

मेड्रिड। भारत के रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुषों के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
बोपन्ना-भूपति की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी मैच के अंतिम-16 दौर में मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और जर्मनी के क्रिस्टोफर कास को 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया।

नई दिल्ली। कहते हैं कि खिलाड़ी कभी खेल से बड़ा नहीं होता है लेकिन फुटबॉल के इस खिलाड़ी ने अपने खेल की बदौलत अपने आपको खेल से बड़ा बना लिया। क्या आप बता सकते हैं कि फुटबॉल की दुनिया का ये मशहूर खिलाड़ी कौन है।
ये मशहूर खिलाड़ी है डिएगो मेराडोना। मेराडोना का जन्म 30 अक्टूबर 1960 को लैनस में हुआ था। 10 साल की उम्र में मेराडोना ने अपने पड़ोस के क्लब एसट्रीला रोजा के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिया था।

नई दिल्ली। लगातार पांच बार से विश्व चैम्पियन का खिताब हासिल करने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने कहा कि लंदन ओलंपिक में पदक जीतकर यदि वह संन्यास लेती हैं तो इससे बढ़कर उनके शानदार करियर के लिए और कुछ नहीं होगा।
मैरीकॉम ने करनैल सिंह स्टेडियम में अभ्यास के दौरान कहा कि मैं इस समय अच्छी फॉर्म में हूं और ओलंपिक मेरा बड़ा सपना है। यदि मैं वहां पदक जीतती हूं तो यह मेरे भविष्य का फैसला करेगा कि मैं खेल जारी रखूं या संन्यास लेने का फैसला करूं।

टेनिस का एक भी डब्ल्यूटीए एकल खिताब नहीं जीतने के बावजूद इस खिलाड़ी को इसकी सुंदरता ने दुनिया भर में फैमस कर दिया था। क्या आप बता सकता हैं कि कौन है ये खिलाड़ी। (स्लाइड शो देखें)

मेड्रिड। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मेड्रिड ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को खेले गए युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट की गैर वरीयता प्राप्त जर्मनी की एन्ना-लेना ग्रोनेफेल्ड और चीन की झेंग शुआई ने सानिया और रोडियोनोवा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से मात दी।

नई दिल्ली। बीच वॉलीबॉल का खेल अपने आप में लाजवाब होता है। महिला खिलाड़ियों का खेल और दर्शकों का जुनून तो इस खेल में होता ही है लेकिन सबसे खास होती है खिलाड़ियों की ड्रेस। देखें इस खेल के कुछ बेहतरीन नजारे (स्लाइड शो देखें)

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज एल देवेंद्रो सिंह 49 किग्रा कजाखस्तान के अलमाटी में चल रहे प्रेसीडेंट्स कप टूर्नामेंट के फाइनल में क्यूबा के योसवानी वीतिया से हारकर सीनियर टूर में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
शुरूआत की पहले तीन मिनट में देवेंद्रो का स्कोर 4.4 की बराबरी पर था लेकिन दूसरे राउंड के शुरू होते ही वीतिया नें अपने शानदार डिफेंस और तकनीक से देवेंद्रो के हाथों से मुकाबला छीन लिया। देवेंद्रो ने अंतिम राउंड में अच्छा स्कोर करने की बहुतेरे कोशिश की लेकिन वह वीतिया को हरा नहीं पाए और 11.15 से मुकाबला हार गए।

लंदन। ओलम्पिक खेलों के दौरान आतंकवादी हमले में घातक जहरीले पदार्थ को ले जाने वाले मानवरहित ड्रोन विमानों का इस्तेमाल हो सकता है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में आगाह किया है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रायन फाही ने राजधानी के निवासियों की चिंताओं को दूर करने के लिए आयोजित एक बैठक में यह गम्भीर चेतावनी दी।
लंदन के निवासी ओलम्पिक खेलों के दौरान अपनी छतों पर मिसाइलों को तैनात किए जाने को लेकर भयभीत हैं। सेना की योजना खेलों के दौरान इमारत की छतों पर मिसाइल तैनात करने की है।

चेन्नई। इतिहास में पहली बार भारत की पुरुष और महिला टीमें कुवैत में जारी एशियाई टीम स्क्वॉश चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हरा दिया। फाइनल में भारत का सामना हांगकांग से होगा, जिसने मलेशिया को 2-1 से शिकस्त दी है।
महिलाओं के पहले एकल वर्ग में भारत की अनाका अलानकमोनी ने यांग येओन सू को 11-8, 8-11, 11-9, 11-2 से हराया। दूसरे एकल वर्ग में भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपिका पाल्लीकल ने सोंग सून मी को सीधे सेटों में 11-7, 11-8, 11-2 से शिकस्त दी।

एस्टोरिल। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी पुर्तगाल में जारी एस्टोरिल ओपन टूर्नामेंट के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार गई है।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को खेले गए युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा और गालिना वोस्कोबोएवा की तीसरी वरीय जोड़ी ने सानिया और रोडियोनोवा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 7-6(6) से मात दी।






















































