IBN7IBN7

पेट के अंदर कोकीन छुपाकर ला रहा शख्स गिरफ्तार


Published on May 02, 2012 at 20:53
0 IBNLive

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पेट में कोकीन छुपाए फिलीपींस के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के प्रवक्ता अजित रोहाना ने बुधवार को बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो ने कतर से श्रीलंका पहुंचे फिलीपींस के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पेट में कोकीन के 30 कैप्सूल छिपा रखे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई विदेशी नागरिक प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ यात्रा कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने फिलीपींस के नागरिक से पूछताछ की।

पांच दिन तक पेशाब पीकर जिंदा रहा अमेरिकी छात्र!


Published on May 02, 2012 at 16:23
0 IBNLive

ह्यूस्टन। एक अमेरिकी इंजीनियरिंग छात्र को होल्डिंग सेल में पांच दिन तक बिना भोजन के पेशाब पीकर रहना पड़ा और यह सब फेडरल ड्रग एजेंट की गलती से हुआ। सैन डिएगो स्थित कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के छात्र डेनियल चोंग को 21 अप्रैल को ड्रग मामले में की गई ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) की रेड में आठ अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया था।

24 वर्षीय छात्र से कई घंटों की पूछताछ के बाद डीईए अधिकारियों ने कहा कि वे उसे छोड़ देंगे और घर तक छोड़ कर आएंगे। रिहाई के लिए चोंग होल्डिंग सेल में इंतजार करता रहा लेकिन डीईए का कोई एजेंट उसके पास नहीं आया। चारों तरफ से बंद सेल में चोंग को बिना भोजन के पांच दिन गुजारने पड़े। चोंग ने सैन डिएगो के अखबार यू-टी को बताया कि उसने जिंदा रहने के लिए पांच दिन तक पेशाब पिया। उसने कहा कि वो बंद सेल में मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था।

ओबामा की यात्रा के बाद काबुल में आत्मघाती धमाका


Published on May 02, 2012 at 10:59 | Updated May 02, 2012 at 11:04
0 IBNLive

काबुल। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अफगानिस्तान से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद यहां एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने के नजदीक दो आत्मघाती विस्फोट हुए। ओबामा मंगलवार को अफगानिस्तान की अघोषित यात्रा पर पहुंचे थे।

यात्रा के दौरान उन्होंने यहां अफगानी राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ एक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। बुधवार को वह यहां से रवाना हुए। आतंकवादियों ने काबुल के पूर्वी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के नजदीक बुधवार तड़के आत्मघाती हमले किए।

देखें: एक गलती से मारा गया ओसामा बिन लादेन!


Published on May 01, 2012 at 21:04
0 IBNLive

आज ‘हल्लाबोल’ में उस दिन की याद ताजा करेंगे जिस दिन आतंक पर सबसे बड़ा हल्ला बोला गया था। साल भर पहले ठीक आज के ही दिन अमेरिकी सील्स ने लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मौत के घाट उतार दिया था। अलकायदा पर अमेरिका की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लादेन अगर एक चूक नहीं करता तो वो अमेरिकी सेना के जवानों के हाथ कभी नहीं लगता। अमेरिकी सील्स कभी लादेन का शिकार नहीं कर पाता। (वीडियो देखें)

ऑस्ट्रेलिया:संदिग्ध हालत में भारतीय परिवार की मौत


Published on May 01, 2012 at 20:54 | Updated May 01, 2012 at 21:45
0 IBNLive

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में मंगलवार को चार सदस्यों वाला एक भारतीय परिवार अपने घर में मृत अवस्था में मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अकाउंटेंट नीलेश शर्मा (36), उनकी पत्नी प्रीतिका (32) और बच्चे दिवेश (5) एवं दिव्या (3 ) के शव मंगलवार सुबह उनके मेलबर्न के उपनगरीय ग्लेन वेवरले स्थित आवास में मिले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीलेश शर्मा का शव हॉल में पड़ा था जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के शव शयनकक्ष में मिले।

