IBN7IBN7

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा


Published on Feb 07, 2012 at 15:20 | Updated Feb 07, 2012 at 15:21
0 IBNLive

कोलंबो। मालदीव में सोमवार की रात हुए प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सेना और पुलिस ने सरकार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं।

मालदीव में प्रदर्शन की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक न्यायाधीश की गिरफ्तारी का आदेश देने के बाद हुई। मालदीव के विपक्षी दल 'धिवेही कौमी पार्टी' (डीक्यूपी) ने समाचार पत्र 'द संडे लीडर' से कहा कि पुलिस और सेना के अधिकतर जवान राष्ट्रपति को हटाए जाने का समर्थन कर रहे हैं।

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान


Published on Feb 07, 2012 at 14:44 | Updated Feb 07, 2012 at 14:45
0 IBNLive

इस्लामाबाद। भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। इसमें दो युद्धक विमान शामिल हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका से इस तरह के कुल 18 विमान हासिल किए हैं। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ कदम से कदम मिलने के लिए नए लड़ाकू विमान खरीदे हैं।

सोमवार को एफ-16 डी ब्लाक 52 के दो विमान पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान अत्याधुनिक हैं और रात में भी उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम हैं। पीएएफ ने अपने बयान में कहा कि सोमवार को हमने दो एफ-16 विमान प्राप्त किए। ये विमान सीधे अमेरिका से जैकोबाबाद के पीएएफ बेस शाहबाज पर पहुंचे।

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश


Published on Feb 07, 2012 at 12:21 | Updated Feb 07, 2012 at 12:30
0 IBNLive

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। इसमें ईरानी केंद्रीय बैंक की सम्पत्तियां भी शामिल हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। अमेरिका और उसके सहयोगी, तेहरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर उसपर भारी दबाव बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने इसे ईरान के खिलाफ अतिरिक्त कदम बताते हुए आदेश दिया है कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरान सरकार की सभी सम्पत्तियां और उसमें निहित हित तथा सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान सहित देश के वित्तीय संस्थानों को पूरी तरह जब्त कर दिया जाएगा और उनसे हस्तांतरण, भुगतान, निर्यात, निकासी या अन्य किसी तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकेगा।

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!


Published on Feb 07, 2012 at 11:52 | Updated Feb 07, 2012 at 11:52
0 IBNLive

लंदन। अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। संसद सदस्यों ने एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है। समाचारपत्र 'डेली सन' ने सांसद के हवाले से बताया कि आतंकवादी समूह अपने इस उद्देश्य के लिए अतिवादी वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कॉमन होम अफेयर्स कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि आतंकवादी समूह हिंसा के लिए विशेष रूप से महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। सांसदों की समिति की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार चार आतंकवादियों ने स्वीकार किया कि वह लंदन स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की साजिश रच रहे थे।

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत


Published on Feb 06, 2012 at 13:26 | Updated Feb 06, 2012 at 13:27
0 IBNLive

रोम। यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में इटली में हो रही भारी बर्फबारी से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

एक स्थानीय समाचार चैनल ने कल यहां बताया कि मध्य मोसियानो में भारी बर्फबारी के कारण बढी ठंड से एक 51 वर्षीय बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है जबकि दक्षिणी इसेरनिया में एक कार के बर्फ में ढक जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है।

चैनल ने बताया कि रोम और मिलान में दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले ठंड के कारण अलग-अलग जगहों पर 13 लोगों के मारे जाने की खबर है जिसमें से कुछ वृद्ध लोगों के अत्यधिक ठंड के कारण अपने घरों में मौत हो गई है। इस बीच सेना ने सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है और कई शहरों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान


Published on Feb 06, 2012 at 10:47 | Updated Feb 06, 2012 at 10:48
0 IBNLive

तेहरान। ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। साथ ही उसने कहा है कि वह पश्चिमी ताकतों के इरादों को देखते हुए खुद को तैयार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्युशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के उपाध्यक्ष हुसैन सलामी ने समाचार एजेंसी 'फार्स' को बताया कि दुश्मन जिस भी जगह से हमला करेगा, इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) उसी स्थान पर जवाबी हमला करेगा। ईरान के दक्षिणी तट के समीप आईआरजीसी के सैन्य अभ्यास के दौरान सलामी ने यह टिप्पणी की।

