किये जायेंगे। रेल राज्य मंत्री के.एच.मुनियप्पा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे के लिये यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। रेल मंत्रालय ने अयोध्या के मालिकाना हक के बारे में आने वाले फैसले को लेकर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं।

फैसले के बाद होने वाली संभावित हिंसा के बारे में श्री मुनियप्पा ने कहा कि रेल मंत्रालय किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। रेल राज्य मंत्री ने फैजाबाद से दिल्ली के बीच सप्ताह में चार दिन तक चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी भी दिखायी।

देखें: एक्सप्रेस न्यूज, सिर्फ 5 मिनट में 15 खबरें


Published on Sep 08, 2010 at 08:20
0 IBNLive Google Buzz

नई दिल्ली। देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की 15 बड़ी खबरें, सिर्फ 5 मिनट में। (वीडियो देखें)

एजेंडाः वापस लो ‘कातिल’ डॉक्टरों की डिगरियां


Published on Sep 07, 2010 at 22:58 | Updated Sep 07, 2010 at 23:04
0 IBNLive Google Buzz

नई दिल्ली। 61 घंटे में 61 मौतों के बाद आखिरकार जोधपुर में डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। दूसरी ओर दिल्ली के सफदरजंग में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। आईबीएन7 का एजेंडा साफ है...हड़ताल से मरीजों की जान लेने वाले डॉक्टरों को प्रैक्टिस का अधिकार नहीं उनकी डिगरियां रद्द हों। इसपर बात करने के लिए मौजूद थे दिल्ली से स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी, पटना से आईएमए के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार, हड़ताली डॉक्टरों के नेता डॉक्टर प्रताप और चंडीगढ़ से वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी। एंकरिंग मैनेजिंग एडिटर आशुतोष ने की।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

क्रिकेट

बीसीसीआई के मुताबिक न सिर्फ वर्ल्ड कप बल्कि आईपीएल में भी वही कोड ऑफ कंडक्ट लागू होंगे जो आमतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट में होते हैं।
पोंटिंग की मानें तो प्रतिबंध काफी कड़ी सजा हो जाएगी। हमें इस मामले में बहुत सोच समझकर न्यायोचित्त फैसला करना चाहिए।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा के मुताबिक फिक्सिंग के लिए आसिफ हिरोइनों मॉडल्स और यहां तक कि कॉल गर्ल्स का भी इस्तेमाल करता था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

ज्योतिषाचार्य तान्या गुप्ता से जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिन।(वीडियो देखें)
ज्योतिषाचार्य तान्या गुप्ता से जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिन।
ज्योतिषाचार्य तान्या गुप्ता से जानिए कैसा रहेगा आज आपका का दिन।(वीडियो देखें)
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) होने के कारण उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित नेता कल्याण सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही आंदोलन शुरू करेंगे।
मैं राजनीति में इस लिए आया हूं क्योंकि मेरे पिता राजनीति में थे और उनकी माता भी राजनीति में थी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

दुनिया

वेटिकन के एक अधिकारी ने कहा है कि यूरोप में ईसाइयों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए, अन्यथा इस महाद्वीप पर इस्लाम का वर्चस्व कायम हो जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दोनों हमले उत्तरी वजीरिस्तान जिले में किए गए।
दो क्षुद्र तारे (ऐस्टरॉइड) बुधवार को चंद घंटों के अंतराल पर धरती के करीब से गुजरेंगे।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी 111 यात्री सुरक्षित हैं।
दिल्ली में एक 10 साल के लड़के ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि हेल्थ ड्रिंक पीकर उसका कद नहीं बढ़ा।
हरियाणा सरकार के मुताबिक बुधवार दोपहर तक यमुना में कुल छह लाख सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि 32 साल बाद पहली बार दिल्ली सैलाब के इतने बड़े खतरे से दो-चार हो सकती है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7 और आईबीएन-लोकमत ने घोषणा की है ‘इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड्स अवॉर्ड्स’ की।
अर्जेंटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है।
केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 16 मामलों को लेकर जांच कर रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

सर्वे में शामिल करीब 54 सौ कंपनियों में से 47 फीसदी ने भरोसा दिलाया कि उनके यहां नए लोग रखे जाएंगे।
सेंसेक्स में 21.65 अंक की मजबूती दर्ज की गई और निफ्टी 3.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
अमेरिका एफडीआई को लेकर साल 2009 में दूसरे स्थान से उतरकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नौकरानी अपने बयान से पलट गई है।
बॉलीवुड में फिर दिख रहा है देसी घाघरा चोली, देसी ठुमके, और देसी धुन का जलवा।
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता एक बार फिर आमने सामने होंगी। दोनों डॉन के सीक्वेल में काम करने जा रही हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

ध्यान दिया जाए तो इंश्योरेंस क्लेम करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होगी और ग्राहक का हक उसी के हाथ में होगा।
बजाज पल्सर और CBZ एक्सट्रीम जो रफ्तार के लिए जानी जाती हैं लेकिन दोनों में से कौन सी बाइक है दमखम में बेमिसाल जानने के लिए वीडियो देखें।
कम बजट में कार खरीदने का सपना देख रहे मिडिल क्लास को मायूस होने की जरूरत नहीं है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

मनुष्य और उसके सदृश्य जानवरों को उनकी मां के प्यार के कारण बड़ा दिमाग मिलता है।
हांगकांग में एक इंडोनेशियाई नौकरानी को एक शिशु को दूध में अपना मूत्र मिलाकर पिलाने के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।
जोधपुर के मार्ग में पड़ने वाले पाली से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चोटिला गांव के नजदीक यह मंदिर है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

पश्चिम बंगाल में 4 हजार से ज्यादा स्कूल मान्यता के बिना चल रहे हैं। इससे यहां काम कर रहे 25 हजार शिक्षकों के साथ-साथ 20 लाख छात्रों का भविष्य भी दांव पर लगा है।
सबसे बड़ी बात बच्चों में पढ़ाई को लेकर शबनम ने रुचि भी पैदा कर दिया है।
कला की साधना में जुटे रहने वाले अजय की मेहनत का ही नतीजा है आज उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

आगर आपके पास कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी फोटो, वीडियो या कोई खबर है तो हमारे माध्यम से उसे पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं।
अगर आपके पास भी हैं दिल्ली या अन्य जगहों पर बारिश अथवा बाढ़ की फोटो तो आप उन्हें editor@ibnkhabar.com पर मेल कर सकते हैं। चुनिंदा तस्वीरों को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
आप भी बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो editor@ibnkhabar.com पर भेज सकते हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

धर्म-कर्म

सांप्रदायिक सद्भाव और सर्वधर्म-समभाव की का ताजा उदाहरण इंदौर में देखने को मिल रहा है।
रोजाना करीब 15 हजार यात्री अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं वहीं इतने ही यात्री रोजाना दर्शन करके लौट रहे हैं।
शुक्रवार सुबह बालतल शिविर से 7,500 तीर्थयात्रियों को गुफा की ओर बढ़ने की इजाजत मिली।
ibnliveibnlive