कोहरे ने चीन में 700 मालवाहक जहाजों को रोका


Published on May 01, 2012 at 13:52
0 IBNLive

बीजिंग। चीन के हुबेई प्रांत की यांगतेज नदी में घने कोहरे के कारण 700 मालवाहक जहाज यात्रा जारी नहीं रख पा रहे हैं। कोहरे के कारण दो दिनों से क्षेत्र में बुरा असर पड़ा है। सभी जहाजों को विश्व की सबसे बड़े जलविद्युत परियोजना थ्री जार्ज्स डैम के पास रोककर रखा गया है।

थ्री जार्ज्स डैम नेवीगेशन ब्यूरो के मुताबिक कोहरे ने शनिवार को इलाके को अपनी चपेट में लेना शुरू किया था। इस कारण एक समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई थी।

ब्लू फिल्म में छिपी पाई गई अलकायदा हमले की साजिश


Published on May 01, 2012 at 11:36 | Updated May 01, 2012 at 11:54
0 IBNLive

वाशिंगटन। अलकायदा के सैकड़ों आंतरिक दस्तावेज एक अश्लील फिल्म के अंदर पाए गए हैं। इन दस्तावेजों से यूरोप में मुम्बई जैसे हमले किए जाने की साजिशों का खुलासा हुआ है। यह फिल्म एक मेमोरी डिस्क पर मौजूद थी। सीएनएन ने खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि इन दस्तावेजों में जर्मन, अंग्रेजी, और अरबी भाषा में पीडीएफ प्रारूप में आतंकवादी प्रशिक्षण कार्यक्रम उपस्थित हैं।

सीएनएन ने कहा है कि जर्मन समाचार पत्र 'डाई जेइट' ने सबसे पहले इन दस्तावेजों के पाए जाने के बारे में रपट प्रकाशित की थी। इन दस्तावेजों को जर्मन कूटलिपि विशेषज्ञों ने बर्लिन में पिछले साल गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध अलकायदा आतंकवादी के पास से पाए गए एक मेमोरी डिस्क के अंदर पाया।

अफगानिस्तान में 16 तालिबानियों ने किया सरेंडर


Published on May 01, 2012 at 11:09
0 IBNLive

काबुल। तालिबान के 16 आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये आतंकवादी आत्मसमर्पण कर शांति प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं। प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक काबुल से 180 किलोमीटर दूर नूरिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मोहम्मद जरिन ने सोमवार को कहा कि नूरिस्तान प्रांत में रविवार को कारी अब्दुल मातिन (एक प्रमुख तालिबानी सरगना) के साथ 16 तालिबानी आतंकवादियों ने अपने हथियार सौंप दिए और शांति प्रक्रिया में शामिल हो गए।

पत्नी से शारीरिक संबंध भी नहीं रखते थे आइंस्टीन!


Published on Apr 30, 2012 at 21:32
0 IBNLive

लंदन। भौतिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपनी पत्नी पर कई तरह के क्रूर प्रतिबंध लगा रखे थे। एक पुस्तक के माध्यम से यह खुलासा हुआ है। समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक पुस्तक में लिखा है कि आइंस्टीन अपनी पत्नी मिलेवा मारिक के साथ शारीरिक सम्बंध भी नहीं रखते थे।

किताब के मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी पर उनके साथ बातचीत करने पर भी प्रतिबंध लगा रखा था। आइंस्टीन ने अपनी पत्नी से कहा था कि उनके लिए शारीरिक सम्बंध नगण्य चीज है। वह कहते थे कि तुम मेरे साथ शारीरिक सम्बंध की अपेक्षा मत करना।

म्यांमार में सुलझा शपथ विवाद, संसद जाएंगी सू की


Published on Apr 30, 2012 at 17:53 | Updated Apr 30, 2012 at 19:04
0 IBNLive

यांगून। म्यांमार में आंग सान सू की की पार्टी और सेना समर्थित सरकार के बीच शपथ ग्रहण की भाषा को लेकर विवाद सुलझ गया है। सू की अपने सांसदों के साथ बुधवार से संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी। लोकतंत्र समर्थक और विपक्ष की नेता आंग सान सू की ने कहा है कि वह अपनी पार्टी एनएलडी के अन्य सांसदों के साथ शपथ लेकर बुधवार को संसद की कार्यवाही में पहली बार हिस्सा लेंगी।

सू की ने सोमवार को कहा कि एनएलडी और सेना समर्थित सरकार के बीच शपथ ग्रहण समारोह की भाषा को लेकर हुआ विवाद सुलझ गया है। उनके दल को उस शपथ पर आपत्ति थी जिसमें देश की सेना द्वारा तैयार किये गए संविधान की रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेनी होती है। सू की ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यह विवाद किस तरह से सुलझा और क्या सेना ने शपथ भाषण में से विवादस्पद पंक्तियां हटाईं या नहीं।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई।
बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत बयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आम तौर पर तमिल व धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले चिदम्बरम ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर अपनी बात इसी भाषा में रखी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

देश में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के कारण यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।
ग्वाटेमाला के जंगलों में मिले माया कैलेंडर के एक अज्ञात संस्करण से खुलासा हुआ है कि अगले कई अरब वर्षों तक पृथ्वी पर मानव सभ्यता के अंत का कारण बनने वाली कोई भी प्रलयंकारी आपदा नहीं आयेगी।
इस साल की अमरनाथ यात्रा शरू होने में अभी करीब दो महीने का वक्त है लेकिन हम आपको करवा रहे हैं बाबा बर्फानी के इस साल के पहले दर्शन।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर बैन लगाए जाने की बात पर देशमुख ने कहा कि कोई भी फैसला सचिवों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा। एमसीए की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी।
शाहरुख के कथित तौर पर शराब पीकर मारपीट मामले में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने एमसीए और फ्रेंचाइजी से रिपोर्ट मंगवाई है। बैन के प्रश्न पर शुक्ला ने बातचीत के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
आईपीएल-5 के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम गुरुवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत का अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मनोनीत सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के खिलाफ कथित फर्जी मुठभेड मामले की सुनवाई को आज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।
तालिबान ने अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चौकी को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद चौकी और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज गिरफ्तार कर लिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदौनिमा टोर गांव से पुलिस ने साधु के वेश में रह रहे पांच वर्ष से फरार आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंद दिया। पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बिथानी माटेक सेंड्स को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल के दूसरे ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान विश्विद्यालय में तबला के प्राध्यापक रहे हामिद खान कावा के नेतृत्व में यह 16 सदस्यीय दल जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगा जहां इसे बेलफास्ट में 30 मई और 13 जून को इस बैंड को अपनी प्रस्तुति देनी है।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति ने जुलाई-अगस्त में होने वाले इस महाआयोजन के लिए और अधिक टिकट जारी करने का फैसला किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

रिहायशी घरों की गिरती बिक्री को देखते हुए बिल्डरों ने अपनी मार्केटिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत बिल्डर ग्राहकों से 7.5 फीसदी ब्याज दर पर मकान बुक कर रहे हैं।
सरकार अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था फिच के सामने अपना पक्ष रखकर देश की रिण साख सुधारने का प्रयास कर रही है।
रुपये की कीमत में यह सुधार बैंकों के अमेरिकी मुद्रा की बिक्री करने के कारण आया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि आनेवाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और इसमें उन्होंने नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी। जब सामने वाले ने उनको गाली दी तब उन्होंने भी गाली दी। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को लाने गए थे। शाहरुख ने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे।
फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपने पापा बोनी कपूर की अगली फिल्म में काम करना तय कर लिया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

एयरटेल मोबाइल चिप सप्लायर क्वालकोम से उसकी बीडब्ल्यूए (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) शाखा को खरीदने के लिए बात कर रहा है।
यूं तो रोजाना सभी लोग दांतों की सफाई करते हैं लेकिन कम ही लोगों को मालूम है कि दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है।
क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा।
रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया।
हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

जहरीली होती जा रही गंगा को बचाने के लिए सरकारी तौर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर गंगा को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
पीने का पानी एक बुनियादी जरूरत है। देश की आजादी के 6 दशक बाद भी एक बड़े इलाके में पानी की कमी है।
सिटिजन जर्नलिस्ट में आज बात बिजली संकट की। ये संकट और भी गहरा जाता है जब इसमें सरकारी भ्रष्टाचार आग में घी डालता है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

टेस्ट
आखिर ये कौन और कैसे तय करेगा कि सोशल साइटो पर किसी व्यक्ति की क्या लिमिट होनी चाहिए।
झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive