IBN7IBN7

नस्लवाद से निपटेगा अब ये मोबाइल एप्लीकेशन


Published on Apr 30, 2012 at 14:53 | Updated Apr 30, 2012 at 15:05
0 IBNLive

वाशिंगटन। अमेरिका के सामुदायिक संगठन ‘सिख कोलिशन’ ने फ्लाईराइट्स नामक एक नया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है, जिसके जरिए उपभोक्ता हवाई अड्डों पर नस्ली भेदभाव की घटनाओं के बारे में सही समय पर रपट कर सकते हैं।

सिख संगठन ने कहा है कि फ्लाईराइट्स एप्लीकेशन के जरिए दायर की गई रपटों को परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) और घरेलू सुरक्षा विभाग (डीएचएस) कार्रवाई के योग्य और आधिकारिक शिकायत के रूप में मानेगा।

नेपाल: भारतीय सीमा से सटे जनकपुर में बम ब्लास्ट, 4 मरे


Published on Apr 30, 2012 at 14:22
0 IBNLive

काठमांडू। भारत-नेपाल सीमा पर सटे मध्य नेपाल के एक शहर में सोमवार को बम विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि जनकपुर जिले के रामानंद चौक पर बम विस्फोट हुआ।

घटना के समय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकर्ता अलग मिथिला राज्य की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। बम धरना स्थल के नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल में रखा गया था।

अलकायदा के शीर्ष नेता पाकिस्तान में मौजूद: अमेरिका


Published on Apr 30, 2012 at 12:24
0 IBNLive

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा है कि अलकायदा के नए सरगना अयमान अल-जवाहिरी सहित इस संगठन के शीर्ष नेता अभी भी पाकिस्तान के कबायली इलाकों में छुपे हुए हैं। उन्होंने आतंकवादियों के साथ भी ओसामा बिन लादेन जैसे सुलूक का संकल्प लिया।

आतंकवाद से मुकाबले के मामले पर राष्ट्रीय उप सलाहकार जॉन ब्रेनन ने रविवार को सीएनएन से कहा कि पिछले वर्ष अमेरिकी नौसेना के सील्स कमांडो द्वारा बिन लादेन को मार गिराने के बाद अलकायदा की कमान सम्भालने वाला मिस्र का मौलाना अल-जवाहिरी, और अलकायदा के अन्य नेता पाकिस्तान के संघ शासित कबायली इलाकों में छुपे हुए हैं।

स्विटजरलैंड में विमान दुर्घटना, 6 लोगों की मौत


Published on Apr 30, 2012 at 11:53 | Updated Apr 30, 2012 at 11:54
0 IBNLive

जेनेवा। स्विटजरलैंड में विमान दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को पुलिस के हवाले से बताया कि एकल इंजन विमान शनिवार को फ्रायबर्ग राज्य के नजदीक टाट्रोज गांव में दोपहर 3:00 बजे एक मैदान में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार कोई यात्री नहीं बच सका।

पुलिस के मुताबिक, दो मृतकों को विमान के बाहर पाया गया जबकि चार अन्य को कॉकपिट से निकाला गया। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

अमेरिका के पादरी ने फिर जलाईं कुरान की प्रतियां


Published on Apr 30, 2012 at 11:28 | Updated Apr 30, 2012 at 11:30
0 IBNLive

मियामी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक पादरी टेरी जोन्स ने ईरान की जेल में बंद पादरी यूसुफ नादरखानी की सजा के विरोध में मुसलमानों के पवित्र ग्रन्थ कुरान की प्रतियां जलाईं।

फ्लोरिडा के गेइन्सविले के एक समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार विवादास्पद पादरी जोन्स ने चर्च में कल कुरान की प्रतियां जलाईं। पादरी के इस कारनामे को इंटरनेट पर लाइव दिखाया गया और इसके बाद इसे यूट्यूब पर डाल दिया गया। इस दौरान जोन्स के करीब 20 समर्थक उसके साथ मौजूद थे।