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध


Published on Feb 06, 2012 at 10:04 | Updated Feb 06, 2012 at 11:42
0 IBNLive

लंदन। अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। इस घटना के समय ह्वाइट हाउस के कर्मचारी काम के बाद पार्टी कर रहे थे। समाचार पत्र 'डेली मेल' ने एक नई पुस्तक के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। अल्फ्रोड की पुस्तक 'वन्स अपॉन अ सेकरेट: माई अफेयर विथ प्रेसिडेंट जॉन एफ केनेडी एंड इट्स ऐफ्टमैथ' में 19 साल की अवस्था वाली न्यू जर्सी से काम के लिए ह्वाइट हाउस के प्रेस कार्यालय में आने वाली लड़की की कहानी बताई गई है।

वह लड़की मिमी अल्फोर्ड अब 69 साल की हो चुकी हैं। किताब में उन्होंने बताया है कि केनेडी कैसे उन्हें 'मिसेज केनेडी के कमरे' में ले गए और उनके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। समाचार पत्र के मुताबिक अल्फोर्ड ने कहा कि ह्वाइट हाउस में काम करते हुए उन्हें बस चार दिन हुए थे कि उन्हें दोपहर में ह्वाइट हाउस के तरणताल में स्नान के लिए आमंत्रित किया गया और यहां केनेडी ने उनसे संक्षिप्त में बात की।

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा


Published on Feb 05, 2012 at 15:13
0 IBNLive

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने फिरदौस के हवाले से बताया कि लोगों को चीनी भाषा सिखाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को चीनी भाषा सिखाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग


Published on Feb 03, 2012 at 18:55 | Updated Feb 03, 2012 at 20:03
0 IBNLive

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की स्थापना के 64 वर्षों बाद आज राष्ट्रीय महिला आयोग से जुड़ा कानून पारित होने के साथ ही महिला अधिकारों के लिए पूरी तरह स्वतंत्र और स्वायत्त संस्था के गठन का रास्ता साफ हो गया।

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। नेशनल एसेंबली में यह 19 जनवरी को पारित हो चुका था। दोनों सदनों से विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सांसदों को बधाई दी।

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर


Published on Feb 03, 2012 at 18:45
0 IBNLive

वॉशिंगटन। प्रतिष्ठित मैग्जीन टाईम ने अमेरिकी शेयर बाजार से अवैध कारोबार का खात्मा करने वाले वॉल स्ट्रीट के रहनुमा भारतीय मूल के अमेरिकी अटार्नी प्रीत भरारा को अपने मुखपृष्ठ पर जगह दी है।

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। भरारा को अमेरिका के आर्थिक केंद्र वॉल स्ट्रीट का रहनुमा बताते हुए कहा गया है कि उन्होंने वाल स्ट्रीट पर स्थित अमेरिका के न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से भेदिया कारोबार का खात्मा करने में एक अहम भूमिका निभाई।





IBN7IBN7
ibnliveibnlive

UP-Election-2012

यूपी के शहर अमरोहा में एक ऐसा घोटाला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यूं तो सत्ताधारी बीएसपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में छत्तीस का आंकडा़ है, लेकिन इस शहर में नजारा कुछ और है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आमने-सामने आ गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के विकास सम्बन्धी दावे के विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

पॉलिटिक्स

विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने वाले कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने एक और कारनामे को अंजाम दिया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मण सावडी ने अपने क्षेत्र में इस खबर को पहुंचने से रोकने के लिए अखबार रुकवाया, बिजली बंद कराई और केबल बंद करवा दिया।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की जुबान एक बार फिर फिसल गई। शायराना अंदाज में गडकरी ने विरोधियों की तुलना गधे से कर दी। भदोही की औराई विधानसभा सीट में गडकरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ों को नहीं मिल रही है घास और गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश
देश के करोड़ों गरीबों को भोजन देने की सोनिया गांधी की महत्वाकांक्षी योजना, कृषि मंत्री शरद पवार को रास नहीं आ रही है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

एस्ट्रो

उड़ीसा में कड़ाके की सर्दी के बीच मंदिरों के शहर कोणार्क में सोमवार को माघ सप्तमी के अवसर पर करीब 500,000 श्रद्धालुओं ने चंद्रभागा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की प्रार्थना की।
देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को अब और भव्यता मिलेगी तथा सभी उप शीर्ष अब स्वर्णमंडित होंगे।
मेष, दिसंबर-2011 सितारों की अनुकूलता बढ़ते हुए क्रम में रहने से आपको माह भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। नौकरी रोजगार में सेकंड हाफ ज्यादा बेहतर रहेगा। निजी कारोबार की संभावनाएं प्रबल होंगी। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस अमल करने का वक्त भी आ गया समझो।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने बुधवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका के खिलाफ आज 3000 रन पूरे कर लिए। सचिन ने यहां चल रही त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मैच में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने अब दावा किया है कि मोदी ने ही मुंबई इंडियंस को फायदा पहुंचाने के लिए गुप्त टाईब्रेक नियम बनाया था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

देश

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25...
इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 20 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन की तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़।
जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटी खबरें

ये है आपके शहर की खबर। आपके इलाके का हाल। देखिए आपका शहर, आपकी खबर।
अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निजी सचिव बताकर लोगों से ठगी कर रही थी।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

खेल

सहारा इंडिया के सूत्रों ने बताया कि नए करार के तहत हॉकी इंडिया को 11 से 15 करोड़ सालाना मिल सकते हैं।
सुशील ने 66 किग्रा फ्रीस्टाइल और अमित ने 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते जबकि राहुल अवारे ने 60 किग्रा में रजत पदक जीता।
सानिया ने दूसरा एकल जीतकर भारत को एक-एक से बराबरी दिलाई और फिर ईशा लखानी के साथ निर्णायक युगल मुकाबला जीतकर भारत को 2013 के लिए ग्रुप-एक में पहुंचा दिया।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

कारोबार

सेंसेक्स 84.87 अंकों की तेजी के साथ 17,707.32 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,368.15 पर बंद हुआ।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो बीते तीन सालों में सबसे कम है।
वकील समुदाय के बीच उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुनवाई के दौरान सलाह देने के लिए टाटा टेलीसर्विसेज और एलियांज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

मनोरंजन

मॉडल-अभिनेत्री लिजा हेडन की बहन मल्लिका मल्लिका हेडन, सैफ अली खान की आगामी फिल्म एजेंट विनोद में आइटम नंबर कर रही हैं।
वेलेंटाइन डे से पहले बिकिनी में फोटो शूट कराती हुई मॉडल माधवी शर्मा। माधवी फिल्म तुम ही तो हो में जैकी श्रॉफ और डॉली बिंद्रा के साथ अभिनय कर चुकी है।
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने बड़े पर्दे पर अपने होने वाले पति के अलावा किसी और के साथ बोल्ड सीन नहीं करने की कसम तोड़ दी है।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

लाइफस्टाइल

आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपने अपनी जिन फोटोग्राफ्स को कल अपने फेसबुक एकाउंट से हटा दिया था वे अब भी इंटरनेट की दुनिया में उपलब्ध हैं।
बैंगलोर फैशन वीक समर शावर्स 2012' में रैंप पर डिजाइनर के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल। इस फैशन वीक का आयोजन बैंगलोर में किया गया। इस फैशन वीक में देश के कई बड़े डिजाइनरों ने हिस्सा लिया।
बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं और ऐसे में न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों को भी तनाव होने लगा है। इसी के साथ बच्चों को परीक्षा सम्बंधी तनाव से उबारने में मदद के लिए हेल्पलाइन सेवाएं शुरू हो गई हैं।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

अजब गजब

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ।
कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है।
मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

सिटिज़न जर्नलिस्ट

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा।
राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई।
पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई।
ibnliveibnlive
ibnliveibnlive

रीडर्स स्पेस

झांकियों में बेहद तैयारी के साथ हो रहे नाच-गाने में भी ज़रा सी तब्दीली आनी चाहिए...बदलनी चाहिए सीधा प्रसारण कर रही आवाज़ें भी...कुछ इस तरह सेः-
ibnliveibnlive