बांग्लादेश: जेल से दादा-दादी संग 5 साल का बच्चा रिहा


Published on Apr 29, 2012 at 21:48
0 IBNLive

ढाका/नई दिल्ली।बांग्लादेश प्रशासन ने सद्भावना का परिचय देते हुए पांच साल के एक भारतीय बच्चे को उसके दादा-दादी के साथ रविवार को स्वदेश भेज दिया। वे पिछले करीब एक साल से जेल में बंद थे।

बांग्लादेश सीमा सुरक्षा (बीजीबी) ने उन्हें गेदे चेक पोस्ट पर रविवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। बाद में बीएसएफ उन्हें लेकर मुर्शिदाबाद गई, जहां कुछ पुलिस औपचारिकताएं पूरी की गईं।

'सरकोजी को गद्दाफी से मिले थे 6.5 करोड़ डॉलर'


Published on Apr 29, 2012 at 20:25
0 IBNLive

लंदन।फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी से करीब 6.5 करोड़ डॉलर की रकम प्राप्त की थी और वर्ष 2007 में सरकोजी को सत्ता में लाने के लिए इस रकम का इस्तेमाल किया गया। पेरिस में सार्वजनिक हुए दस्तावेजों में यह दावा किया गया है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक फ्रांस का कानून उम्मीदवारों को चंदे के रूप में 6300 पाउंड से अधिक रकम लेने पर रोक लगाता है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि सरकोजी के लिए यह रकम पनामा एवं स्विटजरलैंड के बैंकों खातों के जरिए लाई गई। अरबी में लिखे गए सार्वजनिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर गद्दाफी के खुफिया विभाग के प्रमुख मूसा कूसा के हैं जिस पर उन्होंने वर्ष 2006 में हस्ताक्षर किए थे। दस्तावेजों में राष्ट्रपति पद पर सरकोजी की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए लिखित समझौता होने की बात सामने आई है।

महारानी एलिजाबेथ के समारोह में जयपुर का बैंड बांधेगा समां


Published on Apr 29, 2012 at 13:49 | Updated Apr 29, 2012 at 14:15
0 IBNLive

जयपुर। ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वीतीय के शासन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। जून में आयोजित होने वाले इस समारोह में जयपुर का महाराजा ब्रास बैंड समां बांधने का काम करेगा।

लंदन में 2-3 जून को होने वाले समारोहों में जयपुर के महाराजा ब्रास बैंड के 11 सदस्य शिरकत करेंगे जो राष्ट्र प्रमुखों एवं प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में एल्टन जॉन जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ मिलकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

अफगानिस्तान: बम धमाके में दस पुलिसकर्मियों की मौत


Published on Apr 29, 2012 at 12:04 | Updated Apr 29, 2012 at 12:14
0 IBNLive

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत वारदाक में शनिवार को सड़क किनारे रखे एक बम में विस्फोट हो जाने से 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता शहीदुल्ला शाहिद ने बताया कि अफगान लोकल पुलिस ‘एएलपी’ की एक टुकड़ी चाक ए वारदाक जिले के अंबुखार इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे रखे एक बम से टकरा गई जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

अंधेरी रात में फरार हो गया नेत्रहीन चीनी कार्यकर्ता


Published on Apr 28, 2012 at 20:35
0 IBNLive

वॉशिंगटन। नेत्रहीन चीनी सामाजिक कार्यकर्ता चेन ग्वांगचेंग कई हफ्तों से बीमारी का बहाना बनाए हुए था, और जैसे ही उसकी निगरानी में लगे लोग ढीले पड़े, वह अंधेरी रात में दीवार फांद कर फरार हो गया। यह जानकारी एक मीडिया रपट में सामने आई है, जिसमें नजरबंदी से उसके फरार होने की नाटकीय कहानी दर्ज है। समाचार पत्र 'वॉशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, चेन ग्वांगचेंग कई हफ्तों से बीमारी का बहाना बनाए हुए था।

उस पर हमेशा नजर रखी जा रही थी, लिहाजा चेन सुरक्षा तंत्र के ढीला पड़ने तथा निगरानी में लगे लोगों के लापरवाह होने का बड़े धैर्य से इंतजार कर रहा था और रविवार को जैसे ही ऐसा मौका आया, चेन फरार हो गया।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive